हाई कोर्ट ने दी IAS अशोक खेमका को राहत, एसीआर से निगेटिव कॉमेंट हटाने के आदेश via NavbharatTimes AshokKhemka
चंडीगढ़ हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अशोक खेमका को बड़ी राहत देते हुए पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को आदेश दिया कि वह खेमका की एसीआर में से नकारात्मक टिप्पणी को तुरंत हटाए। यह आदेश हाई कोर्ट ने खेमका की ही याचिका पर सुनवाई के बाद दिया है। गौरतलब है कि अशोक खेमका की अप्रेजल रिपोर्ट में उनके नंबर काटकर नकारात्मक टिप्पणी की गई थी। बेंच ने खेमका की याचिका पर अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि खेमका जैसे ईमानदार अधिकारियों को सरंक्षण दिया जाना बेहद ही जरुरी है। मुख्यमंत्री ने भी उनकी एसीआर में अंक कम करते हुए यह स्वीकार किया है कि खेमका एक ईमानदार और सत्यनिष्ठ अधिकारी हैं, जो ईमानदारी के लिए देशभर में जाने जाते हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि जब हमारी राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासकीय व्यवस्था में बड़ी तेजी से ईमानदारी और सत्यनिष्ठा का पतन होता जा रहा है, ऐसे माहौल में ईमानदार अधिकारियों को संरक्षण दिया जाना बेहद जरुरी है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किए थे निगेटिव कॉमेंट आपको बता दें कि खेमका ने हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा उनके एसीआर में नंबर कम करके नकारात्मक टिप्पणी करने को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। इससे पहले खेमका ने कैट में गुहार लगाई थी लेकिन कैट ने खेमका की याचिका खारिज कर दी थी। उसके बाद खेमका ने कैट के आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस बार मामला उनकी 2016-17 की वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट से जुड़ा है। एसीआर में सीएम मनोहर लाल ने खेमका के अंक घटाते हुए प्रतिकूल टिप्पणी की थी। इससे पदोन्नति रुकने का खतरा देख खेमका ने कैट में अर्जी लगाई लेकिन वहां से कोई राहत नहीं मिली। 1991 बैच के आईएएस अशोक खेमका ने 7 जून 2017 को वर्ष 2016-17 के लिए अप्रेजल भरा था। इसमें मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने उन्हें 10 में से 8.
22 नंबर दिए। 27 जून को खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनिल विज ने उन्हें 10 में से 9.92 अंक देते हुए टिप्पणी की है, 'कैबिनेट मंत्री के रूप में मैंने तीन साल में 20 से अधिक आईएएस अफसरों के साथ काम किया लेकिन कोई भी अधिकारी खेमका के करीब नहीं था। खेमका की योग्यता, सच्चाई, ईमानदारी का कोई सानी नहीं।' 31 दिसंबर 2017 को खेमका की अप्रेजल रिपोर्ट सीएम मनोहर लाल के पास पहुंची। सीएम ने खेमका के नंबर काट दिए और 10 में से 9 अंक दिए। साथ ही लिखा कि खेमका पर अनिल विज की रिपोर्ट में थोड़ा बढ़ा-चढ़ाकर वर्णन किया गया है। नंबर कम होने से प्रमोशन पर हो सकता है असर दरअसल, एसीआर में 10 में से 9 अंक होने के बावजूद सीएम की टिप्पणी से खेमका की केंद्र में अतिरिक्त सचिव के रूप में पदोन्नति प्रभावित हो सकती है। एक बैच से केवल 20 फीसदी आईएएस अफसरों को ही उच्च स्तर के लिए प्रमोट किया जाता है। मुख्यमंत्री की टिप्पणी खेमका के खिलाफ काम कर सकती है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ज्यादा वर्कलोड से सेहत को होते हैं कई नुकसान, इन तरीकों से करें वर्कलोड को कमआपने कई लोगों को कहते सुना होगा कि वे अत्यधिक व्यस्त रहते है और उन्हें बहुत वर्कलोड है। हो सकता है कि आपके साथ भी ऐसी स्थिति हो। वैसे ऐसे भी लोगों की कमी नहीं, जो कम काम का भी ज्यादा लोड लेते हैं।
Read more »
राष्ट्रपति कोविंद ने बछेंद्री पाल से लेकर महाशय गुलाटी को किया पद्म पुरस्कार से सम्मानित- Amarujalaराष्ट्रपति ने लोकगायिका तीजन बाई को पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक
Read more »
कांग्रेस की चौथी लिस्ट, थरूर को तिरुवनंतपुरम से, गौतमबुद्ध नगर से अरविंद सिंह चौहान को टिकटलोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की सात, केरल की 12, छत्तीसगढ़ की पांच, अरुणाचल प्रदेश की दो और अंडमान-निकोबार की एक सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किये हैं.
Read more »
सेना ने कश्मीर में मांओं से कहा- अपने बेटों को आतंकी बनने से रोक लेंReport of Terror from Kashmir Valley | आतंक के गढ़ दक्षिण कश्मीर से उपमिता वाजपेयी की रिपोर्ट शहीद की मां का दर्द- मैं कुछ कहूंगी तो वो छोटे बेटे को भी मार देंगे आतंकी की मां- ‘कौन मां चाहेगी कि उसका बेटा यूं टुकड़ों में घर लौटे'
Read more »
Holi 2019: होली के रंगों से बालों को नहीं होगा नुकसान, फॉलो करें ये टिप्सरंगों के त्योहार होली में कुछ ही दिन बाकी हैं. इसलिए हम आपको खुछ टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने बालों को होली के केमिकल युक्त रंगों से डैमेज होने से बचा सकेंगे.
Read more »
कभी नहीं थी राजनीति में रुचि, प्रियंका गांधी पर अब 'कांग्रेस परिवार' की जिम्मेदारीकभी परिवार के लिए अमेठी और रायबरेली में चुनाव प्रचार करने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा अब कांग्रेस की नेता बन गई हैं और उन्हें पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाया गया है.
Read more »
IAS खेमका की बड़ी जीत, हाई कोर्ट ने ACR से नकारात्मक टिप्पणी हटाने का दिया आदेशखेमका को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को आदेश दिया कि वह खेमका की ACR से नकारात्मक टिप्पणी हटाए।
Read more »
खट्टर सरकार पर बरसा हाई कोर्ट, कहा- आईएएस खेमका की निष्ठा शक से परेअदालत ने सोमवार को कहा कि वरिष्ठ अफसर की 'ईमानदारी संदेह से परे' है और अफसर के करियर के नुकसान से बचाया जाना चाहिए।
Read more »
