हरियाणा में कल-परसों बारिश और आंधी का अलर्ट: 40-50 की रफ्तार से चलेगी हवा, मार्च माह में 19% ज्यादा बरसात; ...

Haryana Weather News

हरियाणा में कल-परसों बारिश और आंधी का अलर्ट: 40-50 की रफ्तार से चलेगी हवा, मार्च माह में 19% ज्यादा बरसात; ...
Rain Alert HaryanaHailstorm HaryanaWind Speed Haryana
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 122 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 51%

Haryana weather update: Rain, hail alert for April 3-4. Follow Dainik Bhaskar for latest weather news.

40-50 की रफ्तार से चलेगी हवा, मार्च माह में 19% ज्यादा बरसात; सामान्य से नीचे तापमानहरियाणा में गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 3 और 4 अप्रैल को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है। बता दें कि मार्च में एक के बाद एक कई पश्चिमी विक्षोभ आए, जिसके प्रभाव से हरियाणा में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में मार्च महीने में 19 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। प्रदेश में इस महीने औसतन करीब 17.

9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश रोहतक और रेवाड़ी जिले में हुई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, लेकिन दिन का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। आने वाले दिनों में हवाओं की दिशा बदलने से रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, जबकि दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री गिरा : प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। औसतन 1.1°C की कमी आई है, हालांकि तापमान अभी भी सामान्य के करीब बना हुआ है। सबसे कम 13.9°C तापमान सोनीपत में रिकॉर्ड हुआ। हिसार में 17.2°C, करनाल में 15.5°C और रोहतक में 17.2°C दर्ज किया गया। गुरुग्राम में करीब 16°C और भिवानी-सिरसा में तापमान 20°C के आसपास रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।प्रदेश में अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन यह सामान्य से 2.2°C कम बना हुआ है। सबसे ज्यादा 33°C तापमान अंबाला में दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में 32.8°C, रोहतक में 32.6°C और करनाल में 32.1°C रहा। हिसार में 30.8°C और नारनौल में 27.5°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। बादलों और हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 3-4 अप्रैल को बारिश और बादलों के चलते दिन के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी।हरियाणा में मार्च 2026 के दौरान मौसम ने कई बार करवट ली और इसका असर बारिश के आंकड़ों में साफ दिखा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में इस महीने औसतन करीब 17.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से ज्यादा है। यानी पूरे प्रदेश में कुल मिलाकर करीब 19% अधिक बारिश हुई। मार्च महीने में रोहतक में सबसे ज्यादा 37.9 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा रेवाड़ी में 36.8 मिमी, चरखी दादरी में 36.0 मिमी, भिवानी में 26.8 मिमी, पलवल में 23.0 मिमी बारिश हुई।कुछ जिलों में बारिश सामान्य से काफी कम रही। इसमें सिरसा में 5.2 मिमी सबसे कम बारिश हुई। जींद में 6.4 मिमी, फतेहाबाद में 7.3 मिमी, अंबाला में 11.0 मिमी और यमुनानगर 19.8 मिमी बारिश हुई जो सामान्य से 33 मिमी से कम रही।नारनौंद में मां को बचाते बेटा झुलसा; शॉर्ट सर्किट से लगी, पेट्रोल से भड़कीहिसार में यूनिवर्सिटी के बाहर धरने पर बैठे स्टूडेंट्स, गिरफ्तारी की मांग पर अड़ेखरीद के नए नियमों का विरोध, विधायक के नेतृत्व में निकाला मार्च, एसडीएम को दिया मांग पत्रहिसार में राष्ट्रीय अधिवेशन में कहा-बहनों का चीरहरण न करें, ट्रांसजेंडर बिल का विरोधपश्चिमी यूपी में गर्मी कम पड़ेगी, पूर्वांचल में धूप झुलसाएगीभोपाल-सीहोर में आंधी के साथ बारिश और ओलेकानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO मेंकैथल में मानसून से पहले बाढ़ से बचाव की तैयारीप्रयागराज में देर रात आंधी के साथ तेज बारिश

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Rain Alert Haryana Hailstorm Haryana Wind Speed Haryana March Rainfall Weather Update Haryana Agricultural Weather Western Disturbance

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

छत्तीसगढ़ में दो दिन ओले गिरेंगे, अंधड़-बारिश का अलर्ट: 40-50 किमी रफ्तार से हवा चलेगी, बिजली गिरेगी, 2-3 ड...छत्तीसगढ़ में दो दिन ओले गिरेंगे, अंधड़-बारिश का अलर्ट: 40-50 किमी रफ्तार से हवा चलेगी, बिजली गिरेगी, 2-3 ड...Chhattisgarh weather alert for hail, thunderstorm, rain. Follow Dainik Bhaskar. छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
Read more »

5 साल इंसाफ का इंतजार और दोष‍ियों पर महज 50-50 रुपये का जुर्माना!5 साल इंसाफ का इंतजार और दोष‍ियों पर महज 50-50 रुपये का जुर्माना!रांची की एक अदालत ने पशुओं से अमानवीय व्यवहार के दोषी पांच लोगों पर 50-50 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह केस पांच चला। पुलिस ने पशुओं की तस्करी का मामला दर्ज किया था लेकिन वह इसे साबित करने में नाकामयाब रही।
Read more »

नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ कांड: 4 पुजारी गिरफ्तार, 40 लोगों के खिलाफ केस दर्जनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ कांड: 4 पुजारी गिरफ्तार, 40 लोगों के खिलाफ केस दर्जऋषिकेश नारायण सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में बिहार-झारखंड के असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 20 साल का अनुभव है, जिसमें उन्होंने बतौर रिपोर्टर और डेस्क पर अलग-अलग भूमिकाओं में काम किया है। ऋषिकेश नारायण सिंह ने अप्रैल 2020 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 5 साल में बिहार और झारखंड की...
Read more »

iPhone बनाने वाली कंपनी एप्पल 50 साल की हुई, शेयर ने 1 लाख के बना दिए 21 करोड़ रुपयेiPhone बनाने वाली कंपनी एप्पल 50 साल की हुई, शेयर ने 1 लाख के बना दिए 21 करोड़ रुपयेApple Inc Birthday: आईफोन बनाने वाले अमेरिकी टेक कंपनी एप्पल आज 50 साल की हो गई है। वहीं 40 साल में कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है।
Read more »

नालंदा भगदड़ कांड: पंडा सहित चार गिरफ्तार, 40 पर केस दर्ज, प्रशासन का बड़ा एक्शननालंदा भगदड़ कांड: पंडा सहित चार गिरफ्तार, 40 पर केस दर्ज, प्रशासन का बड़ा एक्शननालंदा के शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने भीड़ प्रबंधन में लापरवाही के आरोप में एक पंडा सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कुल 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया...
Read more »

टेलीग्राम ग्रुप पर डोनर-मरीज ढूंढ डॉक्टर चला रहे किडनी का काला कारोबार, 5 लाख में खरीद कर एक करोड़ में करते थे सौदाटेलीग्राम ग्रुप पर डोनर-मरीज ढूंढ डॉक्टर चला रहे किडनी का काला कारोबार, 5 लाख में खरीद कर एक करोड़ में करते थे सौदाकानपुर में डॉक्टरों द्वारा टेलीग्राम ग्रुप के जरिए अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार फरार हैं। आरोपी 5-6 लाख में किडनी खरीदकर 60 लाख से 1 करोड़ में बेचते थे। डोनर को तय रकम से कम मिलने पर शिकायत के बाद यह खुलासा हुआ। कई अस्पतालों की संलिप्तता सामने आई है, जिसमें 40-50 मरीजों के...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:07:52