हाथरस जिले में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. हाईवे पर एक कार और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कैलौरा के पास दोपहर के समय हुआ. जानकारी के अनुसार, ओधपुरा के रहने वाले तीन युवक सिकंदराराव से हाथरस की ओर जा रहे थे.
सड़क हादसे में दो युवकों की गई जानमृतकों की पहचान 25 साल के विष्णु शर्मा और 24 साल के दीपक के रूप में हुई है, जबकि 24 साल के अनस गंभीर रूप से घायल हैं. बताया जा रहा है कि अनस कार चला रहा था. जैसे ही उनकी कार कैलौरा के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी. पिकअप वाहन गलत दिशा से आ रहा था, जिससे यह भीषण टक्कर हुई.टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में विष्णु शर्मा और दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनस गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे उच्च केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया है. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. Advertisement हादसे के बाद चालक मौके से फरारटक्कर के बाद पिकअप वाहन भी पलट गया. हादसे के बाद उसका चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. हाथरस जंक्शन थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है.मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम भी लग गया, जिसे पुलिस ने हटवाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषी चालक पर सख्त कार्रवाई की बात कही है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Hathras Car Pickup Collision Hathras Junction Highway Crash Two Men Dead In Hathras Accident UP Highway Accident Kailora Road Mishap Hathras News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, जीप और बाइक की टक्कर में 5 लोगों की मौतमध्य प्रदेश के अनूपपुर में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक जीप तेज रफ्तार जीप और बाइक की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया...
Read more »
गुजरात के सुरेंद्रनगर में भीषण हादसा, दो वाहनों की टक्कर में 8 की मौतगुजरात के सुरेंद्रनगर में भीषण हादसा, दो वाहनों की टक्कर में 8 की मौत
Read more »
नोएडा में सड़क हादसा, गाड़ी की टक्कर से दो डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौतग्रेटर नोएडा में रविवार आधी रात को नेशनल हाईवे 91 पर दर्दनाक हादसे में दो डिलीवरी बॉय अंकित और राकेश की मौत हो गई. कंपनी से लौटते वक्त उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Read more »
Patna Road Accident: पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो की टक्कर में 10 लोगों की मौतPatna Road Accident: Tragic road accident in Patna, eight people died in truck-tempo collision Patna Road Accident: पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो की टक्कर में 10 लोगों की मौत
Read more »
हरियाणा के कैथल में भीषण हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में चार की मौतहरियाणा के कैथल में भीषण हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में चार की मौत
Read more »
Udaipur Accident|आधी रात में BJP MLA की गाड़ी हुआ एक्सीडेंटUdaipur Accident News: बीती रात उदयपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बजे उदयपुर-राजसमंद नेशनल हाईवे पर राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी की गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी गई.
Read more »
