हरियाणा में पंजाब के पूर्व DGP के बेटे की मौत: दवा ओवरडोज से तोड़ा दम, हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते थे, दो बच...

Former Punjab DGP's Son News

हरियाणा में पंजाब के पूर्व DGP के बेटे की मौत: दवा ओवरडोज से तोड़ा दम, हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते थे, दो बच...
Dies Drug OverdoseHaryanaGovernment Hospital Panchkula Sector-6
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 2 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 35%
  • Publisher: 51%

पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील की पंचकूला में दवा ओवरडोज के कारण वीरवार रात को मौत हो गई। मौत के बाद शव को हरियाणा के पंचकूला सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को यूपी के सहारनपुर

दवा ओवरडोज से तोड़ा दम, हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते थे, दो बच्चों के पिता, मां मंत्री रहींपंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील की फाइल फोटो। अकील की मां रजिया सुल्तान पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं। पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील की पंचकूला में दवा ओवरडोज के कारण मौत हो गई। ये घटना गुरुवार रात को हुई।मौत के बाद शव को हरियाणा के पंचकूला सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव को यूपी के सहारनपुर ले जाया गया है, जहां पर उनका अंतिम संस्कार होगा। हरियाणा के पंचकूला में रहने वाले 35 वर्षीय अकील ने गुरुवार को किसी दवा का सेवन किया था, जिसका ओवरडोज होने के कारण उसकी मौत हो गई। अकील की मां पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना है। अकील के पिता साल 2021 में पंजाब के डीजीपी पद से रिटायर हुए और कांग्रेस में सक्रिय हो गए थे। नवजोत सिंह सिद्धु के साथ उनकी काफी नजदीकियां रही हैं।अकील के परिवार के लोगों ने बताया कि अकील शादीशुदा था। जिनके एक बेटा व एक बेटी है। अकील के पिता व पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा अलसुबह ही कागजी कार्रवाई के बाद सहारनपुर जिले के अपने पैतृक गांव में हरडा में चले गए थे।कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं मां रजिया मोहम्मद मुस्तफा की पत्नी रजिया सुल्ताना हैं। वह कांग्रेस की सरकार में कैबिनेट मंत्री थीं। रजिया को कांग्रेस ने 2022 में भी अपना प्रत्याशी बनाया था। मलेरकोटला के विधानसभा चुनाव 2022 में आप से मोहम्मद जमील उर रहमान ने कांग्रेस की रजिया सुल्ताना को 21686 वोटों के अंतर से हराया। मोहम्मद मुस्तफा को पांच वीरता पुरस्कार भी मिल चुके हैं। वह 28 फरवरी 2021 को रिटायर हुए थे। उनके रिटायरमेंट के बाद सिद्धू ने उन्हें अपना सलाहकार नियुक्त किया था।1985 बैच के IPS मोहम्मद मुस्तफा कभी कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेहद करीबी थे। धीरे-धीरे दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। वह सबसे ज्यादा चर्चा में तब आए, जब उन्होंने पंजाब के तत्कालीन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे।लखनऊ में सीजन का सबसे अधिक AQIछत्तीसगढ़ से लौटा मानसून लेकिन दीपावली पर बारिश की चेतावनी​​​​​​​झारखंड में एक महीने पहले ठंड की शुरुआतहरियाणा में 5 दिन में 1.

6 डिग्री पारा गिरा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Dies Drug Overdose Haryana Government Hospital Panchkula Sector-6 Post Mortem Body UP Saharanpur Last Rites Crime Haryana

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Ex-DGP पिता की IPS बेटी, पति IAS अफसर; लॉ की पढ़ाई और फिर पास की UPSC परीक्षाEx-DGP पिता की IPS बेटी, पति IAS अफसर; लॉ की पढ़ाई और फिर पास की UPSC परीक्षासोनाक्षी सक्सेना वर्तमान में भोपाल पुलिस में डीसीपी इंटेलिजेंस का पदभार संभाल रही हैं. सोनाक्षी सक्सेना अपने डीजीपी पिता के सेवानिवृत्ति समारोह के चलते सुर्खियों में बनी हुई थीं. आईपीएस सोनाक्षी 2020 बैच की आईपीएस अफसर हैं.
Read more »

दीपावली और छठ के मद्देनजर यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त, DGP ने जारी क‍िया आदेशदीपावली और छठ के मद्देनजर यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त, DGP ने जारी क‍िया आदेशउत्तर प्रदेश में दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस महानिदेशक मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी हैं। यह निर्णय त्योहारों के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। डीजीपी ने आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए...
Read more »

'तनाव पुलिस की नौकरी का हिस्सा...', IPS पूरन और ASI संदीप सुसाइड मामले में क्या बोले कार्यवाहक DGP ओपी सिंह'तनाव पुलिस की नौकरी का हिस्सा...', IPS पूरन और ASI संदीप सुसाइड मामले में क्या बोले कार्यवाहक DGP ओपी सिंहकरनाल में कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह ने पुलिसकर्मियों की आत्महत्या पर दुख जताया। उन्होंने हरियाणा पुलिस के 70 हजार कर्मचारियों और उनके परिवारों के कल्याण पर जोर दिया। ऑफिसर्स वाइफ्स एसोसिएशन को मजबूत करने की बात कही। डीजीपी ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी और कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने...
Read more »

यूपी: गोवंश का ट्रांसपोर्ट अपराध नहीं, क्यों दर्ज हो रहे केस? हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव गृह और DGP से मांगा जवाबयूपी: गोवंश का ट्रांसपोर्ट अपराध नहीं, क्यों दर्ज हो रहे केस? हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव गृह और DGP से मांगा जवाबCattle Transport UP News: उत्तर प्रदेश में गोवंश परिवहन और गोवंश हत्या के काफी मामले सामने आ रहे है। हालांकि हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि गोवंश का परिवहन यूपी में अपराध नहीं है। साथ ही सरकार से इस मामले में जवाब मांगा है।
Read more »

हर महीने 5 लाख की सेवा पानी...पंजाब के पूर्व DGP के बेटे हैं घूस मामले में पकड़े गए DIG भुल्लरहर महीने 5 लाख की सेवा पानी...पंजाब के पूर्व DGP के बेटे हैं घूस मामले में पकड़े गए DIG भुल्लरसीबीआई ने पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. भुल्लर, पंजाब के पूर्व डीजीपी एम.एस. भुल्लर के बेटे हैं. आरोप है कि उन्होंने कबाड़ व्यापारी से एक मामले को "सेटल" करने के लिए आठ लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी.
Read more »

पंजाब के पूर्व DGP के बेटे की संदिग्ध हालत में मौत, दवा के ओवरडोज का शकपंजाब के पूर्व DGP के बेटे की संदिग्ध हालत में मौत, दवा के ओवरडोज का शकपंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे का निधन हो गया है। शुरुआती खबरों में दवा ओवरडोज को मौत का कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस दुखद घटना से मुस्तफा परिवार में शोक की लहर है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:03:36