हरियाणा के कैथल में भीषण हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में चार की मौत

United States News News

हरियाणा के कैथल में भीषण हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में चार की मौत
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

हरियाणा के कैथल में भीषण हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में चार की मौत

कैथल, 25 अगस्त । हरियाणा के कैथल में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां हरियाणा रोडवेज की बस ने एक पिकअप को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए हैं। Advertismentयह हादसा उस समय हुआ, जब पंजाब के फरीदकोट जिले के गांव रामेयाना के रहने वाले ये लोग पिहोवा में बाबा दिलीप सिंह, जीवन सिंह और जंगीर सिंह की बरसी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, यह हादसा कैथल स्थित नेशनल हाईवे-152 का है। रात अधिक होने के कारण ये लोग कैथल के नीम साहब गुरुद्वारे में रुके थे और सोमवार सुबह 6 बजे पिहोवा के लिए रवाना हुए। जैसे ही उनकी गाड़ी गांव क्योड़क के पास पहुंची, तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस ने उनकी पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी पलट गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी सुशील प्रकाश मौके पर पहुंचे और मृतकों व घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। परिजन मनविंदर सिंह ने बताया कि मृतक बरसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी सोमवार सुबह लगभग 6:30 बजे रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी पलट गई और इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। डीसीपी सुशील प्रकाश ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि यह एक्सिडेंट क्योड़क गांव के पास हुआ। एक बस और पिकअप की टक्कर हो गई। पता चला है कि पिकअप में करीब 8 लोग सवार थे। वह सभी लोग गुरुद्वारे में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। फिलहाल गंभीर रूप से घायल लोगों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। --आईएएनएस एफएम/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, जीप और बाइक की टक्कर में 5 लोगों की मौतमध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, जीप और बाइक की टक्कर में 5 लोगों की मौतमध्य प्रदेश के अनूपपुर में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक जीप तेज रफ्तार जीप और बाइक की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया...
Read more »

Himachal Accident: धर्मशाला में दर्दनाक हादसा, खाई में पिकअप गाड़ी गिरने से चार लोगों की मौतHimachal Accident: धर्मशाला में दर्दनाक हादसा, खाई में पिकअप गाड़ी गिरने से चार लोगों की मौतहिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के जदरांगल गांव में एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की दुखद मौत हो गई और 13 घायल हो गए। वाहन में 29 लोग सवार थे जिनका इलाज टांडा में चल रहा है। यह हादसा क्षेत्र में शोक का माहौल लेकर आया है।
Read more »

गुजरात के सुरेंद्रनगर में भीषण हादसा, दो वाहनों की टक्कर में 8 की मौतगुजरात के सुरेंद्रनगर में भीषण हादसा, दो वाहनों की टक्कर में 8 की मौतगुजरात के सुरेंद्रनगर में भीषण हादसा, दो वाहनों की टक्कर में 8 की मौत
Read more »

Maharashtra Fire: आग का गोला बनी फर्नीचर की दुकान, एक साथ जिंदा जल गए परिवार के 5 लोगMaharashtra Fire: आग का गोला बनी फर्नीचर की दुकान, एक साथ जिंदा जल गए परिवार के 5 लोगMaharashtra Fire Tragedy: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में फर्नीचर की एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई.
Read more »

Patna Road Accident: पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो की टक्कर में 10 लोगों की मौतPatna Road Accident: पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो की टक्कर में 10 लोगों की मौतPatna Road Accident: Tragic road accident in Patna, eight people died in truck-tempo collision Patna Road Accident: पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो की टक्कर में 10 लोगों की मौत
Read more »

Haryana News: कैथल में दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस और पिकअप की भीषण टक्कर; चार लोगों की मौतHaryana News: कैथल में दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस और पिकअप की भीषण टक्कर; चार लोगों की मौतकैथल में एक दुखद सड़क दुर्घटना में चार लोगों की जान चली गई। क्योड़क गांव के पास हिसार रोडवेज की बस और एक पिकअप की जोरदार टक्कर हुई जिसमें पिकअप में सवार सात लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई। ये सभी बठिंडा से पिहोवा गुरुद्वारा जा रहे थे। मृतकों में सभी पुरुष शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:55:54