भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में शानदार जीत हासिल की है। 8 फरवरी को हुई मतगणना में बीजेपी ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। तिमारपुर सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार सूर्य प्रकाश खत्री ने जीत दर्ज की है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत हासिल करके 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है. 8 फरवरी को चुनाव नतीजे सामने आए, जिसमें सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा.
मतगणना के दिन तिमारपुर क्षेत्र के परिणाम पर भी लोगों की निगाहें थीं. तिमारपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के सूर्य प्रकाश खत्री ने जीत दर्ज की. सूर्य प्रकाश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के सुरिंदर पाल सिंह को 1168 वोटों से हराया. कांग्रेस पार्टी के लोकेन्द्र कल्याण सिंह तीसरे नंबर पर रहे. इस सीट से पिछली बार आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी.Advertisementबीजेपी की जीत से फिर कायम रहा ये ट्रेंडदेखा जाए तो दिल्ली की तिमारपुर विधानसभा सीट का अपना अलग महत्व रहा है. तिमारपुर सीट पर जिस पार्टी की जीत होती है, उसी की इस केंद्र शासित प्रदेश में सरकार बनती है. इस बार भी ये ट्रेंड कायम रहा है, हालांकि मुकाबला काफी कड़ा रहा. तिमारपुट सीट से कुल 12 उम्मीदवार मैदान में थे. कभी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आगे रहे, कभी बीजेपी के कैंडिडेट ने बढ़त बढ़ाई. हालांकि 17 एवं आखिरी राउंड पूरा होने के बाद सूर्य प्रकाश खत्री विजयी घोषित किए गए.बता दें कि तिमारपुर उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. तिमारपुर सीट साल 1993 में अस्तित्व में आया था. अब 1993 के बाद पहली बार तिमारपुर सीट भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में आई है. 1998, 2003 और 2008 में कांग्रेस पार्टी के नाम यह सीट रही थी. जबकि 2013, 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने इस सीट से बाजी मारी.Advertisement1993 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र गुप्ता ने जीत हासिल की थी. तब उन्होंने कांग्रेस पार्टी के हरिशंकर गुप्ता को हराया था. तब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी. फिर 1998 में कांग्रेस पार्टी के जगदीश आनंद ने बीजेपी के रघुवंश सिंघल के खिलाफ जीत दर्ज की. 1998 में दिल्ली में शीला दीक्षित की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनाई. फिर साल 2003 और 2008 के चुनावों में सुरिंदर पाल सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से लगातार दो बार विजय हासिल की. दोनों ही मौकों पर शीला दीक्षित की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी. वहीं 2013 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के हरीश खन्ना चुनाव जीतने में कामयाब रहे. उस चुनाव के बाद कांग्रेस के समर्थन से आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल पहली बार मुख्यमंत्री बने.यह भी पढ़ें: तिमारपुर सीट पर क्या हैं जनता की समस्याएं? देखें ग्राउंड रिपोर्ट2015 में जब फिर दिल्ली विधानसभा चुनाव हुए तो आम आदमी पार्टी के पंकज पुष्कर ने तिमारपुर सीट से बाजी मारी. अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी ने तब दूसरी बार सरकार बनाई. 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें, तो दिलीप पांडे ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर इस सीट से सफलता हासिल की. फिर केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने.Advertisementतिमारपुर विधानसभा क्षेत्र का नतीजा :उम्मीदवार पार्टी प्राप्त मत मत % सूर्य प्रकाश खत्री भारतीय जनता पार्टी 55941 46.03 सुरिंदर पाल सिंह आम आदमी पार्टी 54773 45.07 लोकेन्द्र कल्याण सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 8361 6.88 सुरेन्द्र पाल बहुजन समाज पार्टी 985 0.81 तरुण कुमार रिपब्लिकन सेना 167 0.14 दीपक चावला आरपीआई 113 0.09 राम राज सिंह राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी 109 0.09 संघ प्रिय सिद्धार्थ भीम सेना 107 0.09 राकेश रंजन श्रीवास्तव जनहित दल 91 0.07 राजकुमार भारती पीपीआई 112 0.09 वसीम अकरम भारतीय राष्ट्रीय समाजवादी कार्य बल 69 0.06 बिजेन्द्र कुमार जन समूह पार्टी 50 0.04 NOTA NA 663 0.55 कुल 121541 बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर मतदान 5 जनवरी को सम्पन्न हुआ था. मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच था. हालांकि कांग्रेस पार्टी का इस चुनाव में खाता नहीं खुला, मगर उसने कई सीटों पर आम आदमी पार्टी को काफी क्षति पहुंचाई.
DELHI ASSEMBLY ELECTION BJP VICTORY AAP DEFEAT TIMARPUR SEAT POLITICAL TREND
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया, टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़तभारतीय टीम ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर टी20 सीरीज में पहली जीत हासिल की।
Read more »
दिल्ली चुनाव में सत्ता परिवर्तन तय: अमित शाह का दावाअमित शाह ने दिल्ली चुनावों में बीजेपी की भारी जीत का दावा करते हुए कहा है कि सत्ता परिवर्तन तय है। उन्होंने दिल्ली सरकार की मुफ्त योजनाओं पर भी प्रतिक्रिया दी है।
Read more »
Exit Polls पर Swati Maliwal, और Chirag Paswan ने क्या कहा? | AAP | BJP | Delhi ElectionDelhi Election Results 2025: दिल्ली चुनाव के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत की संभावना जताई गई है । अगर ऐसा होता है तो 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की सत्ता में वापसी होगी । पिछले दो चुनाव में प्रचंड की हासिल करने वाली आम आदमी पर्टी इस बार पिछड़ती नजर आ रही है । एनडीटीवी ने आम आदमी पार्टी की बागी सांसद स्वाति मालीवाल, आप सांसद संजय...
Read more »
दिल्ली में बीजेपी की जीत, 27 साल बाद सत्ता संभालेगीदिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने काबिजता बनाई है। बीजेपी लगातार 40 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 30 सीटों से कम पर अटक गई है। इस जीत से बीजेपी का दिल्ली में 27 साल का वनवास खत्म होगा और AAP का 10 साल का शासन खत्म होगा।
Read more »
दिल्ली चुनाव परिणाम 2025: BJP की जीत पर खुशी, ढोल-नगाड़ों से जश्नदिल्ली में हुए चुनावों में BJP ने भारी बहुमत हासिल किया है। जीत के बाद BJP कार्यकर्ता खुशियां मना रहे हैं और ढोल-नगाड़ों की आवाज से जश्न मना रहे हैं।
Read more »
दिल्ली में बीजेपी की 27 साल बाद सत्ता में वापसीयह जीत ऐतिहासिक है क्योंकि 21वीं सदी में पहली बार बीजेपी ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनाने का रास्ता साफ किया है.
Read more »
