हांगकांग अग्निकांड में मौत का आंकड़ा 146 तक पहुंचा, 100 से ज्यादा लोग अब भी लापता

दुर्घटना News

हांगकांग अग्निकांड में मौत का आंकड़ा 146 तक पहुंचा, 100 से ज्यादा लोग अब भी लापता
अंतरराष्ट्रीयहांगकांग अग्निकांड में मौत का आंकड़ा 146 तक पहुंच100 से ज्यादा लोग अब भी लापता
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 34%
  • Publisher: 51%

हांगकांग अग्निकांड में मौत का आंकड़ा 146 तक पहुंचा, 100 से ज्यादा लोग अब भी लापता

"नई दिल्ली, 30 नवंबर । हांगकांग में हुई भीषण अग्निकांड में मौत के आंकड़ों में इजाफा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 146 हो गई। हांगकांग में हुआ यह अग्निकांड दशकों में सबसे भयावह था। घटना के पांचवें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। अभी भी लगभग 100 से ज्यादा लोग लापता हैं।Advertisment इस मामले में पुलिस ने कहा कि आपदा पीड़ित पहचान इकाई ने हांगकांग के उत्तरी ताइपो जिले में आठ-ब्लॉक वाले बड़े कॉम्प्लेक्स वांग फुक कोर्ट के तीन और टावरों में जांच अभियान को तेज किया, जिसके बाद और लाशें बरामद हुईं। चीफ सुपरिटेंडेंट त्सांग शुक-यिन ने मीडिया को जानकारी दी कि शाम 4:00 बजे तक, मरने वालों की संख्या 146 थी। अभी और मौतों का पता चल सकता है। चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार ने 29 नवंबर को राष्ट्रीय झंडे को आधा झुकाकर अग्निकांड में मरने वाले लोगों के प्रति शोक जताया। हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के प्रमुख ली का चिउ जॉन, सीपीसी की केंद्रीय समिति के हांगकांग और मकाओ कार्यालय और राज्य परिषद के हांगकांग और मकाओ कार्यालय के अधिकारी श्यू छिफांग समेत कई अन्य अधिकारियों ने इसमें हिस्सा लिया। वहीं, हांगकांग में केंद्रीय सरकार के संपर्क कार्यालय ने भी भयावह अग्निकांड में मृतकों और मारे गए अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय झंडे को आधा झुकाकर शोक जताया। हांगकांग के न्यू टेरिटरीज के ताइपो जिले में 26 नवंबर को दोपहर बाद भीषण आग लगी थी। इससे पहले फायर सेवा विभाग को बुधवार को स्थानीय समय के हिसाब से दोपहर करीब 2:51 बजे हादसे की जानकारी दी गई थी। भयंकर आग की वजह से विभाग ने स्थानीय समयानुसार शाम 6:22 बजे अलर्ट को नंबर 5 अलार्म फायर तक बढ़ा दिया। जहां पर आग लगी है, वह रिहायशी इलाका है। वांग फुक कोर्ट में आठ रेजिडेंशियल इमारतें हैं, और आग ने सात को अपनी चपेट में लिया था। इसके बाद हांगकांग हॉस्पिटल अथॉरिटी ने मेजर इंसिडेंट कंट्रोल सेंटर को सक्रिय कर दिया। इससे पहले एजुकेशन ब्यूरो ने प्रभावित छात्रों को सही मदद देने के लिए एजुकेशनल साइकोलॉजिस्ट और संबंधित स्टाफ को अस्थायी आश्रय घरों में भेजा है। --आईएएनएस केके/एबीएम डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

अंतरराष्ट्रीय हांगकांग अग्निकांड में मौत का आंकड़ा 146 तक पहुंच 100 से ज्यादा लोग अब भी लापता न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bihar: संपत्ति कर बकायेदारों के लिए विशेष छूट योजना, 100 प्रतिशत ब्याज और जुर्माना माफBihar: संपत्ति कर बकायेदारों के लिए विशेष छूट योजना, 100 प्रतिशत ब्याज और जुर्माना माफबिहार सरकार ने संपत्ति कर बकायेदारों के लिए एक विशेष योजना शुरू की है। इसके तहत, करदाता 31 मार्च 2026 तक अपने बकाया संपत्ति कर पर 100 ब्याज और जुर्माने की छूट पा सकते हैं। उन्हें केवल मूल राशि का भुगतान करना होगा। यह योजना आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक और सरकारी संपत्तियों पर लागू...
Read more »

पुतिन की भारत यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगा बढ़ावा, 2030 तक व्यापार 100 अरब डॉलर पहुंचने की उम्मीद :फियोपुतिन की भारत यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगा बढ़ावा, 2030 तक व्यापार 100 अरब डॉलर पहुंचने की उम्मीद :फियोपुतिन की भारत यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगा बढ़ावा, 2030 तक व्यापार 100 अरब डॉलर पहुंचने की उम्मीद :फियो
Read more »

हांगकांग रिहायशी इमारत में भीषण आग: 100 से ज्यादा लोगों की मौतहांगकांग रिहायशी इमारत में भीषण आग: 100 से ज्यादा लोगों की मौतहांगकांग में एक रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन एक वायरल वीडियो में एक वर्कर को स्मोकिंग करते हुए देखा गया है। आग लगने के कारणों में पारंपरिक बांस के मचान की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
Read more »

बांग्लादेश: प्रतिद्वंद्वी बीएनपी गुटों के बीच झड़प में 100 से अधिक लोग घायलबांग्लादेश: प्रतिद्वंद्वी बीएनपी गुटों के बीच झड़प में 100 से अधिक लोग घायलबांग्लादेश: प्रतिद्वंद्वी बीएनपी गुटों के बीच झड़प में 100 से अधिक लोग घायल
Read more »

Hong Kong Fire: हांगकांग अग्निकांड में मृतकों का आंकड़ा 146 पहुंचा, अभी भी 150 लोग लापता; पांचवें दिन भी तलाशीHong Kong Fire: हांगकांग अग्निकांड में मृतकों का आंकड़ा 146 पहुंचा, अभी भी 150 लोग लापता; पांचवें दिन भी तलाशीहांगकांग में बुधवार को लगी भयावह आग ने शहर को झकझोर कर रख दिया है। सात ऊंची आवासीय इमारतों में लगी इस आग में मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 146 हो गई
Read more »

मातम में डूबा हांगकांग, 146 लोग जिंदा जले, सवाल पूछने वाले छात्र पर चीन ने ठोका देशद्रोह का केस; PHOTOSमातम में डूबा हांगकांग, 146 लोग जिंदा जले, सवाल पूछने वाले छात्र पर चीन ने ठोका देशद्रोह का केस; PHOTOSहांगकांग के इतिहास की सबसे भयावह आग ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. रिहायशी इमारत में लगी आग में मरने वालों की संख्या 146 तक पहुंच गई है. यह पिछले चार दशकों में दुनिया की सबसे घातक आवासीय आग मानी जा रही है. इस त्रासदी के बीच जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है. लोग सड़कों पर उतर आए हैं. वे निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:02:52