जैसलमेर अप्रैल में भीषण गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। 40 साल में दूसरी बार अप्रैल माह में पारा 46 डिग्री पहुंचा है। इससे पहले 30 अप्रैल 2018 को पारा 46.
Red Alert For Heatwave In Jaisalmer For 2 Days Temperature Reached 46 Degrees For The Second Time In 40 Years, Relief Expected After 2 Days40 साल में दूसरी बार पारा 46 डिग्री पहुंचा, 2 दिन बाद राहत मिलने के आसारअप्रैल महीने में जैसलमेर में पड़ भीषण गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। 40 साल में दूसरी बार अप्रैल महीने में पारा 46 डिग्री पहुंचा है। इससे पहले 30 अप्रैल 2018 को पारा 46.
1 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं दस साल में पहली बार रात का पारा भी 28 डिग्री पहुंच चुका है।भीषण गर्मी के चलते सड़कें तप रही हैं। झुलसाती गर्मी में आसमान से आग बरसने का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग की माने तो जिले में आने वाले दो दिनों तक हीटवेव से राहत की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने गुरुवार को हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं शुक्रवार को हीटवेव का ओरेंज अलर्ट है। उसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है।जैसलमेर जिले में आगामी दो दिनों तक हीटवेव से राहत की संभावना नहीं है। उसके बाद 19 अप्रैल से हीटवेव व भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने गुरुवार को सीमावर्ती जिले जैसलमेर में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं शुक्रवार को हीटवेव का ओरेंज अलर्ट है। उसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि गुरुवार को रात में भी गर्म हवाएं चलेगी। आगामी दिनों में पारा 47 डिग्री के पार पहुंच सकता है।भीषण गर्मी का असर बच्चों पर नजर आ रहा है। स्कूलों का समय परिर्वतन नहीं होने के कारण स्कूली बच्चों को भीषण गर्मी व हीटवेव में परेशानी झेलनी पड़ रही है। अधिकांश स्कूलों की छुट्टी दोपहर 1.30 बजे व इसके बाद ही हो रही है। दो दिन हीटवेव का असर ओर रहेगा। ऐसे में स्कूली बच्चे भीषण गर्मी व हीटवेव की चपेट में आ सकते है। ऐसे में समय बदलाव की जरूरत है।पिछले साल मई महीने में हीटवेव चली थी। मई माह में कुल 21 दिनों तक हीटवेव ने लोगों को झुलसाएं रखा था। इस दौरान सर्वाधिक तापमान 48.7 डिग्री तक पहुंच गया था। पिछले वर्ष हीट स्ट्रोक से 4 लोगों को मौत हो गई थी। हालांकि चिकित्सा विभाग ने हीटवेव से एक ही मौत मानी थी। हीटवेव से बचने के लिए आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। साथ ही भीषण गर्मी, बढ़ते तापमान, हीटवेव एवं लू तापघात के प्रभाव को देखते हुए आमजन से सतर्क रहने एवं आवश्यक सावधानियां बरतने अपील की है। साथ ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर सेवाएं लेने की अपील की है।हिमाचल में तूफान से तबाही के PHOTOSयूपी में आज तेज गर्मी, कल से आंधी-बारिशलखनऊ में पूर्वी हवा से बदलेगा मौसमपंजाब में 2 दिन बारिश की संभावना
Weather Weather Report Weather Forecast Heat Wave Summer Hot Red Alert Atul Galav Health Department
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Inspiring Story: 82 वर्ष की उम्र में कारनामा! कभी नहीं देखा होगा ऐसा जुनून, व्हीलचेयर से की 1300 KM की यात्...Inspiring Story: उत्तर प्रदेश में विश्व के सबसे बड़े धार्मिक प्रयागराज महाकुंभ में 40 दिन पूरे होने के बाद भी अमृत स्नान के लिए लगातार श्रद्धालुओं का सिलसिला जारी है.
Read more »
जैसलमेर में सीजन में पहली बार तापमान 39 डिग्री पहुंचा: दिन व रात के पारे में 18 डिग्री का अंतर, आने वाले दि...जैसलमेर जिले में पिछले कई दिनों से गर्मी के तेवर तीखे है। तापमान में उछाल के साथ ही दिन व रात में गर्मी का असर बढ़ चुका है। रविवार को इस सीजन में पहली बार पारा 39.
Read more »
तपने लगा MP, बड़वानी में पारा 40 डिग्री के पास, भोपाल भी बेहाल, हीटवेव अलर्टMP Weather: तपने लगा मध्य प्रदेश, बड़वानी में पारा 40 डिग्री के पास, भोपाल भी बेहाल, हीटवेव का अलर्ट
Read more »
जैसलमेर में 3 दिन में 7 डिग्री गिरा पारा: 33 डिग्री तक पहुंचा तापमान, कल से बढ़ेगा दिन व रात का टेम्परेचरजैसलमेर.
Read more »
हरियाणा के 20 जिलों में लू का यलो अलर्ट: 2 में एडवाइजरी जारी, पहली बार तापमान 40 डिग्री पार; दो दिन बाद बार...Haryana Issues Yellow Alert: 20 Districts Face Early Heatwave Conditions In April 2025, हरियाणा में इस वर्ष पहली बार तापमान 40 के पार पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार (8 जुलाई) के लिए 20 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं सोमवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला रोहतक रहा। जहां का तापमान 42.
Read more »
राजस्थान में भीषण गर्मी,जैसलमेर में 6 साल का रिकॉर्ड टूटा: तापमान 46 डिग्री के पार, 4 जिलों में रेड अलर्ट; ...आज इन जिलों में बदल सकता है मौसम मौसम विभाग ने आज एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों में दोपहर बाद आसमान में बादल छा सकतेHeatwave red alert in 4 districts of Rajasthan...
Read more »
