हाजीपुर: पशुपति पारस के सामने है भाई रामविलास पासवान की विरासत बचाने की चुनौती

United States News News

हाजीपुर: पशुपति पारस के सामने है भाई रामविलास पासवान की विरासत बचाने की चुनौती
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 138 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 63%

हाजीपुर: पशुपति पारस के सामने है भाई रामविलास पासवान की विरासत बचाने की चुनौती AbkiBaarKiskiSarkar

के भाई पशुपति कुमार पारस को मैदान में उतारा है. वहीं, विपक्षी दलों के महागठबंधन ने आरजेडी के नेता शिवचंद्र राम को प्रत्याशी बनाया है. यहां से कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला दोनों गठबंधनों के बीच माना जा रहा है.

18.17 लाख से ज्यादा मतदाताओं वाले हाजीपुर संसदीय क्षेत्र में हाजीपुर, लालगंज, महुआ, राजापाकर, राघोपुर तथा महनार विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं. हाजीपुर संसदीय क्षेत्र 1952 में सारण सह चंपारण संसदीय क्षेत्र का हिस्सा था. वर्ष 1957 में यह क्षेत्र अस्तित्व में आया. 1957 से 1971 तक यह क्षेत्र केसरिया संसदीय क्षेत्र के नाम से जाना जाता था. पिछले चुनाव में यहां से रामविलास पासवान ने कांग्रेस प्रत्याशी संजीव कुमार टोनी को पराजित कर आठवीं बार हाजीपुर से जीत दर्ज की थी. पासवान को 4,55,652 मत मिले थे, जबकि टोनी को 2,30,152 मत मिले थे. वर्ष 1977 में रामविलास ने यहां से रिकार्ड वोटों से जीतकर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया था. इस चुनाव में हालांकि परिस्थितियां बदली नजर आ रही हैं. पिछले चुनाव में एनडीए में आरएलएसपी थी, जबकि जेडीयू अलग थी. लेकिन, इस चुनाव में आरएलएसपी महागठबंधन के साथ है, और जेडीयू एनडीए में है. एलजेपी को इस चुनाव में जहां पासवान जाति के आधार वोट, बीजेपी और जेडीयू के काडर वोट और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर भरोसा है, वहीं, आरजेडी प्रत्याशी को अपने सामाजिक समीकरण से चुनावी वैतरणी पार करने का विश्वास है. मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने में दोनों गठबंधन के नेता भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. केला व्यापारी और दिघी गांव निवासी अशोक सिंह उर्फ मालभोग सिंह कहते हैं,"इसमें कोई शक नहीं कि केंद्रीय मंत्री पासवान ने इस क्षेत्र में कई विकास के कार्य करवाए हैं, परंतु उन्होंने जितने साल इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और केंद्र में मंत्री रहे, उसकी तुलना में क्षेत्र में उनकी उपलब्धि गिनने मात्र की है." उन्होंने कहा कि अगर पासवान चाहते तो अभी तक हाजीपुर में समस्याएं खोजने से भी नहीं मिलतीं, परंतु आज गांव तो गांव शहर में भी कई समस्याएं हैं. लेकिन छात्र अनुभव के लिए यह चुनाव राष्ट्रभक्ति का चुनाव है. उन्होंने कहा,"क्षेत्र में कोई भी उम्मीदवार हो, अपना वोट राष्ट्रभक्त पार्टी को दूंगा." स्थानीय मौजूदा सांसद रामविलास पासवान द्वारा काम नहीं कराए जाने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अगर सांसद ने काम नहीं करवाया तो राघोपुर और महुआ के विधायक ने आज तक क्या कराया? हाजीपुर के पत्रकार विकास आनंद का कहना है कि मुकाबला कांटे का है. उन्होंने कहा,"जातीय आधार पर इस क्षेत्र में यादव, राजपूत, भूमिहार, कुशवाहा और पासवान की संख्या अधिक है. अति पिछड़ा वर्ग के मतदाता भी चुनाव परिणाम को प्रभावित करने की ताकत रखते हैं." आनंद ने कहा कि दोनों गठबंधनों में शामिल दलों को अपने वोट बैंक और काडर वोटों को अंतिम समय तक सहेजकर रखना चुनौती है. टिकट बंटवारे से नाराज चल रहे लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने आरजेडी उम्मीदवार शिवचंद्र राम के लिए परेशानी खड़ी कर दी है. कहा जा रहा है कि वह यहां से बालेन्द्र दास का समर्थन कर रहे हैं, जबकि राकांपा ने यहां से पूर्व मंत्री दसई चौधरी और बसपा ने उमेश दास को उतार दिया है. आनंद कहते हैं कि इन उम्मीदवारों में जीतने की क्षमता नहीं है, परंतु ये वोट काटेंगे, इससे भी इंकार नहीं किया जा सकता है. हाजीपुर में पांचवें चरण में छह मई को मतदान होना है. मतगणना 23 मई को होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हल्ला बोल: 'विकास' सिर्फ बहाना है, वोट जाति से पाना है! Is caste politics, going to impact results of LS election? - Halla Bol AajTakहल्ला बोल: 'विकास' सिर्फ बहाना है, वोट जाति से पाना है! Is caste politics, going to impact results of LS election? - Halla Bol AajTakचुनाव भी गजब चीज है, सालों साल से हर साल हो रहे हैं, हर बार शुरुआत विकास और देश की सुरक्षा जैसे मुद्दों से होती है, लेकिन खत्म होते ये मुद्दे जाने कहां दफ्न हो जाते हैं, और नेताओँ की जुबान जाति और धर्म की उसी रटी रटाई जुमलेबाजियों पर उतारू हो जाती है, जिसे असल वोट मंत्र माना जाता है. इस बार भी वही हो रहा है. दहकते और भड़कते राष्ट्रवाद के साथ शुरु हुए लोकसभा चुनाव जाति के महापड़ाव पर आ पहुंचे हैं.  विकास और फिर राष्ट्रवाद के नाम पर शुरू हुई चुनावी जंग, चौथे चरण के चुनाव के ठीक पहले जात-पात की गलियों में घुस चुकी है. हिंदुस्तान के संविधान में जाति और धर्म के नाम वोट मांगने की इजाजत तो नहीं है, लेकिन समझदार को इशारा काफी होता है, इसी तर्ज पर विपक्षी पार्टियां पीएम के उस बयान पर आगबबूला हैं, जिसमें उन्होंने खुद को अतिपिछड़ा बताया था. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

