सीबीआई ने पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. भुल्लर, पंजाब के पूर्व डीजीपी एम.एस. भुल्लर के बेटे हैं. आरोप है कि उन्होंने कबाड़ व्यापारी से एक मामले को "सेटल" करने के लिए आठ लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी.
पंजाब के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. भुल्लर पंजाब के पूर्व डीजीपी एम.एस. भुल्लर के बेटे हैं. जांच एजेंसी ने मोहाली स्थित उनके कार्यालय से गिरफ्तार करते हुए चंडीगढ़ और मोहाली में छापेमारी की जहां से उनकी अकूत काली कमाई का खुलासा हुआ है.
इसमें पांच करोड़ रुपये नकद, डेढ़ किलो सोना, दो लग्जरी गाड़ियों की चाबियां, 22 कीमती घड़ियां और हथियार बरामद किए गए हैं. केस सेटल करने के एवज में मांगी थी रिश्वतसीबीआई के अनुसार, भुल्लर ने कबाड़ व्यापारी आकाश बट्टा से 2023 में दर्ज एक एफआईआर का निपटारा करने के बदले आठ लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. रिपोर्ट के मुताबिक इसके अलावा वो हर महीने लाखों रुपये का 'सेवा-पानी' के नाम पर अवैध भुगतान की मांग करते थे. व्यापारी की शिकायत पर सीबीआई ने ट्रैप बिछाया और भुल्लर के करीबी सहयोगी कृष्णु को आठ लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.सीबीआई ने रिकॉर्ड की रिश्वत वाली कॉलन्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई ने बताया कि ट्रैप के दौरान व्यापारी और भुल्लर के बीच हुई व्हाट्सएप कॉल रिकॉर्डिंग में भुल्लर खुद "8 फड़ने ने 8" कहते सुने गए, जो पंजाबी में आठ लाख रुपये की मांग की पुष्टि करता है. इसके बाद भुल्लर को उनके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया. Advertisement जांच में यह भी सामने आया कि यह रिश्वत केवल एक केस "सेटल" करने के लिए नहीं थी, बल्कि हर महीने वसूले जाने वाले 'सेवा-पानी' का हिस्सा थी. सीबीआई ने पूरे मामले में भुल्लर और उनके मिडलमैन कृष्णु पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 7ए सहित भारतीय न्याय संहिता की धारा 61 के तहत मामला दर्ज किया है. कृष्णु ही उनके नाम पर रिश्वत का पैसा लोगों से वसूल करता था.2009 बैच के आईपीएस हैं हरचरण सिंह भुल्लरहरचरण सिंह भुल्लर 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. उन्होंने इससे पहले पटियाला रेंज के डीआईजी, विजिलेंस ब्यूरो के जॉइंट डायरेक्टर और कई जिलों में एसएसपी के रूप में कार्य किया था. भुल्लर 2021 में अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ नशा मामले की जांच टीम का नेतृत्व भी कर चुके हैं. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Punjab CBI Arrest Bribery Case Rs 5 Crore Cash Recovery Former DGP MS Bhullar Son Mohali Raid Corruption In Punjab Police Scrap Dealer Bribe Case Prevention Of Corruption Act CBI Trap Chandigarh
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ex-DGP पिता की IPS बेटी, पति IAS अफसर; लॉ की पढ़ाई और फिर पास की UPSC परीक्षासोनाक्षी सक्सेना वर्तमान में भोपाल पुलिस में डीसीपी इंटेलिजेंस का पदभार संभाल रही हैं. सोनाक्षी सक्सेना अपने डीजीपी पिता के सेवानिवृत्ति समारोह के चलते सुर्खियों में बनी हुई थीं. आईपीएस सोनाक्षी 2020 बैच की आईपीएस अफसर हैं.
Read more »
दीपावली और छठ के मद्देनजर यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त, DGP ने जारी किया आदेशउत्तर प्रदेश में दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस महानिदेशक मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी हैं। यह निर्णय त्योहारों के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। डीजीपी ने आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए...
Read more »
पंजाब में CBI का बड़ा एक्शन, DIG रोपड़ रेंज IPS हरचरण भुल्लर गिरफ्तार, जानें पूरा मामलाHarcharan Singh Bhullar Arrest: सीबीआई ने पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी हरचरण सिंह भुल्लर को अरेस्ट किया है। सीबीआई ने 2009 बैच के प्रोन्नत आईपीएस भुल्लर को रिश्वत के मामले में अरेस्ट किया है। भुल्लर पंजाब में रोपड़ रेंज को संभाल रहे थे। सीबीआई ने उन्हें मोहाली में रंगे हाथों...
Read more »
पंजाब: CBI ने रूपनगर के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को किया गिरफ्तार, तीन ठिकानों पर छापेमारीसीबीआई ने पंजाब पुलिस के रूपनगर (रोपड़) रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को कथित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया है. मोहाली स्थित कार्यालय से गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने उनके तीन ठिकानों पर छापेमारी की.
Read more »
DIG हरचरण सिंह भुल्लर रिश्वत मामले में गिरफ्तार, 2 करोड़ का सोना बरामदपंजाब पुलिस के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। CBI ने भुल्लर के घर से 5 करोड़ रुपये नकद, 2 करोड़ रुपये का सोना और कई अन्य महंगी वस्तुएं बरामद की हैं। भुल्लर को आज चंडीगढ़ CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Read more »
यूपी: गोवंश का ट्रांसपोर्ट अपराध नहीं, क्यों दर्ज हो रहे केस? हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव गृह और DGP से मांगा जवाबCattle Transport UP News: उत्तर प्रदेश में गोवंश परिवहन और गोवंश हत्या के काफी मामले सामने आ रहे है। हालांकि हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि गोवंश का परिवहन यूपी में अपराध नहीं है। साथ ही सरकार से इस मामले में जवाब मांगा है।
Read more »
