हरियाणा कांग्रेस में फिर शुरू गुटबाजी, शहरी निकाय चुनाव के लिए बदले गए पदाधिकारी; हुड्डा और सैलजा में टकराव

Panchkoola-General News

हरियाणा कांग्रेस में फिर शुरू गुटबाजी, शहरी निकाय चुनाव के लिए बदले गए पदाधिकारी; हुड्डा और सैलजा में टकराव
Haryana CongressFactionalismUrban Body Elections
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 228 sec. here
  • 24 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 160%
  • Publisher: 53%

हरियाणा में कांग्रेस नेताओं के बीच गुटबाजी चरम पर है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद अब शहरी निकाय चुनाव में भी गुट आपस में भिड़ गए हैं। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा का गुट सभी शहरी निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ने के हक में है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट के नेताओं ने सिर्फ नगर निगमों के चुनाव सिंबल पर लड़ने का फैसला किया...

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के कांग्रेस नेताओं में लोकसभा और विधानसभा के बाद अब शहरी निकाय चुनाव में भी गुटबाजी चरम पर है। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा का गुट जहां सभी शहरी निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ने के हक में है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट के नेताओं ने सिर्फ नगर निगमों के चुनाव सिंबल पर लड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस नेताओं की आपसी खींचतान के बीच शहरी निकाय चुनाव के लिए नियुक्त किये गये पदाधिकारियों में एक बार फिर बदलाव कर दिया गया है। पहले कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिला संयोजक व सह संयोजक तथा जोनवार पदाधिकारियों की नियुक्तियां की थी। अब भाजपा के प्रांतीय सह प्रभारियों जितेंद्र बघेल और प्रफुल्ल पटेल ने शहरी निकाय चुनाव के लिए ही पदाधिकारियों की अतिरिक्त सूची जारी की है। जितेंद्र बघेल और प्रफुल्ल पटेल द्वारा घोषित सूची में कई जिलों में पिछले पदाधिकारियों में बदलव किया गया है। नगर परिषद और नगर पालिका के चुनाव सिंबल पर लड़े जाएंगे अथवा नहीं, यह फैसला कांग्रेस के दोनों सह प्रभारी करेंगे। उन्हें अपना फैसला प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया से चर्चा के बाद सुनाना है। खास बात यह है कि प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान भी जिला प्रभारियों व सह प्रभारियों की एक सूची जारी कर चुके हैं, जिसे प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया खारिज कर इस पर रोक लगा चुके हैं। यह भी पढ़ें- चुनाव नतीजों के बीच CM नायब सैनी का केजरीवाल पर निशाना- 'अपनी मिट्टी का अपमान करके दिल्ली के कैसे हो जाते' दीपक बाबरिया ने जब अपनी तरफ से नई सूची जारी की थी, तब प्रदेश अध्यक्ष को भरोसे में नहीं लिया गया था। कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना ने बाबरिया की इस सूची पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस का पूरा संगठन बनाने की नसीहत दी थी। अब प्रदेश अध्यक्ष के साथ हुड्डा गुट की नाराजगी को दूर करने के लिए ही सह प्रभारियों ने अतिरिक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की है। सह प्रभारियों की सूची में अंबाला में लहरी सिंह को इंचार्ज बनाया गया है। भिवानी में पूर्व विधायक सतविंद्र सिंह