हांगकांग में बुधवार को लगी भयावह आग ने शहर को झकझोर कर रख दिया है। सात ऊंची आवासीय इमारतों में लगी इस आग में मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 146 हो गई
हांगकांग में बुधवार को लगी भयावह आग ने शहर को झकझोर कर रख दिया है। सात ऊंची आवासीय इमारतों में लगी इस आग में मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 146 हो गई है। वहीं, अब भी 150 लोगों का कोई पता नहीं है और बचाव दल लगातार तलाश में जुटा हुआ है। यह घटना पिछले कई दशक में हांगकांग की सबसे बड़ी त्रासदी मानी जा रही है। यह भी पढ़ें - US Shooting: कैलिफोर्निया में गोलीबारी, चार की मौत, 10 घायल; बच्चे की बर्थडे पार्टी में चलीं गोलियां कैसे लगी आग? हांगकांग सरकार के सुरक्षा मंत्री क्रिस टैंग के मुताबिक, आग की शुरुआत इमारत के निचले हिस्से में लगी प्लास्टिक और फोम बोर्ड वाली जालीदार परत से हुई। हवा और ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते सातों इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज तापमान ने बांस से बनी निर्माण सामग्री और स्कैफोल्डिंग को भी जला दिया, जिससे जलते हुए बांस के टुकड़े गिरकर आसपास की इमारतों में आग फैलाते गए। हादसे के बाद कई खामियां उजागर घटना के बाद बचे हुए लोगों ने गंभीर आरोप लगाए। उनके अनुसार कई मंजिलों पर फायर अलार्म नहीं बजे, बाहर निकलने के रास्ते भी बंद थे, इमारतों में पुरानी और खराब आग सुरक्षा व्यवस्था थी। इन इमारतों में कुल 1984 फ्लैट और लगभग 4600 निवासी थे, इसलिए नुकसान काफी बड़ा है। अग्निकांड के बाद कुल आठ गिरफ्तारियां इस हादसे में आग के तेजी से बढ़ने की वजहों की जांच चल रही है। अब तक मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें एक महिला भी शामिल है, जो इमारतों के नवीनीकरण कार्य से जुड़ी थी। वहीं आरोप है कि निर्माण में नियमों के खिलाफ सस्ती और ज्वलनशील सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। चीन में बड़ा अभियान शुरू इस घटना के बाद पूरे चीन में चिंता बढ़ गई है। इसी वजह से चीन सरकार ने ऊंची इमारतों, अस्पतालों, ऑफिसों, मॉल और सार्वजनिक स्थलों पर तुरंत फायर सेफ्टी जांच का आदेश दिया है। सरकार ने निर्देश दिया है कि निकासी रास्तों, पुरानी वायरिंग और ज्वलनशील निर्माण सामग्री की तुरंत जांच की जाए और खामियों को ठीक किया जाए। यह भी पढ़ें - New York ICE Protest: अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई से दहशत; न्यूयॉर्क पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी, कई गिरफ्तार हांगकांग अग्निकांड में तबाही की तस्वीर इस अग्निकांड में अब तक कुल 146 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 150 लोग लापता बताएं जा रहे हैं। इस हादसे में कुल सात इमारतें प्रभावित हुई हैं, जिनमें करीब 1984 फ्लैट थे। जबकि इस घटना की वजह से लगभग 4600 लोग विस्थापित हुए हैं।.
हांगकांग में बुधवार को लगी भयावह आग ने शहर को झकझोर कर रख दिया है। सात ऊंची आवासीय इमारतों में लगी इस आग में मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 146 हो गई है। वहीं, अब भी 150 लोगों का कोई पता नहीं है और बचाव दल लगातार तलाश में जुटा हुआ है। यह घटना पिछले कई दशक में हांगकांग की सबसे बड़ी त्रासदी मानी जा रही है। यह भी पढ़ें - US Shooting: कैलिफोर्निया में गोलीबारी, चार की मौत, 10 घायल; बच्चे की बर्थडे पार्टी में चलीं गोलियां कैसे लगी आग? हांगकांग सरकार के सुरक्षा मंत्री क्रिस टैंग के मुताबिक, आग की शुरुआत इमारत के निचले हिस्से में लगी प्लास्टिक और फोम बोर्ड वाली जालीदार परत से हुई। हवा और ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते सातों इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज तापमान ने बांस से बनी निर्माण सामग्री और स्कैफोल्डिंग को भी जला दिया, जिससे जलते हुए बांस के टुकड़े गिरकर आसपास की इमारतों में आग फैलाते गए। हादसे के बाद कई खामियां उजागर घटना के बाद बचे हुए लोगों ने गंभीर आरोप लगाए। उनके अनुसार कई मंजिलों पर फायर अलार्म नहीं बजे, बाहर निकलने के रास्ते भी बंद थे, इमारतों में पुरानी और खराब आग सुरक्षा व्यवस्था थी। इन इमारतों में कुल 1984 फ्लैट और लगभग 4600 निवासी