हंस‍िका मोटवानी की शाही शादी में खर्च हुए थे करोड़ों, OTT पर ब‍िके राइट्स, तलाक के बाद मांगी एलिमनी?

Hansika Motwani News

हंस‍िका मोटवानी की शाही शादी में खर्च हुए थे करोड़ों, OTT पर ब‍िके राइट्स, तलाक के बाद मांगी एलिमनी?
Sohael KhaturiyaHansika Motwani DivorceSohael Khaturiya Divorce
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 156 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 108%
  • Publisher: 63%

बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से तलाक के बाद हंसिका मोटवानी लगातार चर्चा में हैं. उनकी लाइफ के साथ लोग अब ये जानने में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं कि आखिर उन्होंने चहल से तलाक के लिए कितनी एलिमनी ली?

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया की शादी टूटने की खबरों ने उनके फैंस को चौंका दिया है. जो कपल अपनी शानदार शादी और 'लव शादी ड्रामा' को लेकर चर्चा में था, आज वह बांद्रा फैमिली कोर्ट के फैसले के बाद कानूनी तौर पर अलग हो चुका है.

और पढ़ेंसोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि आखिर इस हाई-प्रोफाइल तलाक में एलिमनी यानी गुजारा भत्ते के तौर पर हंसिका को कितने रुपये मिले है?आपसी सहमती से हुए अलग जानकारी के लिए बता दें कि हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया ने अपनी शादी को खत्म करने के लिए मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. दोनों के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी, जिसे सुलझाने की काफी कोशिशें की गईं, लेकिन बात नहीं बनी. अंत में, दोनों ने कड़वाहट पालने के बजाय आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया. कोर्ट में दी गई अर्जी में भी यह साफ था कि यह फैसला किसी दबाव में नहीं, बल्कि दोनों की रजामंदी से लिया गया है. Advertisement एलिमनी को लेकर बड़ा खुलासावहीं जब भी किसी बड़े सेलिब्रिटी का तलाक होता है, तो करोड़ों की एलिमनी की खबरें सुर्खियां बनने लगती हैं. हालांकि, हंसिका और सोहेल के मामला बाकी केस से काफी अलग है. कोर्ट में जमा किए गए दस्तावेजों और एफिडेविट के मुताबिक अलग हो रहे इस कपल में से किसी ने भी दूसरे से किसी तरह के दावे या मांगें नहीं कीं. वहीं एक्ट्रेस हंसिका ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें भी सोहेल से कोई एलिमनी नहीं चाहिए. हंसिका के वकील ने क्या बताया?कोर्ट की सुनवाई के दौरान मोटवानी की तरफ से वकील अदनान शेख पेश हुए, जिन्होंने बताया कि शादी के बाद कपल कुछ दिनों तक साथ रहा, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि उनके स्वभाव, विचारों और लाइफ स्टाइल में बहुत ज्यदा अंतर है, और धीरे-धीरे इसका नतीजा यह हुआ कि उनके बीच झगड़े बढ़ने लगे. अर्जी में कहा गया था कि कपल लगभग हर दिन छोटी-छोटी बातों पर झगड़ता था, और उनके लिए एक ही छत के नीचे साथ रहना बहुत मुश्किल हो गया था, इसलिए उन्होंने अलग होने का फैसला किया.शादी में कितने रुपये हुए खर्च?हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया की शादी साल 2022 की सबसे चर्चित शादी में से एक थी.दोनों कपल ने 4 दिसंबर, 2022 को जयपुर के 450 साल पुराने मुंडोता किले और महल में शादी की थी. जो भारत के सबसे आलीशान वेडिंग वेन्यू में से एक है. यह ऐतिहासिक स्थल राजपूत और मुगल वास्तुकला दोनों के प्रभावों से भरपूर है. यह महल लगभग 1550 में बनाया गया था और इसमें एक पर्सनल हॉर्स पोलो पिच, पहाड़ी की तलहटी में एक महल और 14वीं शताब्दी का एक किला शामिल है. Advertisement रिपोट्स के मुताबिक इस शाही महल के प्रीमियम सुइट्स का किराया प्रति कमरा, प्रति रात 60,000 रुपये तक है. हंसिका-सोहेल ने अपने मेहमानों के लिए तीन दिनों तक चलने वाले जश्न के लिए पूरे वेन्यू को बुक किया था. शादी की रस्में मुंडोता फोर्ट के शानदार आंगन में हुईं थी, जहां फूलों की भव्य सजावट और एक सपनों जैसा मंडप सजाया गया था. शादी में हंसिका ने एक बेहद खूबसूरत पारंपरिक लाल लहंगा पहना था, जबकि सोहेल ने शाही शेरवानी पहनी थी. कुल मिलाकर, बताया जाता है कि इस शादी पर लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. इस समारोह की भव्यता और शान-शौकत को देखते हुए, यह 2022 की सबसे ज्यादा चर्चा में रही शादियों में से एक थी. यहां तक की शादी OTT प्लेटफॉर्म के जरिए लाइव स्ट्रीम पर दिखाई गई थी. एफिल टावर के सामने किया था प्रपोजखास बात ये कि हंसिका मोटवानी को शादी के लिए सोहेल कथूरिया ने पेरिस में एफिल टावर के सामने प्रपोज किया था. जिसके बाद एक्ट्रेस ने इस रिश्ते के लिए हामी भरी थी. उस दौरान हंसिका ने सोशल मीडिया फोटोज को शेयर करते हुए लिखा था, 'अब और हमेशा के लिए'. वहीं सोहेल ने उनके इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आई लव यू माई लाइफ'.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Sohael Khaturiya Hansika Motwani Divorce Sohael Khaturiya Divorce Bandra Family Court Divorce Mumbai Celebrity Divorce Hansika Motwani Alimony Hansika Motwani Alimony हंसिका मोटवानी एलिमनी हंसिका मोटवानी का तलाक क्यों हुआ एलिमनी हंसिका मोटनवानी Hansika Motwani Alimony Waiver Hansika Motwani Streedhan Waiver