खबरदार: चौथे चरण का मतदान आते-आते जाति पर चुनाव Analysis of politics over PM Narendra Modi's caste - khabardar AajTakखबरदार: चौथे चरण का मतदान आते-आते जाति पर चुनाव Analysis of politics over PM Narendra Modi's caste - khabardar AajTak2019 का चुनाव अब चौथे राउंड में पहुंच चुका है, सोमवार को 71 सीटों पर वोटिंग होनी हैं. बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए ये अहम राउंड है, क्योंकि इन 71 सीटों में बीजेपी ने पिछली बार 56 सीट पर जीत हांसिल करी थी, लेकिन बीजेपी से भी ज़्यादा ये राउंड कांग्रेस के लिए करो या मरो का है क्योंकि पिछली बार इन सीटों में सिर्फ 2 सीटों पर कांग्रेस जीती थी. इस राउंड के साथ ही मध्य प्रदेश और राजस्थान की भी इस चुनाव में एंट्री हो रही है, जहां अभी चार महीने पहले ही बनी कांग्रेस की सरकारों का पहला चुनावी टेस्ट होगा. 2019 के इस चौथे चुनावी टेस्ट के बीच अब चुनाव प्रधानमंत्री की जाति पर भी चला गया है, बात असली पिछड़ा और नकली पिछड़ा की होने लगी है. आज ख़बरदार में हम विश्लेषण करेंगे कि आखिर चुनाव जाति के मुद्दे पर क्यों चला गया है? पिछड़ा वाली राजनीति में चुनावी गणित का क्या चक्कर है? क्योंकि कल और आज में पीएम नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर बहुत राजनीति हुई है. प्रधानमंत्री ने कल उत्तर प्रदेश के कन्नौज की रैली में अपनी जाति की जो बात की उस पर उनके राजनैतिक विरोधियों की तीखी प्रतिक्रियाएं आईं हैं. देखें वीडियो.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

