हरियाणा सरकार अगले कुछ दिनों में लाडो लक्ष्मी योजना शुरू कर सकती है। इस योजना के तहत, राज्य सरकार लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 2,100 रुपये ट्रांसफर करेगी।
Haryana Lado Lakshmi yojana 2025 : महिलाओं को देश की आधी आबादी कहा जाता है. इसलिए केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं के लिए समय-समय पर कल्याणकरी योजनाओं चलाती हैं. इन योजनाओं का मकसद देश महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर देश की तरक्की में उनको भागीदार बनाना है.
इस क्रम में सरकार महिलाओं के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं चलाती है, जिसमें उनको आर्थिक मदद प्रदान हो. इस क्रम में हरियाणा सरकार अगले कुछ दिनों में लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर सकती है. योजना के अंतर्गत राज्य सरकार लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 2,100 रुपए ट्रांसफर करेगी. यह खबर भी पढ़ें- PM Kisan Yojana : इस दिन जारी होगी योजना की 19वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ हरियाणा सरकार कर सकती बड़ा ऐलान आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लाडो लक्ष्मी योजना पर चर्चा की गई. इस बैठक में योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2, 100 रुपए देने की बात पर मंथन किया गया. बैठक में तय हुआ कि इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए वार्षिक बजट में प्रविधान होगा. दरअसल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री होने के साथ ही वित्त मंत्री है, इसलिए बजट भी उन्हीं को पेश करना है. हालांकि अभी तक बजट सत्र की तारीख तय नहीं की गई है, जिसके लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है. यह खबर भी पढ़ें- Cancelled Trains : भारतीय रेलवे ने कैंसिल कर दी कई ट्रेनें, कइयों के रूट भी बदले...देखें लिस्ट कैसे उठाएं योजना का लाभ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा सरकार की लाड़ो लक्ष्मी योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए है, जो आर्थिक रूप से काफी पिछड़ी हुई हैं. यही वजह है कि राज्य सरकार ने इस योजना में केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को ही लाभार्थी के रूप में चुना है. योजना की शुरुआत होते ही इन महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 2,100 रुपए ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. ऐसे में हरियाणा सरकार की इस कल्याणकारी योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी के पास बीपीएल कार्ड होना जरूरी है. इसके साथ ही आपकी उम्र 18 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए.
HAR YANA GOVERNMENT LADLA LAXMI YOJANA WOMEN WELFARE FINANCIAL AID BPL CARD
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग का खिताब जीताहरियाणा स्टीलर्स ने पटना पाइरेट्स को 32-23 से हराकर प्रो कबड्डी लीग का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ हरियाणा टीम को 3 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला।
Read more »
दिल्ली सरकार महिलाओं को 2100 रुपये की सौगातदिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में बदलाव किया है. अब महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे.
Read more »
मासिक दुर्गाष्टमी 2025: इस दिन दुर्गा चालीसा का पाठ करने से ये लाभपंचांग के अनुसार, पौष माह में दुर्गा अष्टमी 07 जनवरी (Masik Durgashtami 2025) को मनाई जाएगी। इस शुभ तिथि पर मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है।
Read more »
हरियाणा गरीब आवास योजना: मुफ्त प्लॉटहरियाणा सरकार गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए हरियाणा गरीब आवास योजना लेकर आई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को मुफ्त प्लॉट मुहैया कराना है।
Read more »
कांग्रेस ने दिल्ली में महिलाओं के लिए 'प्यारी दीदी' योजना की घोषणा कीकांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए 'प्यारी दीदी' योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये दिए जाएंगे।
Read more »
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना शुरू करने की तैयारी: कैबिनेट मीटिंग आज, महिलाओं को ₹2100 महीना मिलेंगे; BJP ...Haryana Cabinet Meeting Live Updates on Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले BJP हरियाणा में लक्ष्मी लाडो योजना शुरू कर सकती है। इस पर आज (23 जनवरी) को चंडीगढ़ में हो रही कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया जा सकता है।
Read more »