राणा को हटाकर उनकी जगह बृजलाल को सह-प्रभारी लगाया गया है। सतविंद्र सिंह राणा ने बागी होकर कलायत से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उन्हें फिर भी संगठन में जगह दे दी गई थी। गुरुग्राम में ठाकुर राजा राम को सह-प्रभारी लगाया गया है। झज्जर में सुधीर चौधरी तथा कैथल में त्रिलोचन सिंह को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंचकूला में बिजेंद्र गिल की जगह जगदीप सिंह जग्गा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया। पलवल में सतविंद्र सिंह टिम्मी की जगह पूर्व मंत्री सुखबीर सिंह कटारिया को इंचार्ज बनाया है। पानीपत में राजवीर संधू की जगह हरि राम सांबा को सह-प्रभारी तथा सिरसा में धीरज सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है। इन जिलों में भी बदले गये पदाधिकारी सोनीपत में प्रदीप जेलदार की जगह अब संदीप तंवर सह-प्रभारी होंगे। अंबाला कैंट में पवन अग्रवाल की जगह अशोक दुआ को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। कांग्रेस ने गुरुग्राम में लाल सिंह व सतबीर पहलवान दमदमा को सह संयोजक, गुरुग्राम में कृष्ण सैनी को सह संयोजक, करनाल में सुखराम बेदी को संयोजक नियुक्त किया गया। पूंडरी हलके से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले सतबीर भाना का नाम लिस्ट से काट दिया गया है। उनकी जगह कैथल जिले में नाहर सिंह संधू को सह संयोजक बनाया गय है। कैथल में हक्कम सैडा व कंवर पाल करोरा को सह संयोजक बनाया गया। कांग्रेस ने कैलाश सोनी को महेंद्रगढ़ के कन्वीनर पद से हटा दिया है। पलवल में महीपाल बंधू की जगह ओमबीर शर्मा को जिले का सह संयोजक बनाया गया। रेवाड़ी में जिम्मा सचेदवा को सह संयोजक, रेवाड़ी में ओमप्रकाश डाबला की जगह भरत टोंगर को संयोजक और कंवर सिंह को सह संयोजक नियुक्त किया गया। सिरसा में वेदप्रकाश भट्ट सदस्य होंगे, जबकि दादरी में अनिल धनखड़ की जगह सोमबीर सिंह को कन्वीनर बनाया गया। नार्थ और साउथ जोन में कई पुराने पदाधिकारी बाहर कांग्रेस ने हरियाणा को दो भागों नार्थ व साउथ जोन में बांटा है। एडिशनल सूची में इन जोन में भी नये सदस्य बनाए गए हैं। नार्थ जोन के अंबाला में वीरेंद्र दीक्षित, यमुनानगर में प्रदीप बिंद्रा व प्रदीप चौधरी, कुरुक्षेत्र में सुषमा कश्यप, जींद में नरेंद्र खर्ब, फतेहाबाद में धीरज गाबा व हिसार में एडवोकेट योगेश सिहाग को कॉर्डिनेशनकमेटी में शामिल किया गया है। करनाल में राजेश चौधरी की जगह संजू कांबोज, शेर प्रताप शेरी की जगह एनपीएस चौहान, राजेंद्र नंबरदार, अखिलेश गौतम, पदम गुप्ता, रामफल कंबोपुर, पंकज पूनिया व ओमप्रकाश सलूजा को कॉर्डिनेशन कमेटी में बतौर सदस्य शामिल किया गया है। पानीपत में दीपक खटकड़ को सदस्य बनाया गया। है। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रण सिंह मान के बेटे राजू मान को पार्टी ने साउथ जोन के दादरी जिले की कमेटी से हटा दिया है। जगत सिंह को भी कमेटी से बाहर किया है। इस जोन के सोनीपत में सन्नी मलिक, भिवानी में रेणु बाला व अनिल नेहरा, रेवाड़ी में ओमप्रकाश डाबला, प्रवीन चौधरी, अशोक यादव, हरीश सैनी, ज्ञानी यादव, सुनील ढाकिया, नरेश यादव, बिल्लू मीरपुर व अनिल यादव तथा फरीदाबाद में अशोक रावल व संजय सोलंकी को कॉर्डिनेशन कमेटी में सदस्यों के रूप में शामिल किया है। यह भी पढ़ें- हरियाणा में शहरी निकाय चुनाव का एलान, 2 मार्च को होगी वोटिंग; जिलों में आचार संहिता लागू, देखें शेड्यूल.