लोकसभा चुनाव : पहला चरण- 69.50, दूसरा चरण- 69.44, तीसरा चरण-63.24, चौथे चरण में धीमा मतदान, इशारा किस ओर? 10 बातेंलोकसभा चुनाव : पहला चरण- 69.50, दूसरा चरण- 69.44, तीसरा चरण-63.24, चौथे चरण में धीमा मतदान, इशारा किस ओर? 10 बातेंलोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान आज शाम खत्म हो जाएगा. इसके साथ ही आज थोड़ी तस्वीर साफ हो जाएगी कि केंद्र में किसकी सरकार बनने जा रही है. चौथे चरण के मतदान में पूरे देश की नजर पश्चिम बंगाल और बिहार की बेगूसराय की सीट पर है. पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हिंसा की खबर है. आसनसोल से केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो चुनावी मैदान में हैं. वहीं बिहार की बेगूसराय सीट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह, आजेडी के तनवीर हसन और जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार मैदान में हैं. कन्हैया कुमार के पक्ष में प्रचार करने के लिए बॉलीवुड से जुड़े लोग भी बेगूसराय की धरती पर पहुंचे थे. यह चरण बीजेपी के लिए भी काफी अहम है क्योंकि आज जिन 72 सीटों पर मतदान हो रहा है. उनमें से 45 सीटों पर 2014 में बीजेपी का क़ब्ज़ा था. ऐसे में बीजेपी के लिए ये चरण बेहद अहम है.
Read more »

फैक्ट चेकः क्या राहुल गांधी ने चुनाव अधिकारी का नहीं किया सम्मान?फैक्ट चेकः क्या राहुल गांधी ने चुनाव अधिकारी का नहीं किया सम्मान?सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो कोलाज के जरिए मोदी के वाराणसी और राहुल गांधी के अमेठी से नामांकन करने के तरीके की तुलना की जा रही है. इस पोस्ट के माध्यम से यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि पीएम मोदी की तुलना में राहुल गांधी ने नामांकन के दौरान चुनाव अधिकारी की इज्ज़त नहीं की.
Read more »

इलेक्शन एक्सप्रेस: राजधानी लखनऊ का क्या है राजनीतिक रुख? Election Express: What's the political mood of Lucknow? - election express AajTakइलेक्शन एक्सप्रेस: राजधानी लखनऊ का क्या है राजनीतिक रुख? Election Express: What's the political mood of Lucknow? - election express AajTakआजतक की इलेक्शन एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंच गई है. देश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटों में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सीट का भी नाम आता है. गोमती के किनारे बसे लखनऊ को नवाबों का शहर कहा जाता है. मान्यता है कि इसे भगवान राम के अपने छोटे भाई लक्ष्मण ने बसाया था तो कुछ लोग इसे लखन पासी के शहर के तौर पर भी जानते हैं. लोकसभा चुनाव 2019 के चार चरण का मतदान पूरा हो गया. इस चुनावी मौसम में सियासत और गर्मी दोनों ही चरम पर हैं. 2019 की लड़ाई दिनों-दिन जितनी दिलचस्प होती जा रही है, उतना ही दिलचस्प हो गया है उत्तर प्रदेश का सियासी समीकरण. यूपी की राजधानी लखनऊ से बीजेपी ने ग्रह मंत्री राजनाथ सिंह को मैदान में उतारा है. तो वहीं महागठबंधन की तरफ से सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा और कांग्रेस से आचार्य प्रमोद कृष्णम चुनाव लड़ेंगे. आजतक की इलेक्शन एक्सप्रेस लेकर नेहा बाथम निकल पड़ीं हैं नवाबों के शहर लखनऊ की चुनावी चर्चा को समझने.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

