हम अगली सरकार बनाएंगे, संयुक्त मोर्चे का कोई भविष्य नहीं : नितिन गडकरी

United States News News

हम अगली सरकार बनाएंगे, संयुक्त मोर्चे का कोई भविष्य नहीं : नितिन गडकरी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 73 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 33%
  • Publisher: 63%

हम अगली सरकार बनाएंगे, संयुक्त मोर्चे का कोई भविष्य नहीं : नितिन गडकरी AbkiBaarKiskiSarkar

में कहा कि उनकी प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है. गडकरी ने कहा कि वह पूरी तरह से विश्वस्त हैं कि अगली सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की बनेगी. गडकरी ने यह भी कहा कि एनडीए एक व्यक्ति की सरकार नहीं है और प्रत्येक मंत्री का निर्णय लेने की प्रक्रिया में योगदान होता है.

केंद्रीय मंत्री ने कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव क्षेत्रीय पार्टियों का चुनाव नहीं है क्योंकि पार्टियां एनडीए और यूपीए के खेमे में बंटी हुई हैं. गडकरी ने आगे कहा,"2019 का चुनाव 1996 जैसा नहीं. कई क्षेत्रीय पार्टियां 23 मई को चुनाव परिणाम सामने आने के बाद एनडीए या यूपीए में जाने का निर्णय लेंगी. संयुक्त मोर्चा का कोई भविष्य नहीं है." गडकरी ने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए इस आरोप से इनकार किया सरकार ने आरबीआई के कामकाज में हस्तक्षेप किया है. उन्होंने WION से कहा कि आरबीआई एक स्वायत्त संस्थान है. उन्होंने यह भी जोड़ा सरकार के पास आरबीआई को सलाह देने और लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए उसे निर्देश देने का पूरा अधिकार है. गडकरी ने कहा,"हम निर्वाचित प्रतिनिधि हैं. आर्थिक हालात गड़बड़ाने पर लोग हमारे पास आएंगे, ऐसे में चीजों को आवश्यकता पड़ने पर दुरुस्त करना हमारी जिम्मेदारी है." गडकरी ने भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की उम्मीदवारी का खुलकर बचाव किया. उन्होंने कहा,"साध्वी कांग्रेस द्वारा रचे गए षड़यंत्र का शिकार हुई हैं. वह निर्दोष हैं और निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगी." उन्होंने किसानों के ऋण संकट पर भी बोला और कहा कि यह कांग्रेस की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से हुआ है. उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में कई नए प्रयोग की आवश्यकता है और नई वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए तैयार होने की जरूरत है. सब्सिडी के मुद्दे पर गडकरी ने कहा कि सब्सिडी की आवश्यकता है क्योंकि कृषि क्षेत्र जबर्दस्त दबाव में है. सरकार में आरएसएस की भूमिका को कम करते हुए गडकरी ने कहा कि आरएसएस सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं करता, यह गलत धारणा है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

क्या केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पीएम पद की रेस में शामिल हैं, पढ़ें- उनका जवाबक्या केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पीएम पद की रेस में शामिल हैं, पढ़ें- उनका जवाबनितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने रविवार को साफ कहा कि वे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं. गडकरी से जब भोपाल में सवाल किया गया कि क्या वे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की दौड़ में हैं, तो उन्होंने कहा, ‘मैं पहले भी कह चुका हूं कि मैं प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं हूं’. उन्होंने कहा कि मेरा प्रधानमंत्री पद का कोई एजेंडा नहीं है.
Read more »

नितिन गडकरी फिर बोले-'मुझे प्रधानमंत्री नहीं बनना, मैंने किसी को बायोडाटा नहीं दिया'– News18 हिंदीनितिन गडकरी फिर बोले-'मुझे प्रधानमंत्री नहीं बनना, मैंने किसी को बायोडाटा नहीं दिया'– News18 हिंदीअपनी बेबाकी और बयानों के कारण विवाद में आने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने साफ-साफ कहा है कि वो प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में शामिल नहीं हैं. गडकरी ने अपनी सरकार को ये कहकर सर्टिफिकेट भी दे दिया कि ये 5 साल तो ट्रेलर है, अभी फिल्म बाक़ी है.
Read more »

गडकरी की पाकिस्तान को धमकी, बंद नहीं किया आतंकवाद को समर्थन तो रोक देंगे पानीगडकरी की पाकिस्तान को धमकी, बंद नहीं किया आतंकवाद को समर्थन तो रोक देंगे पानीनई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उसने जल्द ही आतंकवाद का समर्थन बंद नहीं किया तो भारत वहां जाने वाला नदियों का पानी रोक सकता है।
Read more »

नितिन गडकरी ने पाकिस्तान को फिर चेताया- नहीं रोका आतंकवाद तो नदियों को पानी रोकने में वक्त नहीं लगाएगा भारतनितिन गडकरी ने पाकिस्तान को फिर चेताया- नहीं रोका आतंकवाद तो नदियों को पानी रोकने में वक्त नहीं लगाएगा भारतउन्होंने कहा, भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में जल संधि हुई थी और इसका आधार शांतिपूर्ण संबंध थे. लेकिन अगर आतंकवाद का वर्तमान चेहरा नहीं बदला गया, तो ऐसी परिस्थितियों में, भारत को पाकिस्तान का पानी रोकने का कठोर निर्णय लेने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. उन्होंने कहा कि खेतों में पानी की कमी को दूर करने के लिए पंजाब और हरियाणा को अतिरिक्त पानी दिया जाएगा.
Read more »

फिर बोले गडकरी- पाकिस्तान ने आतंकवाद को समर्थन बंद नहीं किया तो भारत रोक देगा पानीकेंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने आतंकी गतिविधियों को समर्थन देना बंद नहीं किया तो भारत सिंधु जल समझौते को तोड़ कर जलापूर्ति रोक देगा।
Read more »

NDTV से बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी- मैं कोई 'छुपा रुस्तम' नहीं हूं, प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहताNDTV से बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी- मैं कोई 'छुपा रुस्तम' नहीं हूं, प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहताNDTV से बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी- मैं कोई 'छुपा रुस्तम' नहीं हूं, प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहता LokSabhaElections2019 nitingadkari
Read more »

गडकरी ने कहा- भाजपा विचारधारा पर आधारित, यह कभी मोदी-शाह की पार्टी नहीं हो सकतीगडकरी ने कहा- भाजपा विचारधारा पर आधारित, यह कभी मोदी-शाह की पार्टी नहीं हो सकतीकेंद्रीय मंत्री ने कहा- भाजपा व्यक्ति केंद्रित नहीं, यह कभी केवल अटल-आडवाणी की भी नहीं बनी गडकरी ने भाजपा और नरेंद्र मोदी को एक दूसरे का पूरक बताया | Gadkari says BJP can never be Modi or Shah party
Read more »

बीजेपी विचाराधारा पर आधारित पार्टी, कभी मोदी या शाह की नहीं बन सकती: नितिन गडकरीबीजेपी विचाराधारा पर आधारित पार्टी, कभी मोदी या शाह की नहीं बन सकती: नितिन गडकरीकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी विचाराधारा पर आधारित पर पार्टी है. यह कभी केवल नरेंद्र मोदी या अमित शाह की पार्टी नहीं बन सकती.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:58:14