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

OTT पर मस्ट वॉच बनी 4 एपिसोड की Documentary Series, IMDb पर पाई धांसू रेटिंगOTT पर मस्ट वॉच बनी 4 एपिसोड की Documentary Series, IMDb पर पाई धांसू रेटिंगDocumentary Series Trending On OTT: ओटीटी पर इस वक्त एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज ट्रेंड कर रही है। 4 एपिसोड़ की इस सीरीज को IMDb पर धांसू रेटिंग मिली है।
Read more »

Sitaare Zameen Par OTT Release: 9 महीने का इंतजार खत्म, OTT पर कब और कहां देखें Aamir Khan की फिल्म?Sitaare Zameen Par OTT Release: 9 महीने का इंतजार खत्म, OTT पर कब और कहां देखें Aamir Khan की फिल्म?आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'सितारे जमीन पर' की ओटीटी रिलीज का फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब उनका ये इंतजार खत्म होने जा रहा है, क्योंकि वह फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर और कब स्ट्रीम होगी, इसकी जानकारी सामने आ चुकी है।
Read more »

Mardaani 3 OTT Release: सिनेमाघरों में छापे करोड़ों, अब ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी रानी मुखर्जी की फिल्म?Mardaani 3 OTT Release: सिनेमाघरों में छापे करोड़ों, अब ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी रानी मुखर्जी की फिल्म?मनोरंजन | बॉलीवुड: Mardaani 3 OTT Release: रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 40 दिन होने वाले हैं और ये अब भी कमाई करने में लगी है. ऐसे में जानते हैं कि ये कब ओटीटी पर रिलीज होगी.
Read more »

आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' OTT पर रिलीज के लिए तैयारआमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' OTT पर रिलीज के लिए तैयारआमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' सिनेमाघरों में रिलीज के करीब 8 महीने बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म पिछले साल 20 जून 2025 को रिलीज हुई थी। सोनी लिव ने सोशल मीडिया पर फिल्म का वीडियो शेयर करते हुए स्ट्रीमिंग की घोषणा की है। फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिका में हैं।
Read more »

OTT पर नहीं बनी बात, 'उदयपुर फाइल्स' के मेकर्स ने यहां अपलोड की पूरी फिल्म, अब बिना 61 कट के फ्री में देखिए...OTT पर नहीं बनी बात, 'उदयपुर फाइल्स' के मेकर्स ने यहां अपलोड की पूरी फिल्म, अब बिना 61 कट के फ्री में देखिए...फिल्म उदयपुर फाइल्स एक बार फिर चर्चा में है. फिल्म के निर्माता अमित जानी ने दावा किया है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अनसेंसर्ड वर्जन रिलीज करने की अनुमति नहीं मिली, क्योंकि वहां सेंसर की गई कॉपी की मांग की जा रही थी. इसके बाद मेकर्स ने फिल्म को यूट्यूब पर जानी फायरफोक्स पर अपलोड कर दिया. अब दर्शक फिल्म को बिना 61 कट्स के फ्री में देख सकते हैं.
Read more »

बिन ब्‍याही प्रेग्‍नेंट लड़की, अबॉर्शन की सलाह और लॉकडाउन! OTT पर हिंदी में साउथ की बेजोड़ फिल्‍मबिन ब्‍याही प्रेग्‍नेंट लड़की, अबॉर्शन की सलाह और लॉकडाउन! OTT पर हिंदी में साउथ की बेजोड़ फिल्‍मओटीटी पर साउथ सिनेमा की एक ऐसी थ्र‍िलर फिल्‍म आई है, ज‍िसका प्‍लॉट जानकर ही मन में कुछ घुमड़ने लगेगा। अनुपमा परमेश्‍वरन की इस फिल्‍म का नाम है 'लॉकडाउन', जिसमें वह एक ऐसी लड़की के किरदार में हैं, जो बिना शादी प्रेग्‍नेंट हो जाती है। परिवार से दूर शहर में रहती है और तभी देश में लॉकडाउन लग जाता...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:11:06