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के कांग्रेस नेताओं में लोकसभा और विधानसभा के बाद अब शहरी निकाय चुनाव में भी गुटबाजी चरम पर है। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा का गुट जहां सभी शहरी निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ने के हक में है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट के नेताओं ने सिर्फ नगर निगमों के चुनाव सिंबल पर लड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस नेताओं की आपसी खींचतान के बीच शहरी निकाय चुनाव के लिए नियुक्त किये गये पदाधिकारियों में एक बार फिर बदलाव कर दिया गया है। पहले कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिला संयोजक व सह संयोजक तथा जोनवार पदाधिकारियों की नियुक्तियां की थी। अब भाजपा के प्रांतीय सह प्रभारियों जितेंद्र बघेल और प्रफुल्ल पटेल ने शहरी निकाय चुनाव के लिए ही पदाधिकारियों की अतिरिक्त सूची जारी की है। जितेंद्र बघेल और प्रफुल्ल पटेल द्वारा घोषित सूची में कई जिलों में पिछले पदाधिकारियों में बदलव किया गया है। नगर परिषद और नगर पालिका के चुनाव सिंबल पर लड़े जाएंगे अथवा नहीं, यह फैसला कांग्रेस के दोनों सह प्रभारी करेंगे। उन्हें अपना फैसला प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया से चर्चा के बाद सुनाना है। खास बात यह है कि प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान भी जिला प्रभारियों व सह प्रभारियों की एक सूची जारी कर चुके हैं, जिसे प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया खारिज कर इस पर रोक लगा चुके हैं। यह भी पढ़ें- चुनाव नतीजों के बीच CM नायब सैनी का केजरीवाल पर निशाना- 'अपनी मिट्टी का अपमान करके दिल्ली के कैसे हो जाते' दीपक बाबरिया ने जब अपनी तरफ से नई सूची जारी की थी, तब प्रदेश अध्यक्ष को भरोसे में नहीं लिया गया था। कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना ने बाबरिया की इस सूची पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस का पूरा संगठन बनाने की नसीहत दी थी। अब प्रदेश अध्यक्ष के साथ हुड्डा गुट की नाराजगी को दूर करने के लिए ही सह प्रभारियों ने अतिरिक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की है। सह प्रभारियों की सूची में अंबाला में लहरी सिंह को इंचार्ज बनाया गया है। भिवानी में पूर्व विधायक सतविंद्र सिंह राणा को हटाकर उनकी जगह बृजलाल को सह-प्रभारी लगाया गया है। सतविंद्र सिंह राणा ने बागी होकर कलायत से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उन्हें फिर भी संगठन में जगह दे दी गई थी। गुरुग्राम में ठाकुर राजा राम को सह-प्रभारी लगाया गया है। झज्जर में सुधीर चौधरी तथा कैथल में त्रिलोचन सिंह को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंचकूला में बिजेंद्र गिल की जगह जगदीप सिंह जग्गा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया। पलवल में सतविंद्र सिंह टिम्मी की जगह पूर्व मंत्री सुखबीर सिंह कटारिया को इंचार्ज बनाया है। पानीपत में राजवीर संधू की जगह हरि राम सांबा को सह-प्रभारी तथा सिरसा में धीरज सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है। इन जिलों में भी बदले गये पदाधिकारी सोनीपत में प्रदीप जेलदार की जगह अब संदीप तंवर सह-प्रभारी होंगे। अंबाला कैंट में पवन अग्रवाल की जगह अशोक दुआ को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। कांग्रेस ने गुरुग्राम में लाल सिंह व सतबीर पहलवान दमदमा को सह संयोजक, गुरुग्राम में कृष्ण सैनी को सह संयोजक, करनाल में सुखराम बेदी को संयोजक नियुक्त किया गया। पूंडरी हलके से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले सतबीर भाना का नाम लिस्ट से काट दिया गया है। उनकी जगह कैथल जिले में नाहर सिंह संधू को सह संयोजक बनाया गय है। कैथल में हक्कम सैडा व कंवर पाल करोरा को सह संयोजक बनाया गया। कांग्रेस ने कैलाश सोनी को महेंद्रगढ़ के कन्वीनर पद से हटा दिया है। पलवल में महीपाल बंधू की जगह ओमबीर शर्मा को जिले का सह संयोजक बनाया गया। रेवाड़ी में जिम्मा सचेदवा को सह संयोजक, रेवाड़ी में ओमप्रकाश डाबला की जगह भरत टोंगर को संयोजक और कंवर सिंह को सह संयोजक नियुक्त किया गया। सिरसा में वेदप्रकाश भट्ट सदस्य होंगे, जबकि दादरी में अनिल धनखड़ की जगह सोमबीर सिंह को कन्वीनर बनाया गया। नार्थ और साउथ जोन में कई पुराने पदाधिकारी बाहर कांग्रेस ने हरियाणा को दो भागों नार्थ व साउथ जोन में बांटा है। एडिशनल सूची में इन जोन में भी नये सदस्य बनाए गए हैं। नार्थ जोन के अंबाला में वीरेंद्र दीक्षित, यमुनानगर में प्रदीप बिंद्रा व प्रदीप चौधरी, कुरुक्षेत्र में सुषमा कश्यप, जींद में नरेंद्र खर्ब, फतेहाबाद में धीरज गाबा व हिसार में एडवोकेट योगेश सिहाग को कॉर्डिनेशनकमेटी में शामिल किया गया है। करनाल में राजेश चौधरी की जगह संजू कांबोज, शेर प्रताप शेरी की जगह एनपीएस चौहान, राजेंद्र नंबरदार, अखिलेश गौतम, पदम गुप्ता, रामफल कंबोपुर, पंकज पूनिया व ओमप्रकाश सलूजा को कॉर्डिनेशन कमेटी में बतौर सदस्य शामिल किया गया है। पानीपत में दीपक खटकड़ को सदस्य बनाया गया। है। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रण सिंह मान के बेटे राजू मान को पार्टी ने साउथ जोन के दादरी जिले की कमेटी से हटा दिया है। जगत सिंह को भी कमेटी से बाहर किया है। इस जोन के सोनीपत में सन्नी मलिक, भिवानी में रेणु बाला व अनिल नेहरा, रेवाड़ी में ओमप्रकाश डाबला, प्रवीन चौधरी, अशोक यादव, हरीश सैनी, ज्ञानी यादव, सुनील ढाकिया, नरेश यादव, बिल्लू मीरपुर व अनिल यादव तथा फरीदाबाद में अशोक रावल व संजय सोलंकी को कॉर्डिनेशन कमेटी में सदस्यों के रूप में शामिल किया है। यह भी पढ़ें- हरियाणा में शहरी निकाय चुनाव का एलान, 2 मार्च को होगी वोटिंग; जिलों में आचार संहिता लागू, देखें शेड्यूल