थे, इसलिए नुकसान काफी बड़ा है। अग्निकांड के बाद कुल आठ गिरफ्तारियां इस हादसे में आग के तेजी से बढ़ने की वजहों की जांच चल रही है। अब तक मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें एक महिला भी शामिल है, जो इमारतों के नवीनीकरण कार्य से जुड़ी थी। वहीं आरोप है कि निर्माण में नियमों के खिलाफ सस्ती और ज्वलनशील सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। चीन में बड़ा अभियान शुरू इस घटना के बाद पूरे चीन में चिंता बढ़ गई है। इसी वजह से चीन सरकार ने ऊंची इमारतों, अस्पतालों, ऑफिसों, मॉल और सार्वजनिक स्थलों पर तुरंत फायर सेफ्टी जांच का आदेश दिया है। सरकार ने निर्देश दिया है कि निकासी रास्तों, पुरानी वायरिंग और ज्वलनशील निर्माण सामग्री की तुरंत जांच की जाए और खामियों को ठीक किया जाए। यह भी पढ़ें - New York ICE Protest: अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई से दहशत; न्यूयॉर्क पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी, कई गिरफ्तार हांगकांग अग्निकांड में तबाही की तस्वीर इस अग्निकांड में अब तक कुल 146 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 150 लोग लापता बताएं जा रहे हैं। इस हादसे में कुल सात इमारतें प्रभावित हुई हैं, जिनमें करीब 1984 फ्लैट थे। जबकि इस घटना की वजह से लगभग 4600 लोग विस्थापित हुए हैं।
Hong Kong Fire Accident Hong Kong Fire Fire Residential Buildings Buildings In Hong Kong Search Operations Renovation Work Anti-Corruption Body Inflammable Hazards World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News हांगकांग अग्निकांड हांगकांग आग दुर्घटना हांगकांग आग ज्वलनशील आवासीय इमारतों में आग हांगकांग में इमारतों में लगी आग तलाशी अभियान भ्रष्टाचार विरोधी निकाय
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
केरल में स्काई-डाइनिंग रेस्टोरेंट में तकनीकी खराबी, पर्यटक 150 फीट की ऊंचाई पर फंसेकेरल के अनाचल में एक स्काई-डाइनिंग रेस्टोरेंट में क्रेन खराब होने के कारण दो बच्चों सहित चार पर्यटक 150 फीट की ऊंचाई पर फंस गए। लगभग दो घंटे बाद उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में फायर और रेस्क्यू टीम ने रस्सियों का उपयोग किया। रेस्टोरेंट प्रबंधन ने मदद के लिए तुरंत संपर्क नहीं किया।
Read more »
Eight More Arrested In Connection With Hong Kong Fire That Killed 128 PeopleA deadly Hong Kong apartment fire killed 128 people, with 200 missing and 79 injured. Multiple arrests were made over unsafe renovation materials as authorities investigate corruption and mandate safety inspections.
Read more »
Hong Kong Fire: सिगारेटमुळे एका क्षणात 128 लोकांचा मृत्यू झाला? आग दुर्घटनेपूर्वीचा 'हा' Video जगभर चर्चेतHong Kong Fire: हाँगकाँगमधील आगीने जगाला हादरवून टाकले आहे. ही सर्वात मोठी आग होती. या आगीत 128 हून अधिक लोकांचा मृत्यू झाला आहे. या 32 मजली इमारतींमध्ये बहुतेक वृद्ध राहत होते. घटनेपूर्वीच्या घटनेचा व्हिडीओ आता समोर आला आहे.
Read more »
SIR in Bengal: এলাকাজুড়ে পড়ে রয়েছে কঙ্কালসার বাড়িঘর, রাতারাতি উধাও প্রায় ১৫০ পরিবারের পাড়াAt least 150 families left Madhyamgram Patuli Mathpara overnight
Read more »
कानपुर में दो मंजिला मकान में लगी आग: दो फायर कर्मी सीढ़ी लगाकर दूसरे फ्लोर पहुंचे, मकान मालिक का किया रेस्...A massive fire broke out in a two-story house in Bajaria; fire brigade personnel rescued an elderly man trapped in the fire. A massive fire broke out in a two-story house in Kanpur, with an elderly man trapped. A house caught fire in Kanpur.
Read more »
कानपुर के 150 कारोबारियों का राज्य कर विभाग कराएगा ऑडिट, 'ए' श्रेणी में है शहरराज्य कर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के जीएसटी ऑडिट के लिए करदाताओं का चयन कर लिया है, जिसे जून 2026 तक पूरा करना है। 50 करोड़ से अधिक के कारोबार के आधार पर जोन 'ए', 'बी', और 'सी' श्रेणियों में विभाजित किए गए हैं। कानपुर 'ए' श्रेणी में है, जहाँ 60 करोड़ से अधिक के कारोबार वाले करदाताओं का ऑडिट...
Read more »
