हरियाण में नए सिरे से तय होगी नेताओं-विधायकों की सुरक्षा, VIP सिक्योरिटी का रिव्यू शुरू

Haryana Leaders Vip Security News

हरियाण में नए सिरे से तय होगी नेताओं-विधायकों की सुरक्षा, VIP सिक्योरिटी का रिव्यू शुरू
हरियाणा समाचारहरियाणा न्यूजहरियाणा वीआईपी सुरक्षा
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 51%

Haryana VIP Security: हरियाणा की नायब सैनी सरकार आने वाले दिनों में कुछ नेताओं की सुरक्षा कम कर सकती है। सरकार ने वीआईपी सिक्योरिटी पर रिव्यू शुरू कर दिया है।

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रदेश में वीआईपी सिक्योरिटी का रिव्यू शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में कई नेताओं की सिक्योरिटी वापस हो सकती है। सीआईडी विंग ने प्रदेश के सभी जिलों की रिपोर्ट बनानी शुरू कर दी है। हरियाणा में इस समय सीआईडी और गृह विभाग मुख्यमंत्री नायब सैनी के पास ही है। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को Z+ सिक्योरिटी मिली हुई है। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी सरकार के 8 मंत्री चुनाव हार गए थे। इनमें कंवरपाल गुर्जर , रणजीत चौटाला , डॉ.

कमल गुप्ता , सुभाष सुधा , संजय सिंह , अभय यादव , जयप्रकाश दलाल और असीम गोयल शामिल हैं। इन नेताओं की सुरक्षा का अभी तक रिव्यू नहीं किया गया था।हरियाणा के ऊर्जा और परिवहन मंत्री अनिल विज ही एक ऐसे नेता हैं, जिन्हें Z सिक्योरिटी मिली हुई है। विज के अलावा डेरा सच्चा सौदा के मुखी राम रहीम को सजा सुनाने वाले पूर्व सीबीआई जज जगदीप सिंह और उनके परिवार को भी पिछली रिव्यू मीटिंग में सिक्योरिटी कवर पहले की तरह जारी रखने का फैसला लिया गया था।इन्हें मिली है Y+ सिक्योरिटीहरियाणा में इंडियन नैशनल लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला, सिख प्रचारक बलजीत सिंह दादूवाल, कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, हरियाणा पुलिस सर्विस के अधिकारी जीत सिंह बेनीवाल, जज सुशील कुमार गर्ग को Y+कैटिगरी की सुरक्षा मिली हुई है।कम होगी हुड्डा की सुरक्षा!पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को Y श्रेणी की सिक्योरिटी दी गई है। हुड्डा की मांग Y+ कैटिगरी की थी, जिसे खारिज करते हुए नेता प्रतिपक्ष के नाते Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी। इस बार हुड्डा नेता प्रतिपक्ष नहीं बने हैं। इसलिए माना जा रहा है कि मौजूदा रिव्यू में उनकी सुरक्षा को भी कम कर दिया जाए, क्योंकि वह केवल एक विधायक हैं।कई को मिली Y कैटिगरी की सिक्योरिटीपूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा सभी कैबिनेट मंत्रियों और पूर्व मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, पूर्व एनआईए निदेशक आईसी मोदी, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और राव इंद्रजीत को गृह मंत्रालय के निर्देश पर Y कैटिगरी की सिक्योरिटी दी गई है।कई नेताओं की सुरक्षा का रिव्यू जारीपूर्व डीजीपी और नगालैंड के पूर्व राज्यपाल ओपी शर्मा, रिटायर्ड आईपीएस अनिल कुमार राव, हरियाणा के पूर्व डीजीपी बीएस संधू, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के पूर्व अध्यक्ष बाबा कर्मजीत सिंह, सांसद कुमारी सैलजा, आईएएस शेखर दत्त, पूर्व एडीजीपी शरद कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल की पत्नी जसमा देवी, रमणीक सिंह मान, बहादुरगढ़ के विधायक राजेंद्र जून, बहादुरगढ़ नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष सरोज राठी समेत कई नेताओं की सुरक्षा का रिव्यू किया जा रहा है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

हरियाणा समाचार हरियाणा न्यूज हरियाणा वीआईपी सुरक्षा हरियाणा सरकार नायब सिंह सैनी Haryana News Haryana News In Hindi Nayab Singh Saini Haryana Vip Security

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

क्‍या आपके शहर के लिए शुरू होगी नई फ्लाइट, किन-किन शहरों को है जोड़ने की तैयारी, जानें मोदी सरकार का प्‍लान...क्‍या आपके शहर के लिए शुरू होगी नई फ्लाइट, किन-किन शहरों को है जोड़ने की तैयारी, जानें मोदी सरकार का प्‍लान...वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में 'उड़ान' योजना के तहत 120 नए रूट्स पर फ्लाइट ऑपरेशन शुरू करने की घोषणा की। नए एयरपोर्ट्स और हेलीपोर्ट्स का निर्माण भी होगा।
Read more »

उत्तर प्रदेश बजट सत्र होली के बाद तक चलेगा!उत्तर प्रदेश बजट सत्र होली के बाद तक चलेगा!उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र फरवरी के चौथे हफ्ते में शुरू होने की संभावना है। सत्र दो चरणों में होगा और होली के बाद दूसरे चरण की शुरुआत होगी।
Read more »

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड से पहले वनडे सीरीज में उतरेगीभारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड से पहले वनडे सीरीज में उतरेगीआईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज में उतरेगी। सीरीज 6 फरवरी से नागपुर में शुरू होगी।
Read more »

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज, 6 फरवरी से शुरूभारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज, 6 फरवरी से शुरू6 फरवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी। भारतीय टीम ने हाल ही में टी20 सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से पराजित किया था।
Read more »

दिल्ली में नया मुख्यमंत्री 20 फरवरी को होगा घोषितदिल्ली में नया मुख्यमंत्री 20 फरवरी को होगा घोषितदिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा विधायक दल की 20 फरवरी को बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री का नाम तय होगा।
Read more »

भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार होंगेभारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार होंगेभारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार होंगे, जिनका कार्यकाल 19 फरवरी 2025 से शुरू होगा। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:42:22