हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने मिर्चपुर और गोहाना कांड का मुद्दा उठाया. दलितों को रिझाने और कांग्रेस पर हमला करने के लिए बीजेपी ने इन दोनों कांड की याद दिलाई. ये दोनों कांड दलित उत्पीड़न की घटनाएं थीं. इस दौरान हरियाणा में बीजेपी की सरकार थी.
हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार का आज अंतिम दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस चुनाव में अपनी अंतिम जनसभा को एक अक्तूबर को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने मिर्चपुर और गोहाना कांड का जिक्र किया था.
मिर्चपुर कांड का जिक्र करने वाले वो अकेले बीजेपी के नेता नहीं हैं. इस कांड का जिक्र अमित शाह, मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक कर चुके हैं. बीजेपी के नेता मिर्चपुर कांड का जिक्र कांग्रेस को दलित विरोधी बताने के लिए करते हैं. दलितों का दिल जीतने की कोशिश कर रही बीजेपी बताती है कि कांग्रेस सरकार के दौरान दलितों के साथ कितना अन्याय होता था.वह बताती है कि हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में ही 2005 में गोहाना और 2010 में मिर्चपुर कांड हुआ था. मिर्चपुर और गोहाना कांडमिर्चपुर हरियाणा के हिसार जिले का एक गांव है. वहां 21 अप्रैल 2010 को वाल्मीकि समुदाय के लोगों के दर्जनों घर को जमींदोज कर दिया गया था.प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था हमलावर भीड़ की ओर ले लगाई गई आग में एक बुजुर्ग और उनकी विकलांग बेटी की जलकर मौत हो गई थी. इसका आरोप जाट जाति के लोगों पर लगा था. यह मामला अदालत तक पहुंचा था.अदालत ने इस मामले के 20 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. अदालत का फैसला आने से पहले ही मिर्चपुर गांव से 125 से अधिक दलित परिवार पलायन कर गए. वो आज तक वापस नहीं लौटे हैं. वहीं सोनीपत के गोहाना में 2005 में दलितों के 50 घर जला दिए गए थे. इसकी शुरुआत तब हुई जब गांव के एक दलित पर ऊंची जाति के व्यक्ति की हत्या का आरोप लगा. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});भूपेन्द्र हुड्डा द्वारा दलितों पर हुए अत्याचारों को दलित समाज आज भी नहीं भूला है...#दलित_विरोधी_कांग्रेस pic.twitter.com/UNx2vBO7wd— Haryana BJP October 3, 2024किस फिराक में है बीजेपीजिस समय मिर्चपुर कांड हुआ था, उस समय हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी. मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा बैठे थे. इस बार कांग्रेस की सरकार बनने की स्थिति में हुड्डा को ही मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. इसलिए बीजेपी मिर्चपुर कांड की याद लोगों को दिला रही है. उसकी एक कोशिश कांग्रेस के संविधान और आरक्षण वाले नैरेटिव को कमजोर करने की है. वह कांग्रेस को दलित और आरक्षण विरोधी साबित करने की हर संभव कोशिश कर रही है. हरियाणा के हमारे दलित भाई-बहनों ने ठान लिया है कि वे कांग्रेसी बापू-बेटे की राजनीति का मोहरा नहीं बनेंगे। pic.twitter.com/Au7pYTOaL6— Narendra Modi October 1, 2024मिर्चपुर गांव नारनौंद विधानसभा सीट के तहत आता है. इस विधानसभा सीट पर जाट मदताता निर्णायक भूमिका में हैं. इसके बाद भी 2019 के चुनाव में जननायक जनता पार्टी के गैर जाट उम्मीदवार राम कुमार गौतम में बीजेपी के बड़े जाट नेता कैप्टन अभिमन्यु को हरा दिया था. गौतम बाद में बीजेपी में शामिल हो गए. बीजेपी ने उन्हें सफीदों से उम्मीदवार बनाया है. वहीं नारनौंद में मुकाबला जाट बनाम जाट का हो गया है. वहां से कांग्रेस ने जस्सी पेटवार और बीजेपी ने एक बार फिर कैप्टन अभिमन्यू को टिकट दिया है.हरियाणा में जाट किसान आंदोलन और महिला पहलवानों से कथित बदसलूकी की वजह से बीजेपी से नाराज हैं. हरियाणा में दलित वोटों की राजनीतिहरियाणा में दलितों की आबादी करीब 21 फीसदी है. इसके अलावा प्रदेश में 17 विधानसभा सीटें आरक्षित हैं. वहीं 35 ऐसी विधानसभा सीटें हैं,जिन पर दलित वोट बैंक निर्णायक भूमिका में हैं.लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी को दलित वोटरों की नाराजगी की वजह से 5 सीटें गंवानी पड़ी थीं. इससे सबक लेते हुए बीजेपी दलितों की रिझाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहती है. यही वजह है कि बीजेपी का छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा नेता दलितों के मुद्दों को उठाने में लगा है. इसी वजह से बीजेपी ने कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा पर की गई जातिगत टिप्पणी को भी मुद्दा बनाने से नहीं चूकी.बीजेपी को 2014 के विधानसभा चुनाव में दलितों का भरपूर समर्थन मिला था. इसके बाद प्रदेश की भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार चली गई थी. लेकिन बीजेपी को मिलने वाला दलितों का समर्थन 2019 में काफी गिर गया. इस चुनाव में बीजेपी एससी के लिए आरक्षित केवल पांच सीटें ही जीत पाई. उसने 2014 में नौ सीटें जीती थीं.कांग्रेस के हिस्से में सात और जजपा के हिस्से में चार सीटें आईं. वहीं अगर 2024 के लोकसभा चुनाव में विधानसभा वार वोट देखें तो 20 फीसदी से अधिक एससी आबादी वाली 47 विधानसभा सीटों में बीजेपी की बढ़त 2019 के मुकाबले 44 से घटकर 18 पर रह गई. वहीं कांग्रेस की बढ़त 25 की हो गई.इस बार दलित वोटों में हिस्सेदारी के लिए इनेलो और जेजेपी ने बहुजन समाज पार्टी और आजाद समाज पार्टी से हाथ मिलाया है. चुनाव प्रचार में बीएसपी नेता मायावती और उनके भतीजे आकाश आनंद ने हरियाणा में कई रैलियां की. इस दौरान उन्होंमे कांग्रेस पर जमकर हमला किया.कांग्रेस कुमारी शैलजा के सहारे दलित वोटों को साधने में जुटी है. वो अपने टिकट बंटवारे में महत्व न मिलने से नाराज रहीं और अंतिम दिनों में प्रचार में शामिल हुईं. वहीं बीजेपी एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी के सहारे है. बीजेपी और कांग्रेस की ये कोशिशें कितनी कामयाब होती हैं, इसका पता आठ अक्तूबर को ही चल पाएगा, जब विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे. ये भी पढ़ें: कुछ घंटे पहले BJP के साथ, फिर राहुल का थाम लिया हाथ... हरियाणा में अशोक तंवर की गजब पलटी
Dalit Vote Haryana Election Haryana Assembly Election 2024 Haryaba Chunav 2024 SC ST Atrocities Dalit Atrocities BJP| Congress Bhupendra Singh Hooda Rahul Gandhi Jaat Vote Haryana News Haryana News In Hindi Haryana Politics Congress News PM Modi News PM Modi News In Hindi हरियाणा चुनाव 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 पीएम नरेंद्र मोदी पीएम मोदी भूपेंद्र सिंह हुड्डा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हरियाणा में BJP ने 67 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की: CM सैनी लाडवा से तो अनिल विज अंबाला कैंट से चुनाव लड़ेंगेHaryana Vidhan Sabha Election 2024; Bharatiya Janata Party (BJP) Candidates List Update - हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के टिकटों की पहली लिस्ट
Read more »
हरियाणा में BJP की पहली लिस्ट जारी, 67 नाम: CM लाडवा से लड़ेंगे; राम रहीम को 6 बार पैरोल-फरलो देने वाले पूर्...Haryana Vidhan Sabha Election 2024; Bharatiya Janata Party (BJP) Candidates List Update - हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के टिकटों की पहली लिस्ट
Read more »
Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जलाना सीट से मैदान में विनेश फोगाटHaryana Vidhansabha Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को 31 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है.
Read more »
Haryana Election: JJP और ASP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 12 उम्मीदवारों को मिला टिकटहरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 Haryana Election 2024 के लिए जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी का.
Read more »
हरियाणा चुनाव: पीएम मोदी आज गोहाना में चुनावी रैली को करेंगे संबोधितहरियाणा चुनाव: पीएम मोदी आज गोहाना में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
Read more »
BJP ने हरियाणा में एक साथ 8 नेताओं को किया पार्टी से निलंबित, ये बड़ा नाम भी शामिलहरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. 8 अक्टूबर को मतों की गणना होगी.
Read more »
