Israeli Hostage Noa Argamani; Speaks About Hamas Torture.
कहा- हमेशा मां-बाप के बारे में चिंता रहती थी; हमें कैद से इजराइलियों को छुड़ाना होगाहमास की कैद से 8 महीने बाद छुड़ाई गई 25 साल की नोआ अर्गमानी ने बताया कि जब वह कैद में थी तो हमेशा अपने मां-बाप के बारे में चिंता रहती थी। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, नोआ ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर अपनी आपबीती सुनाई। नोआ ने कहा कि ‘मैं अब वापस घर आ गई हूं, लेकिन मुझे अभी भी उन लोगों की चिंता है, जो हमास की कैद में हैं। हम उनको भूल नहीं सकते हैं, हमें उन्हें वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।’ नोआ ने बताया कि हमास की कैद के दौरान वह हमेशा अपनी लाइलाज बीमारी से पीड़ित मां की चिंता में लगी रहती थी। वह अपने माता-पिता की इकलौती बेटी है। उनकी मां को लास्ट स्टेज का कैंसर है। इजराइली सेना नोआ को 8 जून को हमास की कैद से छुड़ाया था। पहली तस्वीर नोआ की रिहाई के बाद की है और दूसरी तस्वीर में हमास लड़ाके उसे उठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।इजराइल ने 8 जून को हमास की कैद से 4 बंधकों को छुड़ाया था। इजराइल ने दावा किया था कि उसकी सेना ने गाजा के नुसीरत शरणार्थी शिविर में फायरिंग के बीच इस स्पेशल ऑपरेशन को अंजाम दिया था। इजराइलियों को छुड़ाने के लिए चलाए इस ऑपरेशन में कम से कम 274 फिलिस्तीनियों की मौत हुई थी। इसके अलावा 400 से अधिक लोग घायल हुए थे। हालांकि इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने 116 लोगों के मारे जाने की बात कही थी। इजराइल की डिफेंस फोर्सेस ने बताया था कि ऑपरेशन में उनका एक सैनिक भी मारा गया था। अमेरिकी मीडिया हाउस एक्सिओस के मुताबिक इस ऑपरेशन में अमेरिका की हॉस्टेज युनिट ने इजराइल की मदद की थी। छुड़ाए गए बंधकों में 25 साल की नोआ अर्गमानी नाम की वो लड़की भी है, जिसे हमास लड़ाके जबरन मोटरसाइकिल पर उठा ले गए थे। 7 अक्टूबर को इजराइल पर हुए हमले के बाद नोआ का वीडियो काफी वायरल हुआ था। नोआ के अलावा हमास की कैद से 3 युवकों को छुड़ाया गया था।नोआ अग्रमानी की 61 साल की मां लियोरा अर्गमानी ब्रेन कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में दुनिया भर के नेताओं से अपनी बेटी को हमास की कैद से छुड़ाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि उनकी एक ही इच्छा है कि मरने से पहले उनकी बेटी सही सलामत वापस आ जाए।7 अक्टूबर के हमले में 1200 इजराइली नागरिक मारे गए थे। इस दौरान 234 इजराइली और विदेशी नागरिकों को भी बंधक बना लिया गया था था। नवंबर 2023 में एक हफ्ते का सीजफायर हुआ था। इसमें 100 बंधक रिहा किए गए थे। इसके बाद सीजफायर की तमाम कोशिशें जारी हैं, हालांकि कामयाबी नहीं मिल सकी। हमास का दावा है कि इजराइली मिलिट्री ऑपरेशन में करीब 36 हजार फिलिस्तीनी नागरिक मारे जा चुके हैं। इजराइली म्यूजिक फेस्टिवल पर हमास ने कैसे किया हमला:लड़ाकों ने 3 तरफ से घेरकर 260 को मारा; महिलाओं को अगवा करके गाजा ले गए तारीख- 7 अक्टूबर, समय- सुबह 6:30 बजे, जगह- इजराइल का बॉर्डर इलाका किबुत्ज रीम। यहां इजराइल के नोवा म्यूजिक फेस्ट के लिए जुटे हजारों लोगों को आसमान में गाजा पट्टी की तरफ से दागे गए रॉकेट्स दिखाई दिए। वो कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वहां हमास के लड़ाके मोटरसाइकिल, गाड़ियां और ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए और ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सभी अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां दौड़ने लगे। रॉकेट के हमलों से बचने के लिए छिप गए। कुछ लोग जमीन पर लेट गए। देखते ही देखते आसमान से हजारों रॉकेट इजराइल की ओर बढ़ने लगे, जिनसे कहीं भी अटैक हो सकता था। रॉकेट अटैक के बीच हमास के लड़ाके पैराग्लाइडर्स, बाइक, कार से इजराइली सीमा में घुसते जा रहे थे। इस बीच म्यूजिक फेस्टिवल के पास के ही एक मिलिट्री बेस पर भी हमला हुआ.