Fani Cyclonic: तबाही मचा सकता है चक्रवात 'फानी', तीन राज्यों में दिखेगा 'जल का कहर', 10 बड़ी बातेंFani Cyclonic: तबाही मचा सकता है चक्रवात 'फानी', तीन राज्यों में दिखेगा 'जल का कहर', 10 बड़ी बातेंFani Cyclonic: चक्रवाती तूफान फानी के बेहद तीव्र होने की आशंका है, जिससे आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में गुरुवार तक भारी वर्षा होगी. भारत मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार शाम इस बारे में आगाह किया. आईएमडी ने चेतावनी दी है कि चक्रवात से घरों, संचार और बिजली नेटवर्क और रेल व सड़क अवसंरचना को नुकसान होने की संभावना है. ‘फानी’ के भारतीय पूर्वी तट की ओर बढ़ने पर नौसेना (Navy) और तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) के जहाज तथा हेलीकॉप्टर, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की राहत टीमें को महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है जबकि सेना और वायु सेना (Indian Air Force) की टुकड़ियों को तैयार रखा गया है. आपात स्थितियों से निपटने के लिए देश की शीर्ष संस्था राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने मंगलवार को दूसरी बार बैठक की और चक्रवाती तूफान से पैदा होने वाली स्थिति से निपटने के लिए राज्यों और केंद्र सरकार के संबंधित विभागों की तैयारी की समीक्षा की.
Read more »

मायावती के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई 31 जुलाई तक टलीमायावती के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई 31 जुलाई तक टलीमायावती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने याचिकाकर्ता को इलाके के डीएम के पास अर्जी लगाने को कहा है. याचिकाकर्ता छतर सिंह राछोया ने कहा, 'मायावती ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर खुद की तुलना भगवान से की है. लिहाजा कोर्ट पुलिस को मायावती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दे. हालांकि कोर्ट ने इस अर्जी पर कुछ करने के बजाय याचिकाकर्ता को ही इलाके के डीएम से संपर्क करने के निर्देश दिया है. साथ ही मामले की सुनवाई को टाल दिया है.
Read more »

Cyclone Fani: 1999 के सुपर साइक्लोन के बाद हो सकता है सबसे खतरनाक, हवा की रफ्तार हो सकती है 175 kmph, सेना अलर्ट परCyclone Fani: 1999 के सुपर साइक्लोन के बाद हो सकता है सबसे खतरनाक, हवा की रफ्तार हो सकती है 175 kmph, सेना अलर्ट परभीषण चक्रवाती तूफान फोनी (Cyclone Fani) के शुक्रवार को ओडिशा के पुरी में दस्तक देने की आशंका के मद्देनजर रक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिये गए हैं और तटीय जिलों में रह रहे हजारों लोगों को सुरक्षित इलाके में पहुंचाया गया है. संयुक्त तूफान चेतावनी केंद्र (जेडब्ल्यूटीसी) की तरफ से जारी नवीनतम पूर्वानुमान के मुताबिक 1999 के सुपर साइक्लोन के बाद फोनी सबसे खतरनाक चक्रवात माना जा रहा है, जिसके तीन मई को दोपहर बाद जगन्नाथ पुरी से गुजरने की आशंका है और इस दौरान हवा की रफ्तार 175 किलोमीटर प्रतिघंटे के आसपास रहने की उम्मीद है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर पुरी से करीब 660 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित तूफान ओडिशा तट की तरफ अभी 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है.
Read more »

ओडिशा के तट से 80 km दूर ‘फानी’, चपेट में 10 हजार गांव, भुवनेश्वर-कोलकता एयरपोर्ट बंद– News18 हिंदीओडिशा के तट से 80 km दूर ‘फानी’, चपेट में 10 हजार गांव, भुवनेश्वर-कोलकता एयरपोर्ट बंद– News18 हिंदीचक्रवाती तूफान फानी ओडिशा की तट की तरफ बढ़ रहा है. फिलहाल खबर है कि फानी ने रफ्तार पकड़ ली है और इसकी रफ्तार बढ़कर 16 किलोमीटर प्रति घंटा हो चली है. फानी के शुक्रवार दोपहर तक ओडिशा के तट से टकराने की संभावना थी, लेकिन अब अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सुबह 8-10 बजे के बीच पुरी के शहर गोपालपुर पहुंच सकता है. चक्रवात से ओडिशा के अलावा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल के भी प्रभावित होने की संभावना है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:55:09