हमीरपुर में आठ उड़न दस्ता करेंगें यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी, नकलचियों पर रहेगी नजर

Hamirpur UP Board Exams News

हमीरपुर में आठ उड़न दस्ता करेंगें यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी, नकलचियों पर रहेगी नजर
Anti-Cheating MeasuresFlying SquadsExam Monitoring
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 115 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 94%
  • Publisher: 53%

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराने और नकलचियों पर नजर रखने के लिए आठ उड़नदस्तों का गठन किया गया है। जो समय समय पर संबंधित केंद्रों में जाकर परीक्षा की निगरानी करेंगें। दिन के अलावा रात में भी उड़नदस्तों की ड्यूटी लगाई गई है, जो केंद्रों में रखे प्रश्नपत्रों समेत अन्य चीजों की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगें। परीक्षा को सकुशल संपन्न...

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराने और नकलचियों पर नजर रखने के लिए आठ उड़नदस्तों का गठन किया गया है। जो समय समय पर संबंधित केंद्रों में जाकर परीक्षा की निगरानी करेंगें। दिन के अलावा रात में भी उड़नदस्तों की ड्यूटी लगाई गई है, जो केंद्रों में रखे प्रश्नपत्रों समेत अन्य चीजों की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगें। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्रों को चार जोन और 11 सेक्टरों में बांटा गया है। जिले में बनाए गए कुल 43 केंद्रों में करीब 1800 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आगामी 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसके लिए जिले में 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें हाईस्कूल के 8161 छात्र व 6970 छात्राएं एवं इंटरमीडिएट के 7688 छात्र व 7012 छात्राएं परीक्षा देंगी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए आठ उड़नदस्तों का गठन किया गया है। इसमें तीन उड़नदस्ते दिन में परीक्षा के समय निगरानी करेंगें। वहीं पांच उड़नदस्तों की रात में ड्यूटी लगाई गई है। जो विभिन्न केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगें। दिन में निगरानी करने वाले तीन उड़नदस्तों में एक उड़नदस्ते के प्रभारी स्वयं डीआइओएस होगें। वहीं दूसरे के बीएसए आलोक सिंह रहेंगें। उनके साथ टीम रहेगी और विभिन्न परीक्षा केंद्रों में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेगी। चार जोन व 11 सेक्टरों में बांटे गए परीक्षा केंद्र परीक्षा केंद्रों को को चार जोन में बांटकर चार जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ ही ग्यारह सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गए हैं। इसके अलावा 43 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 43 केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही 43 बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। विभागीय कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ ही परीक्षा केंद्रों को जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। डबल लाक में रखवाए गए बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र मंगलवार की शाम आ गए हैं। जिन्हें हमीरपुर स्थित राजकीय इंटर कालेज में सीसीटीवी की निगरानी में व डबल लाक में रखवाया गया है। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए कालेज में पुलिस गार्ड तैनात की गई है। दो दिन रात प्रश्नपत्रों की सुरक्षा में लगे हुए हैं। बोर्ड परीक्षा तैयारियों पर एक नजर जिले के बोर्ड परीक्षा केंद्र - 43जोनल मजिस्ट्रेट - 04सेक्टर मजिस्ट्रेट - 11विभागीय सचल दल - 05सचल दल - 08संवेदनशील परीक्षा केंद्र - 03अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र - 02हाईस्कूल छात्र संख्या - 15131इंटरमीडिएट छात्र संख्या - 14700.

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराने और नकलचियों पर नजर रखने के लिए आठ उड़नदस्तों का गठन किया गया है। जो समय समय पर संबंधित केंद्रों में जाकर परीक्षा की निगरानी करेंगें। दिन के अलावा रात में भी उड़नदस्तों की ड्यूटी लगाई गई है, जो केंद्रों में रखे प्रश्नपत्रों समेत अन्य चीजों की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगें। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्रों को चार जोन और 11 सेक्टरों में बांटा गया है। जिले में बनाए गए कुल 43 केंद्रों में करीब 1800 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आगामी 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसके लिए जिले में 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें हाईस्कूल के 8161 छात्र व 6970 छात्राएं एवं इंटरमीडिएट के 7688 छात्र व 7012 छात्राएं परीक्षा देंगी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए आठ उड़नदस्तों का गठन किया गया है। इसमें तीन उड़नदस्ते दिन में परीक्षा के समय निगरानी करेंगें। वहीं पांच उड़नदस्तों की रात में ड्यूटी लगाई गई है। जो विभिन्न केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगें। दिन में निगरानी करने वाले तीन उड़नदस्तों में एक उड़नदस्ते के प्रभारी स्वयं डीआइओएस होगें। वहीं दूसरे के बीएसए आलोक सिंह रहेंगें। उनके साथ टीम रहेगी और विभिन्न परीक्षा केंद्रों में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेगी। चार जोन व 11 सेक्टरों में बांटे गए परीक्षा केंद्र परीक्षा केंद्रों को को चार जोन में बांटकर चार जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ ही ग्यारह सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गए हैं। इसके अलावा 43 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 43 केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही 43 बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। विभागीय कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ ही परीक्षा केंद्रों को जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। डबल लाक में रखवाए गए बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र मंगलवार की शाम आ गए हैं। जिन्हें हमीरपुर स्थित राजकीय इंटर कालेज में सीसीटीवी की निगरानी में व डबल लाक में रखवाया गया है। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए कालेज में पुलिस गार्ड तैनात की गई है। दो दिन रात प्रश्नपत्रों की सुरक्षा में लगे हुए हैं। बोर्ड परीक्षा तैयारियों पर एक नजर जिले के बोर्ड परीक्षा केंद्र - 43जोनल मजिस्ट्रेट - 04सेक्टर मजिस्ट्रेट - 11विभागीय सचल दल - 05सचल दल - 08संवेदनशील परीक्षा केंद्र - 03अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र - 02हाईस्कूल छात्र संख्या - 15131इंटरमीडिएट छात्र संख्या - 14700

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Anti-Cheating Measures Flying Squads Exam Monitoring Board Exam Security Question Paper Safety DIOS Hamirpur Uttar Pradesh Exams Exam Centers Hamirpur News Hamirpur-Up News Hamirpur-Up Latest News Hamirpur-Up News In Hindi Hamirpur-Up Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 15:21:12