हरियाणा में प्रचार कर पाएंगे, पर फाइलें साइन नहीं... सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देते हुए क्या-क्या कहा?

Delhi Liquor Policy Case News

हरियाणा में प्रचार कर पाएंगे, पर फाइलें साइन नहीं... सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देते हुए क्या-क्या कहा?
Arvind Kejriwal BailArvind Kejriwal Bail Granted By Supreme Courtदिल्ली शराब नीति केस
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 84 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 63%

Arvind Kejriwal Gets Bail: ऑफिस नहीं जा पाएंगे केजरीवाल, जानें किन शर्तों पर कोर्ट ने दी जमानत

केजरीवाल की जमानत याचिका पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने कहा कि तर्कों के आधार पर हमने 3 प्रश्न तैयार किए हैं. क्या गिरफ्तारी में अवैधता थी?  ⁠क्या अपीलकर्ता को नियमित जमानत दी जानी चाहिए? क्या आरोप पत्र दाखिल करना परिस्थितियों में इतना बदलाव है कि उनको ट्रायल कोर्ट फिर से  भेजा जा सके? दोनों जजों ने सहमति से फैसला देते हुए केजरीवाल की जमानत मंजूर कर ली.

उन्होंने कहा कि धारा 41 A सीआरपीसी  का उल्लंघन नहीं है.गिरफ्तारी अवैध नहीं है.  केजरीवाल इस केस पर सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करेंगे और ट्रायल कोर्ट से सहयोग करेंगे. हमने निजी आजादी पर विचार किया है. ट्रायल जल्द पूरा होने की संभावना नहीं है. बाकी शर्तें ट्रायल कोर्ट लगाएगा. इन आधारों पर अपीलकर्ता को हिरासत में रखना न्याय का मजाक होगा. विशेषकर तब जब उसे अधिक कठोर PMLA में जमानत दी गई है.ऐसा लगता है कि ईडी मामले में केजरीवाल को निचली अदालत से नियमित जमानत दिए जाने के बाद ही सीबीआई एक्टिव हुई और उनकी हिरासत की मांग की. 22 महीने से अधिक समय तक CBI को उन्हें गिरफ्तार करने की जरूरत महसूस नहीं हुई. इस तरह की कार्रवाई से गिरफ्तारी पर ही गंभीर सवाल उठते हैं. इस पर विचार किया जा सकता है.  जहां तक ​​गिरफ्तारी के आधार का सवाल है, ये गिरफ्तारी की आवश्यकता को पूरा नहीं करती. सीबीआई गोलमोल जवाबों का हवाला देकर गिरफ्तारी को उचित नहीं ठहरा सकती और हिरासत जारी नहीं रख सकती. आरोपी को बयान देने के लिए भी मजबूर नहीं किया जा सकता.सीबीआई एक प्राथमिक जांच एजेंसी है. ऐसा कोई संकेत नहीं दिया जाना चाहिए कि जांच ठीक से नहीं की गई. ⁠सीबीआई को पिंजरे में बंद तोते के रूप में देखा जाना चाहिए. अरविंद केजरीवाल पर  ईडी मामले में मिली अंतरिम जमानत पर लागू शर्तें सीबीआई मामले में भी लागू रहेंगी.वह कोई भी फाइल  साइन नहीं कर पाएंगे. अरविंद केजरीवाल जमानत अवधि के दौरान शराब नीति मामले में टिप्पणियां नहीं करेंगे.उनको जमानत में पूरा सहयोग करना होगा.  वह बतौर सीएम दफ्तर नहीं जा सकते हैं. इसके साथ ही वह किसी भी फाइल पर साइन नहीं कर पाएंगे.अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री दफ्तर और सचिवालय नहीं जा सकेंगे.वह किसी भी गवाह से कोई भी बातचीत नहीं करेंगे. जरूरत पड़ने पर उनको ट्रायल कोर्ट में पेश भी होना होगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Arvind Kejriwal Bail Arvind Kejriwal Bail Granted By Supreme Court दिल्ली शराब नीति केस केजरीवाल को बेल सुप्रीम कोर्ट केजरीवाल जमानत

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अब्बास अंसारी की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को जारी किया नोटिसअब्बास अंसारी की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को जारी किया नोटिसअब्बास अंसारी की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को जारी किया नोटिस
Read more »

Tamil Nadu: उदयनिधि को तमिलनाडु से बाहर करना होगा मुकदमों का सामना, सनातन धर्म विवाद से जुड़ा है मामलाTamil Nadu: उदयनिधि को तमिलनाडु से बाहर करना होगा मुकदमों का सामना, सनातन धर्म विवाद से जुड़ा है मामलासनातन धर्म विवाद पर उदयनिधि की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि आप तमिलनाडु में नहीं रह सकते आपको बाहर जाना होगा..
Read more »

केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखाकेजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखाकेजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
Read more »

आरोपी होने पर पक्षकार नहीं बन सकते...; कोलकाता रेप मर्डर केस में संदीप घोष की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिजआरोपी होने पर पक्षकार नहीं बन सकते...; कोलकाता रेप मर्डर केस में संदीप घोष की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिजसंदीप घोष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ करप्शन केस में CBI जांच का आदेश देते वक़्त उनके पक्ष को नहीं सुना.
Read more »

क्‍या केजरीवाल हरियाणा चुनाव में कर पाएंगे प्रचार? सीएम की जमानत पर कोर्ट का ‘सुप्रीम’ फैसला कलक्‍या केजरीवाल हरियाणा चुनाव में कर पाएंगे प्रचार? सीएम की जमानत पर कोर्ट का ‘सुप्रीम’ फैसला कलअरविंद केजरीवाल को मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत मिल चुकी है. दिल्‍ली शराब घोटाले में सीबीआई से जुड़े करप्‍शन केस में सुप्रीम कोर्ट कल अपना फैसला सुनाएगी. वो इसी साल मार्च से तिहाड़ जेल में बंद हैं. अगर केजरीवाल को जमानत मिलती है तो वो हरियाणा चुनाव में प्रचार करते नजर आएंगे.
Read more »

केजरीवाल को जमानत, लेकिन 'मुख्यमंत्री' अभी भी जेल में! जानें फैसले से क्या मिली खुशी क्या गमकेजरीवाल को जमानत, लेकिन 'मुख्यमंत्री' अभी भी जेल में! जानें फैसले से क्या मिली खुशी क्या गमसुप्रीम कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को जमानत देते समय कहा है कि वह जेल से बाहर आने के बाद वह किसी फाइल पर साइन नहीं कर पाएंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:51:24