आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के पानीपत ग्रामीण से सुखबीर मलिक को टिकट दिया गया है. जुलाना से कविता दलाल को उतारा गया है. इस सीट से कांग्रेस ने रेसलर विनेश फोगाट को प्रत्याशी बनाया है, जबकि BJP ने कैप्टन योगेश बैरागी पर दांव खेला है.
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बुधवार को उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है. आप की चौथी लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम हैं. पानीपत ग्रामीण से सुखबीर मलिक को टिकट दिया गया है. जुलाना से कविता दलाल को उतारा गया है.
इस सीट से कांग्रेस ने रेसलर विनेश फोगाट को प्रत्याशी बनाया है, जबकि BJP ने कैप्टन योगेश बैरागी पर दांव खेला है.हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने मंगलवार देर रात अपने कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट जारी की थी. इसमें 11 उम्मीदवारों के नाम हैं. इससे पहले पार्टी ने मंगलवार सुबह 9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी. दूसरी लिस्ट में पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल सिंह का नाम था. BJP छोड़कर AAP में आए छत्रपाल सिंह को हिसार के बरवाला से टिकट दिया गया है.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});कांग्रेस से गठबंधन की आस टूटने पर जारी की थी पहली लिस्ट AAP ने 9 सितंबर को AAP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इसमें 20 उम्मीदवारों के नाम थे. AAP की तरफ से उम्मीदवारों के नाम का एकतरफा ऐलान ऐसे समय में किया गया है, जब कांग्रेस के साथ उसके गठबंधन की बात चल रही थी. AAP ने कांग्रेस को गठबंधन और सीट शेयरिंग फॉर्मूले को लेकर स्थिति साफ करने के लिए सोमवार तक का समय दिया था. हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी. 8 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आएंगे.Aam Aadmi Party released the fourth list of 21 candidates for Haryana Assembly electionsSo far, AAP has announced the names of 61 candidates pic.twitter.com/9YmkzmLMKe— ANI September 11, 2024क्यों बन नहीं पाया गठबंधन?पिछले कुछ दिनों से गठबंधन को लेकर AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और केरल की आलप्पुझा सीट से कांग्रेस लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल बात कर रहे थे. गठबंधन को लेकर कांग्रेस-AAP के बीच 3 मीटिंग हो चुकी थी. INDIA गठबंधन के तहत AAP, कांग्रेस से 10 सीटें मांग रही थी. जबकि कांग्रेस ने AAP को साफ-साफ कह दिया था कि 4 से 5 सीटें ले ले. कांग्रेस की तरफ से AAP को 4+1 फॉर्मूला यानी 5 सीट का ऑफर दिया गया है. इनमें जींद, कलायत, पानीपत , गुरुग्राम और पिहोवा सीट शामिल है. हालांकि, AAP ओल्ड फरीदाबाद सीट समेत कुल 10 सीटों की मांग पर अड़ी हुई थी.लोकसभा में साथ आए थे कांग्रेस-AAPहरियाणा चुनाव से पहले लोकसभा चुनाव 2024 में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस साथ आए थे. दोनों पार्टियों ने INDIA गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव लड़ा था. कुल 10 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने 9 सीटों पर चुनाव लड़ा. AAP ने एक सीट कुरुक्षेत्र पर उम्मीदवार उतारा था. AAP ने यहां से प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता को उम्मीदवार बनाया था. वह BJP के नवीन जिंदल से हार गए थे. जबकि कांग्रेस ने 5 सीटें जीती थी. बाकी सीटें बीजेपी ने जीती.AAP-कांग्रेस के बीच दिल्ली और हरियाणा में गठंबधन का क्या रहा नतीजा?लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच दिल्ली की सभी 7 सीटों को लेकर गठबंधन हुआ था. कांग्रेस ने 3 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि AAP ने 4 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. हालांकि, दोनों ही पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई थी. सभी 7 सीटें BJP के खाते में गई थी. जबकि हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से 5 सीटें कांग्रेस ने और 5 सीटें BJP ने जीती थीं.पंजाब में नहीं हो पाया गठबंधनपंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव में गठबंधन नहीं हुआ था. AAP ने एक भी सीट देने से इनकार कर दिया था. ऐसे में दोनों पार्टियों ने यहां की 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा. इससे कांग्रेस को फायदा मिला. उसने 7 सीटें जीत ली. जबकि AAP को 3 ही सीटें मिलीं. बाकी 3 सीटों पर एक अकाली दल और 2 निर्दलीय विजयी रहे.चंडीगढ़ में दिखा दमखमपंजाब के उलट चंडीगढ़ में 2 चुनाव में AAP-कांग्रेस के गठबंधन का फॉर्मूला हिट रहा. दोनों पार्टियों ने नगर निगम के 35 वार्डों का चुनाव गठबंधन में लड़ा. AAP को 13 और कांग्रेस ने 7 वार्डों में जीत हासिल की. जबकि BJP 14 पर ही सिमट गई थी. एक सीट अकाली दल को मिली. काफी सियासी उठापटक के बाद AAP का मेयर बना.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हरियाणा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, लाडवा सीट से लड़ेंगे सीएम सैनीहरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है.
Read more »
हरियाणा में AAP की पहली लिस्ट, इसमें 20 उम्मीदवार: कलायत से अनुराग ढांडा को टिकट, कांग्रेस से गठबंधन नहीं हुआहरियाणा में AAP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की घोषणा कर दी है।
Read more »
हरियाणा चुनाव में आप-कांग्रेस के बीच क्यों नहीं हो पाया समझौता, तो ये है इनसाइड स्टोरीAAP-Congress Alliance: आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच हरियाणा चुनाव के लिए समझौता नहीं हुआ है और आप ने 20 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है.
Read more »
Haryana AAP Candidates List: हरियाणा में 'आप' की दूसरी लिस्ट जारी, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनावहरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी ने अब हरियाणा की 29 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं।
Read more »
Haryana Assembly Election: भाजपा ने जारी की 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानें किसका नाम कटा, किसे मिला टिकटभाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।
Read more »
Haryana Election: विनेश फोगाट के सामने BJP ने किसे उतारा मैदान में? प्रत्याशी छोड़ चुका है एयर इंडिया की नौकरीहरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को 21 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। भाजपा ने जुलाना सीट से युवा व नया चेहरा उतारा है।
Read more »
