Haryana New DGP: पैनल में जिन नामों को शामिल किया गया है उनमें पूर्व डीजीपी शत्रुजीत कपूर का नाम काफी चर्चा में है. उनका नाम उस समय सुर्खियों में आया जब आईपीएस वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में उनसे जुड़े आरोप सामने आए थे.
हरियाणा का पुलिस महकमा एक बार फिर चर्चा में है. पिछले दिनों एक के बाद एक आए दो सुसाइड केसों के चलते वहां हड़कंप मचा रहा. फिर तत्कालीन डीजीपी को लंबी छुट्टी पर भेजा गया.ओपी सिंह को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया.
मगर अब खबर आ रही है कि नए साल की शुरुआत के साथ ही नए डीजीपी की नियुक्ति का रास्ता साफ होने वाला है. सैनी सरकार ने डीजीपी की नियुक्ति के लिए 7 से 8 आईपीएस अधिकारियों के नामों का पैनल तैयार कर लिया है. मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. उनके स्थान पर नए डीजीपी की नियुक्ति की जाएगी. बभेजे गए पैनल में कुछ चौंकाने वाले नाम शामिल हैं. शत्रुजीत कपूर का नाम काफी चर्चा में.. असल में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पैनल में जिन नामों को शामिल किया गया है उनमें पूर्व डीजीपी शत्रुजीत कपूर का नाम काफी चर्चा में है. उनका नाम उस समय सुर्खियों में आया जब आईपीएस वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में उनसे जुड़े आरोप सामने आए थे. पूरन कुमार की फैमिली ने भी कपूर पर गंभीर आरोप लगाए थे. फिर सरकार ने उन्हें छुट्टी पर भेज दिया था और अब पैनल में उनका नाम शामिल किए जाने पर फिर वो चर्चा में हैं. हालांकि अभी तक चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें उस मामले में उन्हें क्लीन चिट नहीं दी है. ओपी सिंह 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे पैनल में शत्रुजीत कपूर के अलावा अजय सिंघल, आलोक मित्तल, अरशिंदर चावला और संजीव जैन के नाम भी शामिल हैं. वहीं दो एडीजीपी स्तर के अधिकारी नवदीप सिंह विर्क और कला रामचंद्रन भी पैनल में शामिल किए गए हैं. वे दोनों 30 साल की सेवा पूरी कर चुके हैं जो डीजीपी पद के लिए आवश्यक पात्रता स्थिति है. बताया जा रहा है कि आईपीएस मोहम्मद अकील और ओपी सिंह के नाम पैनल में नहीं भेजे जाएंगे क्योंकि दोनों 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि इस पैनल को केंद्र सरकार के पास अंतिम अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा. जबकि कुछ में जिक्र है कि नामों को भेज दिया गया है. केंद्र तीन नामों की सिफारिश करेगा और फिर हरियाणा सरकार उन तीन में से अंतिम चयन कर नए डीजीपी की नियुक्ति करेगी. सबसे अधिक चर्चित नामों में शत्रुजीत कपूर का नाम इसलिए भी है क्योंकि सरकार ने पहले उन्हें छुट्टी पर भेजा था. अब उन्हें दोबारा डीजीपी के लिए विचार किए जाने पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में बहस छिड़ गई है. जल्द ही नए नाम का ऐलान इन सबके बीच माना जा रहा है कि सुसाइड केस के बाद ओपी सिंह ने कार्यवाहक डीजीपी के रूप में अपनी भूमिका और कामकाज से काफी प्रभावित किया है. उन्होंने संवेदनशील समय में पुलिस प्रशासन को संभाला और हालात को स्थिर रखा. लेकिन अब उनके रिटायर होने के बाद हरियाणा पुलिस का नेतृत्व कौन करेगा इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. हालांकि जल्द ही नए नाम का ऐलान हो जाएगा.
Shatrujeet Kapoor Suicide Case IPS Panel Haryana OP Singh Retirement Haryana Police Leadership हरियाणा डीजीपी शत्रुजीत कपूर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वो मुझे मारता था इसलिए तो... कर्नाटक के पूर्व DGP की हत्या मामले में पत्नी ने खोले कई राज, पढ़ें पूछताछ में क्या कुछ बतायाKarnataka Ex-DGP Murder News: CID से लेकर DGP तक, देखें IPS Om Prakash की कहानी
Read more »
Ravada Chandrasekhar New DGP: റവാഡ ചന്ദ്രശേഖർ പുതിയ പോലീസ് മേധാവിയായി ചുമതലയേറ്റുRavada Chandrasekhar New DGP: പ്രത്യേക മന്ത്രിസഭാ യോഗത്തിലാണ് റവാഡ ചന്ദ്രശേഖറിനെ പോലീസ് മേധാവിയായി തിരഞ്ഞെടുത്തത്.
Read more »
Punjab EX-cop sons death update: বউ আমার বাবার সঙ্গে শোয়, মেয়েও আমার কিনা জানি না! পঞ্জাবের মন্ত্রীপুত্রের রহস্যমৃত্যু তদন্তে এবার CBI...Haryana recommends CBI probe into death of ex Punjab DGP Mohammad Mustafas son Aqil Akhtar
Read more »
DGP-IGP Conference: पीएम मोदी बोले- पुलिस के बारे में लोगों की सोच बदलने और पुलिसिंग को मजबूत करने की जरूरतछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे 60वें अखिल भारतीय डीजीपी-आईजी सम्मेलन का अंतिम दिन है। कार्यक्रम में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी शिरकत की। इस दौरान ने कहा कि
Read more »
ગુજરાત કેડરના 6 IPS અધિકારીઓનું પ્રમોશન, મનોજ શશીધર અને રાજુ ભાર્ગવને DGP તરીકે બઢતીGujarat IPS Promotion: ગુજરાત કેડરના સિનિયર IPS અધિકારીઓને રાજ્ય સરકારે બઢતી આપી છે. ગુજરાત ગૃહ વિભાગ દ્વારા આજે સોમવારે નોટિફિકેશન જાહેર કરવામાં આવ્યું છે. આ પ્રમોશનમાં બે સિનિયર અધિકારીઓને DGP તરીકે બઢતી આપવામાં આવી છે, જ્યારે ચાર અધિકારીઓને DIGમાંથી IG તરીકે પ્રમોશન મળ્યું છે.
Read more »
हरियाणा में कौन बनेगा नया डीजीपी? ये 7 नाम रेस में, एक नाम चौंका रहा, IPS वाई पूर्ण कुमार कांड में लगा था आ...Haryana New DGP: हरियाणा में नए डीजीपी के चयन के लिए नायब सिंह सैनी सरकार ने केंद्र को सात नामों का पैनल भेजा है. ओपी सिंह इस साल के अंत में रिटायर हो रहे हैं. और उनकी जगह किसी सीनियर अधिकारी को तैनात किया जाएगा. अहम बात है कि पूर्व में डीजीपी रहे शुत्रजीत कपूर का नाम भी पैनल में हैं.
Read more »
