Haryana Weather: हरियाणा में बुधवार को तेज धूप खिली है. पारा 40 डिग्री पार पहुंच गया है. हालांकि, दो दिन बाद मौसम करवट लेगा और बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगा.
चंडीगढ़. बीते कुछ दिन से उत्तर भारत में अब तेज गर्मी पढ़ने लगी है. हरियाणा और चंडीगढ़ में भी पारा लगातार बढ़ रहा है. पारा 40 डिग्री पार कर गया है. हालांकि, दो दिन बाद लोगों को राहत मिल सकती है, क्योंकि मौसम विभाग ने बारिश के आसार जताए हैं.
अहम बात है कि हरियाणा के सभी शहरों में पारा 39 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है. चंडीगढ़ में मौसम विभाग के केंद्र ने बताया कि चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के साउथ वेस्टर्न पार्ट में और भी टेंपरेचर बढ़ेगा. इसमें बठिंडा फरीदकोट फिरोजपुर गुरदासपुर रोपड़ मोहाली, के साथ-साथ हरियाणा के फतेहाबाद, सिरसा, यमुनानगर और अंबाला में टेंपरेचर बढ़ेगा. वहीं, चंडीगढ़ में सुखना लेक लोग परिवार और दोस्तों के साथ घूमते आते हैं. लेकिन अब यहां पर रौनक कम हो गई है. बुधवार को यहां पर लेक का इलाका सुनसान नजर आया. क्योंकि काफी तेज धूप खिली हुई है. मंगलवार को चंडीगढ़ का टेंपरेचर 40 डिग्री दर्ज किया गया. 17 से बदलेगा मौसम, होगी बारिश हरियाणा में 17 मई से मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा. मौसम में बदलाव के कारण प्रदेश के 8 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. इन में सिरसा, फतहेबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं. इस बारिश से किसानों को भी काफी उम्मीदें हैं, खासकर उन क्षेत्रों में जहां खरीफ की फसलें बोई गई हैं. यह बारिश फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है और उन्हें गर्मी से राहत दिलाएगी. चंडीगढ़ में मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने कहा कि चंडीगढ़ समेत पंजाब हरियाणा के कई जिलों में गर्मी का और भी ज्यादा कहर देखने को मिलेगा. 18 और 19 मई को राहत मिलने की संभावना है. उधर, हरियाणा कृषि विश्विद्यालय के के मौसम वैज्ञानिक डॉ एम एल खीचड़ के अनुसार अगले कुछ दिनों तक हरियाणा में मौसम इसी तरह परिवर्तनशील रहने की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चल सकती हैं. लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए अपनी गतिविधियों की योजना बनाएं. कहां कहा कितना है पारा हरियाणा में मंगलवार को सबसे अधिक पारा नूंह और भिवानी में 42.3 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा, चंडीगढ़ में 40 डिग्री,अंबाला 40.7, हिसार 41, रोहतक 41.4 और नारनौल में 40.6 डिग्री दर्ज किया गया.
Haryana Weather Haryana Mausam News हरियाणा का मौसम चंडीगढ़ की सुखना लेक हरियाणा गर्मी से मिलेगी राहत Haryana Rain Alert Haryana News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जैसलमेर में 2 दिन हीटवेव का रेड अलर्ट: 40 साल में दूसरी बार पारा 46 डिग्री पहुंचा, 2 दिन बाद राहत मिलने के ...जैसलमेर अप्रैल में भीषण गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। 40 साल में दूसरी बार अप्रैल माह में पारा 46 डिग्री पहुंचा है। इससे पहले 30 अप्रैल 2018 को पारा 46.
Read more »
MP Mein Garmi: एमपी के 10 जिलों में लू का अलर्ट, मौसम विभाग ने यहां बताई राहत की कुछ उम्मीद, जानें ताजा अपडेटMP Ka Mausam: मध्यप्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा, पर तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। खजुराहो में अधिकतम तापमान 44.
Read more »
उदयपुर में हवाओं व बादलों ने दी गर्मी से राहत, तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावटUdaipur Weather Update: उदयपुर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा-बादलों से गर्मी से राहत, अगले 5 दिन बारिश की संभावना
Read more »
जैसलमेर में तापमान 36 डिग्री पहुंचा: हीटवेव-गर्मी से लोगों को राहत, 9 व 10 मई को आंधी बारिश का यलो अलर्टजैसलमेर जिले में पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ से आए आंधी तूफान व बारिश के बाद भीषण गर्मी व हीटवेव से राहत मिली है। आंधी बारिश से पारा 46.7 डिग्री से लुढ़ककर 33.
Read more »
चित्तौड़गढ़ में भीषण गर्मी से मिली राहत: 10 तक बारिश के आसार, रात का पारा बढ़ाचित्तौड़गढ़ में इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है।वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से मौसम में ठंडक आ गई है। दिन के तापमान में कमी आई है, लेकिन पिछले 24 घंटे में रात का टेंपरेचर बढ़ गया है। सोमवार को जिले में तेज बारिश हुई थी।
Read more »
Weather News : दिल्ली-NCR में राहत के बाद आज से फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू, 40 डिग्री तक पहुंचेगा पाराWeather News: severe heatwave begins again from today in Delhi-NCR, दिल्ली-NCR में राहत के बाद आज से फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू, 40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
Read more »
