Hindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक सत्संग के दौरान मंगलवार को एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के फुलरई गांव में आयोजित एक सत्संग में भगदड़ मचने से करीब 27 लोगों की मौत हो गई है.
की खबर के अनुसार, एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि हाथरस जिले के मुगलगढ़ी गांव में एक धार्मिक आयोजन चल रहा था, तभी भगदड़ मच गई. उन्होंने आगे कहा, ‘एटा अस्पताल में अब तक 27 शव आ चुके हैं, जिनमें 23 महिलाएं, 3 बच्चे और 1 पुरुष शामिल हैं. घायल अभी अस्पताल नहीं पहुंचे हैं. आगे की जांच की जा रही है. इन 27 शवों की पहचान की जा रही है.’July 2, 2024 वहीं, एटा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी ने भी 27 शवों के अस्पताल में आने की पुष्टि की है. VIDEO | Hathras Stampede: “We have received 27 bodies from the ‘satsang’ that was going on in Hathras. Out of these, 25 are female and two are male. Police are carrying out their proceedings and our team is ready to conduct post-mortem after they are done,” says Etah Chief…इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं.मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं।वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी हादसे पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने सरकार और प्रशासन से आग्रह किया कि घायलों के उपचार में कोई कमी न रखें व पीड़ितों को त्वरित मुआवज़ा उपलब्ध कराया जाए. उत्तर प्रदेश के हाथरस के सत्संग में भगदड़ मच जाने से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर बेहद पीड़ादायक है। हादसे के दृश्य अत्यंत हृदयविदारक हैं। शोकाकुल परिवारों के प्रति हम गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं। सरकार एवं प्रशासन से आग्रह करते हैं कि घायलों के उपचार में कोई कमी न रखें व…गौरतलब है कि इस घटना से जुड़े कई विचलित करने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में कई लोग अस्पताल परिसर के बाहर अचेत अवस्था में नजर आ रहे हैं, तो वहीं कई घायलों को बस-टेंपो में लादकर जिला अस्पताल ले जाते देखा जा सकता है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.बिहार: महज़ 13 दिनों के भीतर छह पुल ढहे, सरकार ने जांच समिति गठित कीटाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के शिक्षक संघ ने नियमतिकरण और लंंबित वेतन की मांग की
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Hathras News: हाथरस के सत्संग समारोह में भगदड़ मचने से 27 लोगों की मौत, कई घायलhathras news: हाथरस में भगदड़ मचने से कई लोगों की मौत की खबर है. जानकारी के मुताबिक रतिभानपुर में सत्संग चल रहा था, इसी दौरान अफरातफरी मच गई, जिसमें 15 महिलाओं समेत कई बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई है.
Read more »
Hathras News: हाथरस हादसे में 27 लोगों की मौत, सत्संग में मची भगदड़ महिलाओं-बच्चों की बनी कालउत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ. यहां भोले बाबा के सत्संग समारोह के दौरान Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़, कई महिलाएं-बच्चे दबेयूपी हाथरस में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां रतिभानपुर में भगवान शंकर के सत्संग के समापन के दौरान भगदड़ मचने के बाद कई लोगों की मौत की खबर है. रतीभानपुर भोले बाबा का सत्संग चल रहा था, सत्संग समाप्त होने के बाद भगदड़ मच गई. भगदड़ में कई महिलाएं, बच्चे और पुरुष दब गए. 15 महिलाओं और बच्चों को एटा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है.
Read more »
बड़ी खबर LIVE: यूपी के हाथरस में बड़ा हादसा, सत्संग के दौरान भगदड़ में 23 महिलाओं, 3 बच्चों समेत 27 लोगों की मौतउत्तर प्रदेश स्थित हाथरस में एक बड़ा हादसा हुए है। यहां एक सत्संग में हिस्सा लेने पहुंचे 27 लोगों की एक भगदड़ में मौत हो गई। इसकी पुष्टि एटा के चीफ मेडिकल ऑफिसर ने की।
Read more »
यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़, कई महिलाएं-बच्चे दबेयूपी हाथरस में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां रतिभानपुर में भगवान शंकर के सत्संग के समापन के दौरान भगदड़ मचने के बाद कई लोगों की मौत की खबर है. रतीभानपुर भोले बाबा का सत्संग चल रहा था, सत्संग समाप्त होने के बाद भगदड़ मच गई. भगदड़ में कई महिलाएं, बच्चे और पुरुष दब गए. 15 महिलाओं और बच्चों को एटा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है.
Read more »
Video: हाथरस हादसे के बाद मौके पर दिखा भयानक मंजर, सत्संग में भगदड़ से करीब 30 लोगों की मौतHathras Hadsa Video: हाथरस के रतिभानपुर में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ से करीब 30 लोगों की मौत Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
