ईरान-इजरायल में सीजफायर के बाद गाजा में भी युद्ध रुकने की उम्मीद जगी है। गाजा मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच बात हुई है।
तेल अवीव: ईरान से युद्धविराम समझौते के बाद इजरायल गाजा में भी जंग रोक सकता है। गाजा में युद्ध रोकने और स्थायी शांति का रास्ता तलाशने के लिए इजरायली और अमेरिकी नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई है। इस मुद्दे पर अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और सामरिक मामलों के मंत्री रोम डर्मर से चर्चा की है। दोनों देशों के नेताओं में गाजा का प्रशासन की कमान यूएई को सौंपने और अब्राहम अकॉर्ड के विस्तार पर बात हुई है। इजरायली अखबार हयोम ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ट्रंप, नेतन्याहू, रुबियो और डर्मर ने गाजा में युद्ध खत्म करने और अब्राहम समझौते का विस्तार करने की व्यापक योजना पर सहमति जताई है। इस योजना में फिलिस्तीनी गुट हमास के नेताओं को सरकार से बाहर किया जाएगा। संयुक्त अरब अमीरात और मिस्र सहित चार अरब देशों को गाजा का शासन संभालने की जिम्मेदारी दी जाएगी।अब्राहम अकॉर्ड का होगा विस्तारअमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की योजना के तहत गाजा मुद्दे के हल की बात करते हुए नए अरब देश अब्राहम समझौते में शामिल होंगे। अब्राहम अकॉर्ड इजरायल और अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का समझौता है। अब्राहम समझौते को अरब देशों और इजरायल के बीच पुल की तरह देखा जाता रहा है। अमेरिकी की लंबे समय से इस समझौते के विस्तार की कोशिश रही है।हयोम का दावा है कि गाजा मुद्दे के हल के तौर पर इजरायल को भविष्य में फिलिस्तीनी स्टेट का समर्थन करने के लिए कहा जाएगा। अमेरिका पश्चिमी तट में आंशिक इजरायली संप्रभुता को मान्यता देगा। अखबार ने कहा है कि यह योजना तेजी से आगे बढ़ रही है। इसमें पहला कदम गाजा में युद्ध को दो सप्ताह के भीतर समाप्त करना है। इस पर जल्दी ही ऐलान किया जा सकता है।अक्टूबर, 2023 से चल रही लड़ाईगाजा पट्टी में अक्टूबर, 2023 से लड़ाई जारी है। 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के लड़ाकों ने दक्षिण इजरायल में हमला करते हुए 1200 लोगों को मार डाला था और 251 को अगवा कर लिया था। इसके तुरंत बाद इजरायल ने गाजा में हवाई हमले शुरू कर दिए थे। इजरायल के 20 महीने से जाारी हवाई हमलों से गाजा में भारी तबाही हुई है। 60 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं और गाजा खंडहर में बदल गया है। ऐसे में पूरी दुनिया से इस युद्ध रोकने के लिए आवाजें उठ रही हैं।गाजा पट्टी में 20 महीनों तक भीषण हमलों के बाद भी इजरायल अपने बंधकों को नहीं छुड़ा सका है। माना जाता है कि हमास के पास बंधक बनाए गए 251 लोगों में से 49 लोग अभी भी हैं। इनमें से 28 लोग मर गए हैं और 20 लोग जीवित हैं। हमास ने 2014 में गाजा में मारे गए एक IDF सैनिक के शव को भी अपने कब्जे में रखा हुआ है। ऐसे में इजरायली सरकार पर अपने बंधकों और उनके शवों को लाने का भारी दबाव है।.
