हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग का खिताब जीता

खेल News

हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग का खिताब जीता
प्रो कबड्डी लीगहरियाणा स्टीलर्सपटना पाइरेट्स
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 90 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 51%

हरियाणा स्टीलर्स ने पटना पाइरेट्स को 32-23 से हराकर प्रो कबड्डी लीग का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ हरियाणा टीम को 3 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला।

नई दिल्ली. हरियाणा स्टीलर्स ने बेहद रोमांचक फाइनल में पटना पाइरेट्स को हराते हुए प्रो कबड्डी लीग का फाइनल अपने नाम किया. इसी के साथ हरियाणा टीम पर ‘धनवर्षा’ भी हुई. प्रो कबड्डी लीग में पहली बार चैंपियन बनने वाली हरियाणा टीम को 3 करोड़ रुपये मिले.

हरियाणा ने पुणे में खेले गए फाइनल में पटना पाइरेट्स के चौथी बार खिताब जीतने के सपने को तोड़ते हुए खिताब अपने नाम किया.उप विजेता पटना पाइरेट्स को 1.8 करोड़ रुपये पुरस्कार के तौर पर मिले. पुणे में खेले गए प्रो कबड्डी लीग फाइनल में हरियाणा स्टीलर्स ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना पाइरेट्स को 32-23 से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया. खिलाड़ी मोहम्मदरेजा शादलोई के शानदार प्रदर्शन के कारण हरियाणा स्टीलर्स ने आसानी से फाइनल मुकाबला जीत लिया. हरियाणा स्टीलर्स के लिए शिवम पटारे ने नौ, शादलोई ने सात और विनय ने छह अंक अर्जित किए. प्रो कबड्डी लीग को मिला नया चैंपियन…हरियाणा स्टीलर्स ने जीती फाइनल की जंग, पटना का चौथी बार खिताब जीतने का सपना टूटा IND vs AUS 4th Test Day 5 LIVE SCORE: भारत को एक ही ओवर में लगे 2 झटके, रोहित- राहुल पवेलियन लौटे हरियाणा स्टीलर्स ने तेज शुरुआत की और शुरुआती कुछ अंक लेकर बढ़त बना ली. देवांक और अंकित ने पटना पाइरेट्स के लिए अच्छे खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन हरियाणा स्टीलर्स ने अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखी और गति को नियंत्रित रखा.हरियाणा के लिए शिवम पटारे औऱ मोहम्मदरेजा शादलू ने दोनों विभागों में धमाल मचाया और राहुल सेतपाल व जयदीप के साथ मिलकर पटना के रेडरों की नकेल कसते हुए बतौर कोच मनप्रीत सिंह को चौथे प्रयास में पहला खिताब दिलाया. मैच में दो मिनट बचे थे और हरियाणा ने 9 अंक की लीड बना ली थी. इस बीच देवांक ने शादलू को बाहर कर इस सीजन में 300 रेड प्वाइंट पूरे किए. ऐसे करने वाले वह चौथे खिलाड़ी बने. 30 मिनट का खेल खत्म होने के बाद हरियाणा 19-16 से आगे था. ब्रेक के बाद विनय ने डू ओर डाई रेड पर मल्टीप्वांटर के साथ फासला 5 का कर दिया. पटना के लिए सुपर टैकल ऑन था. इस बीच सुधाकर रेड पर गए और राहुल द्वारा लपके गए. फिर हरियाणा ने पटना को आलआउट करते हुए 26-17 की लीड ले ली. पटना ने एक के मुकाबले दो अंक लेकर स्कोर 19-27 कर दिया. शादलू ने इस बीच देवांक का शिकार कर हाई-5 पूरा किया. फिर 37वें मिनट में अयान भी सरेंडर करके बाहर चले गए.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

प्रो कबड्डी लीग हरियाणा स्टीलर्स पटना पाइरेट्स फाइनल चैंपियन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

रजत रूहल ने जीता हरियाणा केसरी का खिताब, 7 पहलवानों को चटाई धूलरजत रूहल ने जीता हरियाणा केसरी का खिताब, 7 पहलवानों को चटाई धूलपदक और टाइटल विजेता पहलवानों का अखाड़े में पहुंचने पर फूलमाला और मिठाई खिलाकर स्वागत भी किया गया। कुश्तीप्रमियों ने अपनी तरफ से भी पहलवानों को उपहार भेंट किए हैं। बता दें कि हिन्द केसरी सोनू पहलवान अखाड़े में फ्री स्टाइल के साथ ग्रीको रोमन स्पर्धा के पहलवान भी तैयार हो रहे...
Read more »

चेन्नई की क़िज़ोर ने मिस इंडिया यूएसए 2024 का ताज पहनायाचेन्नई की क़िज़ोर ने मिस इंडिया यूएसए 2024 का ताज पहनायाभारतीय अमेरिकी कैटलिन सैंड्रा नील ने मिस इंडिया यूएसए 2024 का खिताब जीता।
Read more »

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरी बार जीता आईसीसी महिला चैम्पियनशिप का खिताबऑस्ट्रेलिया ने तीसरी बार जीता आईसीसी महिला चैम्पियनशिप का खिताबऑस्ट्रेलिया ने तीसरी बार जीता आईसीसी महिला चैम्पियनशिप का खिताब
Read more »

पटना पाइरेट्स ने दिल्ली केसी को हराकर प्रो कबड्डी लीग के फाइनल में जगह बनाईपटना पाइरेट्स ने दिल्ली केसी को हराकर प्रो कबड्डी लीग के फाइनल में जगह बनाईपटना पाइरेट्स ने दिल्ली केसी को हराकर प्रो कबड्डी लीग के फाइनल में प्रवेश किया है। उन्होंने 32-28 से जीत हासिल की और अब 29 दिसंबर को हरियाणा स्टीलर्स के साथ फाइनल में भिड़ेंगे।
Read more »

हरियाणा स्टीलर्स ने जीता प्रो कबड्डी लीग का पहला खिताबहरियाणा स्टीलर्स ने जीता प्रो कबड्डी लीग का पहला खिताबहरियाणा स्टीलर्स ने पटना पाइरेट्स को हराकर प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन का खिताब जीत लिया. यह हरियाणा स्टीलर्स का पहला PKL खिताब है.
Read more »

हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 जीताहरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 जीताहरियाणा स्टीलर्स ने फाइनल में पटना पाइरेट्स को 32-23 से हराकर प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 का खिताब अपने नाम किया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:52:40