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Haryana Congress Factionalism Urban Body Elections Symbol Contest Deepak Babaria Bhupinder Singh Hooda Jitendra Baghel Prafull Patel District In Charges Co In Charges District Coordinators Co Coordinators Zone Wise Office Bearers Haryana News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Uttarakhand Nikay Chunav 2025: दून के 7.71 लाख मतदाता आज चुनेंगे शहर की सरकार, 813 प्रत्याशी आजमा रहे भाग्यUttarakhand Nikay Chunav 2025: दून के 7.71 लाख मतदाता आज चुनेंगे शहर की सरकार, 813 प्रत्याशी आजमा रहे भाग्यUttarakhand Nikay Chunav 2025 उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025 में दून के बेहतर भविष्य के लिए 7.
Read more »

BPSC 70th Cutoff: SDO और DSP से ज्यादा रहा CDPO का कटऑफ, 24 विभागों में होगी भर्ती; पढ़ें डिटेलBPSC 70th Cutoff: SDO और DSP से ज्यादा रहा CDPO का कटऑफ, 24 विभागों में होगी भर्ती; पढ़ें डिटेलबीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा BPSC 70th Exam में सीडीपीओ और वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी के लिए कटऑफ एसडीओ और डीएसपी से ज्यादा रहा। सीडीपीओ के लिए सामान्य श्रेणी का कटऑफ 104.
Read more »

उत्तराखंड निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE: 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका, 46 नगर पंचायतें, शुरू हुई वोटों की गिनती, कुछ देर में आएंगे रुझानउत्तराखंड निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE: 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका, 46 नगर पंचायतें, शुरू हुई वोटों की गिनती, कुछ देर में आएंगे रुझानप्रदेश भर में 100 शहरी स्थानीय निकायों के लिए चुनाव हुए हैं जिनमें 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद और 46 नगर पंचायतें शामिल हैं.
Read more »

निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा, गरुड़ में कांग्रेस का झंडा गाड़ानिकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा, गरुड़ में कांग्रेस का झंडा गाड़ाबागेश्वर जिले में निकाय चुनाव में भाजपा ने नगर पालिका बागेश्वर और नगर पंचायत कपकोट से जीत दर्ज की। वहीं, गरुड़ नगर पंचायत में कांग्रेस की भावना वर्मा पहली अध्यक्ष बनीं।
Read more »

केएल राहुल 26 रन बनाकर आउट, मयंक अग्रवाल ने किया दमदार प्रदर्शनकेएल राहुल 26 रन बनाकर आउट, मयंक अग्रवाल ने किया दमदार प्रदर्शनकेएल राहुल ने कर्नाटक के लिए रणजी ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ मैच में 26 रन बनाकर आउट हो गए। इस मैच में कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने 91 रन बनाए।
Read more »

हरियाणा में शहरी निकाय चुनाव के बीच पुलिस व प्रशासन में बड़ा फेरबदलहरियाणा में शहरी निकाय चुनाव के बीच पुलिस व प्रशासन में बड़ा फेरबदलहरियाणा सरकार ने शहरी निकाय चुनावों के बीच पुलिस और प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। 103 अधिकारियों के तबादले हुए हैं जिसमें 12 IAS, 11 IPS, 67 HCS और 13 HPs अधिकारी शामिल हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:12:19