तेल अवीव: ईरान से युद्धविराम समझौते के बाद इजरायल गाजा में भी जंग रोक सकता है। गाजा में युद्ध रोकने और स्थायी शांति का रास्ता तलाशने के लिए इजरायली और अमेरिकी नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई है। इस मुद्दे पर अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और सामरिक मामलों के मंत्री रोम डर्मर से चर्चा की है। दोनों देशों के नेताओं में गाजा का प्रशासन की कमान यूएई को सौंपने और अब्राहम अकॉर्ड के विस्तार पर बात हुई है। इजरायली अखबार हयोम ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ट्रंप, नेतन्याहू, रुबियो और डर्मर ने गाजा में युद्ध खत्म करने और अब्राहम समझौते का विस्तार करने की व्यापक योजना पर सहमति जताई है। इस योजना में फिलिस्तीनी गुट हमास के नेताओं को सरकार से बाहर किया जाएगा। संयुक्त अरब अमीरात और मिस्र सहित चार अरब देशों को गाजा का शासन संभालने की जिम्मेदारी दी जाएगी।अब्राहम अकॉर्ड का होगा विस्तारअमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की योजना के तहत गाजा मुद्दे के हल की बात करते हुए नए अरब देश अब्राहम समझौते में शामिल होंगे। अब्राहम अकॉर्ड इजरायल और अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का समझौता है। अब्राहम समझौते को अरब देशों और इजरायल के बीच पुल की तरह देखा जाता रहा है। अमेरिकी की लंबे समय से इस समझौते के विस्तार की कोशिश रही है।हयोम का दावा है कि गाजा मुद्दे के हल के तौर पर इजरायल को भविष्य में फिलिस्तीनी स्टेट का समर्थन करने के लिए कहा जाएगा। अमेरिका पश्चिमी तट में आंशिक इजरायली संप्रभुता को मान्यता देगा। अखबार ने कहा है कि यह योजना तेजी से आगे बढ़ रही है। इसमें पहला कदम गाजा में युद्ध को दो सप्ताह के भीतर समाप्त करना है। इस पर जल्दी ही ऐलान किया जा सकता है।अक्टूबर, 2023 से चल रही लड़ाईगाजा पट्टी में अक्टूबर, 2023 से लड़ाई जारी है। 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के लड़ाकों ने दक्षिण इजरायल में हमला करते हुए 1200 लोगों को मार डाला था और 251 को अगवा कर लिया था। इसके तुरंत बाद इजरायल ने गाजा में हवाई हमले शुरू कर दिए थे। इजरायल के 20 महीने से जाारी हवाई हमलों से गाजा में भारी तबाही हुई है। 60 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं और गाजा खंडहर में बदल गया है। ऐसे में पूरी दुनिया से इस युद्ध रोकने के लिए आवाजें उठ रही हैं।गाजा पट्टी में 20 महीनों तक भीषण हमलों के बाद भी इजरायल अपने बंधकों को नहीं छुड़ा सका है। माना जाता है कि हमास के पास बंधक बनाए गए 251 लोगों में से 49 लोग अभी भी हैं। इनमें से 28 लोग मर गए हैं और 20 लोग जीवित हैं। हमास ने 2014 में गाजा में मारे गए एक IDF सैनिक के शव को भी अपने कब्जे में रखा हुआ है। ऐसे में इजरायली सरकार पर अपने बंधकों और उनके शवों को लाने का भारी दबाव है।
Donald Trump Benjamin Netanyahu Gaza War Gaza Ceasefire After Iran Abraham Accords Gaza Israel Us Gaza Plan Abraham Accords Hamas Gaza डोनाल्ड ट्रम्प बेंजामिन नेतन्याहू गाजा ईरान गाजा युद्ध विराम इजरायल अमेरिका गाजा प्लान अब्राहम समझौता
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इजराइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू का ऐलान- मारा गया गाजा का हमास चीफ मोहम्मद सिनवारIsrael's PM Benjamin Netanyahu announced that Gaza's Hamas chief Mohammad Sinwar has been killed, इजराइल के PM नेतन्याहू का ऐलान- मारा गया हमास चीफ मोहम्मद सिनवार
Read more »
इजरायल ने हमास को चेतावनी दी, अमेरिका के गाजा युद्ध विराम समझौते को स्वीकार करेइजरायल ने हमास को चेतावनी दी, अमेरिका के गाजा युद्ध विराम समझौते को स्वीकार करे
Read more »
नेतन्याहू का इजरायल की जनता को संदेश, बताया ईरान पर कब तक करेंगे हमला, अब क्या है टारगेट? पढ़ें पूरा संदे...इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने 'ऑपरेशन आम कलावी' के छठे दिन परमाणु और मिसाइल खतरों को खत्म करने का लक्ष्य बताया और गाजा पट्टी में हमास को हराने की प्रतिबद्धता जताई.
Read more »
पहली बार ट्रंप ने स्वीकार किया: भारत-PAK के दो नेताओं ने लिया संघर्ष रोकने का 'फैसला'; हो सकता था परमाणु युद्धपहली बार ट्रंप ने स्वीकार किया: भारत-PAK के दो नेताओं ने लिया संघर्ष रोकने का &39;फैसला&39;; हो सकता था परमाणु युद्ध (खबर अपडेट की जा रही है)
Read more »
नेतन्याहू के साथ ट्रंप, खामेनेई क्यों अकेले? पुतिन-शी का भी दांव पर बहुत कुछयुद्ध में नेतन्याहू के साथ खड़े ट्रंप-स्टार्मर, लेकिन खामेनेई क्यों अकेले? पुतिन-जिनपिंग का भी दांव पर बहुत कुछ
Read more »
'ईरान में शांति होगी या फिर विनाश...', परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी अटैक के बाद ट्रंप का देश को संबोधन; बताई हमले की वजहईरान पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने ईरान और इजरायल के युद्ध पर खुलकर बात की है।
Read more »
