दिल्ली में नया मुख्यमंत्री 20 फरवरी को होगा घोषित

पॉलिटिक्स News

दिल्ली में नया मुख्यमंत्री 20 फरवरी को होगा घोषित
दिल्लीमुख्यमंत्रीभाजपा
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 51 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 41%
  • Publisher: 53%

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा विधायक दल की 20 फरवरी को बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री का नाम तय होगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के एक सप्ताह से भी अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक नए मुख्यमंत्री का नाम घोषित नहीं हुआ है। यह इंतज़ार 20 फरवरी को खत्म हो सकता है। बताया जा रहा है कि उस दिन भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम पर निर्णय लिया जाएगा। इस बैठक को लेकर पार्टी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने रविवार को दिल्ली के नेताओं के साथ बैठक की। \प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस और अमेरिका दौरे से वापस आने के बाद दिल्ली में सरकार गठन की

प्रक्रिया तेज हो गई है। विधायक दल की बैठक 20 फरवरी को हो सकती है। उससे पहले केंद्रीय नेतृत्व पर्यवेक्षक नियुक्त करेगा। पर्यवेक्षक की उपस्थिति में भाजपा के सभी विजयी विधायकों की बैठक होगी। बैठक में सातों सांसद भी शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष और सभी सातों सांसद भी शामिल होंगे। \विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सभी विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता एलजी वीके सक्सेना के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। उसके बाद शपथ ग्रहण समारोह की तिथि घोषित की जाएगी। पार्टी 27 वर्ष बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी है। इस कारण शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी है। शपथ ग्रहण समारोह में सहयोगी दल के सीएम भी मौजूद होंगे। इसमें भाजपा व सहयोगी दलों के मुख्यमंत्रियों व उपमुख्यमंत्रियों के साथ ही सांसदों, वरिष्ठ नेताओं और विधानसभा चुनाव प्रचार में योगदान देने वाले नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। रविवार की रात बीएल संतोष ने दिल्ली के नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, महामंत्री योगेंद्र चांदोलिया, कमलजीत सहरावत व विष्णु मित्तल शामिल हुए।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

दिल्ली मुख्यमंत्री भाजपा विधायक दल चुनाव परिणाम

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'जो राम को लेकर आए, उनका राज होगा दिल्ली में', भाजपा ने लॉन्च किया नया कैंपेन सॉन्ग'जो राम को लेकर आए, उनका राज होगा दिल्ली में', भाजपा ने लॉन्च किया नया कैंपेन सॉन्ग'जो राम को लेकर आए, उनका राज होगा दिल्ली में', भाजपा ने लॉन्च किया नया कैंपेन सॉन्ग
Read more »

दिल्ली स्कूलों में चुनाव की छुट्टी रहेगी?दिल्ली स्कूलों में चुनाव की छुट्टी रहेगी?दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते स्कूलों में छुट्टी होने की चर्चा है। स्कूलों को लेकर दिल्ली सरकार या शिक्षा विभाग की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
Read more »

दिल्ली चुनाव के दिन महाकुंभ में पीएम मोदी, प्रयागराज में डेढ़ घंटा ठहरावदिल्ली चुनाव के दिन महाकुंभ में पीएम मोदी, प्रयागराज में डेढ़ घंटा ठहरावप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच फरवरी को प्रयागराज के महाकुंभ में जाएंगे। यह यात्रा विशेष महत्व रखती है क्योंकि पांच फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान भी होगा।
Read more »

भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई रवानाभारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई रवानारोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई रवाना हुई है। टीम इंडिया का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होगा।
Read more »

आज से चलेंगी ठंडी हवाएं, तापमान में आएगी गिरावट... पढ़िए दिल्ली का वेदर अपडेटआज से चलेंगी ठंडी हवाएं, तापमान में आएगी गिरावट... पढ़िए दिल्ली का वेदर अपडेटदिल्ली में फरवरी महीने में ही गर्मी बढ़ने लगी है। मंगलवार को 29.
Read more »

दिल्ली में नए सीएम का शपथ ग्रहण 18 फरवरी कोदिल्ली में नए सीएम का शपथ ग्रहण 18 फरवरी कोनई दिल्ली में बीजेपी को 27 सालों बाद सत्ता मिली है। 18 फरवरी को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण रामलीला मैदान में होगा। भाजपा विधायक दल की बैठक 17 फरवरी को होगी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:18:28