..इजराइल ने हमास की कैद से 4 बंधक छुड़ाए: इनमें 25 साल की नोआ जिसे बाइक पर उठा ले गए थे हमास लड़ाके; 274 फिलिस्तीनी मारे गए इजराइल ने हमास की कैद से 4 बंधकों को छुड़ा लिया है। इजराइल ने शनिवार को दावा किया कि उसकी सेना ने गाजा के नुसीरत शरणार्थी शिविर में फायरिंग के बीच इस ऑपरेशन को अंजाम दिया...भक्तों से 43 करोड़ रुपए ठगे, आदेश न मानने पर उनके दांत निकलवाए, कैंची से माराकहा- PM बना तब गीता पर हाथ रखकर शपथ ली; विपक्षी भी मंदिरों के दौरे परइनका वजन 1.5 किलो, इराक से जंग के वक्त आतंकी संगठन ISIL ने दीवार में गाड़े थेराष्ट्रपति मैक्रों ने समय से तीन साल पहले चुनाव कराए, कहा- हारा तो भी राष्ट्रपति पद नहीं छोड़ूंगाछत्तीसगढ़ में शाम से बदला मौसम, दुर्ग में झमाझम बारिशयूपी के 53 शहरों में बारिश, एटा में सड़क धंसीजहानाबाद में अंडरपास में फंसी कार..लोगों को जैसे-तैसे निकाला गया
Israel Gaza Strip Attack Israel-Palestine Conflict Israel-Palestine War Israel Hamas War Noa Argamani
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lok Sabha Election 2024 Exit Poll Live: ZEE NEWS पर जानिए 542 सीटों का महा Exit Poll7 चरण की वोटिंग खत्म होते ही लोकसभा चुनाव के तमाम उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई है। 4 जून Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
मई 2024 में कैसा रहा Bajaj Auto की बिक्री का मिजाज, अब है कंपनी की ये प्लानिंगबजाज की ओर से जारी की गई रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा गया कि कंपनी ने पिछले साल मई में 3.55 लाख यूनिट्स की बिक्री थी और इस बार भी आंकड़ा 3.
Read more »
हमास लड़ाके रोज इजराइली बंधकों को मरते: कहते- दुनिया ने तुम्हें मरने के लिए छोड़ा, मानसिक-शारीरिक यातनाएं द...Israel Hamas Gaza War Update; इजराइल ने शनिवार को हमास की कैद से 4 बंधकों को छुड़ाया था। इसके बाद उनमें एक बंधक एंड्री कोजलोव ने बुधवार को बताया
Read more »
चीन की 'मीटू' कार्यकर्ता को पांच साल की जेलचीन में महिलाओं के यौन शोषण के खिलाफ आंदोलन चलाने वाली पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता ह्वांग शुएकिन को पांच साल की कैद सुनाई गई है.
Read more »
WOW! Sleeveless आउटफिट पहन पति के साथ डेट नाइट पर नजर आईं Mouni Roy, एक्ट्रेस के इस लुक से नजरें नहीं हटा पाएंगे आपनागिन फेम मौनी रॉय (Mouni Roy) अपनी खूबसूरती और कमाल के फिगर की वजह से हमेशा ही चर्चा में रहती Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
अमेरिका ने कहा- भारत-पाकिस्तान में सीधी बातचीत हो: हमारे लिए दोनों अहम; रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने रिश्ते ...India Pakistan Relation; भारत-पाकिस्तान के साथ सीधी बातचीत के पक्ष में अमेरिका: कहा- हमारे लिए दोनों महत्वपूर्ण; PAK मिनिस्टर ने भारत से रिश्ते सुधरने की उम्मीद जताई थी
Read more »
