मनोरंजन | बॉलीवुड: Mardaani 3 OTT Release: रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 40 दिन होने वाले हैं और ये अब भी कमाई करने में लगी है. ऐसे में जानते हैं कि ये कब ओटीटी पर रिलीज होगी.
" Mardaani 3 OTT Release: रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 सिनेमाघरों में 30 जनवरी को रिलीज हुई थी. वहीं, अब फिल्म को रिलीज हुए करीब 40 दिन होने वाले हैं, लेकिन इसके बावजूद भी ये बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है.
फिल्म ने छठे संडे को 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया. जिसके बाद इसके कमाई 50.55 करोड़ के पास पहुंच गई है और वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 68.78 करोड़ हो गया है. दूसरी ओर फैंस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. तो चलिए जानते हैं मर्दानी 3 ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम की जाएगी.Advertisment ओटीटी पर कहां आएगी मर्दानी 3? मर्दानी 3 ने सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया. वहीं, अब फैंस इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2' की बात करे तो ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गई थी. ऐसे में माना जा रहा था कि तीसरा पार्ट भी उसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाए. हालांकि, अब खबरें सामने आ रही है कि मर्दानी 3 नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल सकती है. बता दें कि, आज के समय थिएटर रिलीज से पहले फिल्म के डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स की डील कर ली जाती है, ऐसे में मर्दानी 3 की डील नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी. किस दिन रिलीज होगी मर्दानी 3? बता दें, आमतौर पर कोई फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज होती है, तो उनके 45 दिन बाद ये ओटीटी पर आती है. ऐसे में रिपोर्ट्स के अनुसार, मर्दानी 3 इस महीने 27 मार्च 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी, जो थियेटर रिलीज के 8 सप्ताह बाद होगी. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी फिल्म की OTT रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. साथ ही फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट के बारे में भी कोई अपडेट नहीं आया है. फिल्म में रानी मुखर्जी का हिट किरदार बता दें, मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी का दमदार किरदार देखने को मिला है. 90s से उन्होंने बॉलीवुड पर अपनी एक खास पहचान बनाई है. रोमांटिक हो या एक्शन फिल्में रानी मुखर्जी खुद को हर किरदार में बखूबी ढाल लेती हैं. इस फिल्म में रानी एक बार फिर अपने हिट रोल शिवानी शिवाजी रॉय में नजर आई है. ऑफिसर के रोल में रानी को देख फैंस काफी खुश हुए हैं. ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: ओटीटी पर रिलीज होगी 'सितारे जमीन पर', "शाका लाका बूम बूम" फेम के घर गूंजी किलकारी "
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Dhurandhar 2 OTT Release: थिएटर के बाद कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी 'धुरंधर 2'? जानें पूरी डिटेलमनोरंजन | बॉलीवुड: Dhurandhar 2 OTT Release: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब और कहां रिलीज होगी. चलिए जानते हैं, इस बारे में-
Read more »
डायरेक्शन में सौरभ शुक्ला ने आजमाया हाथ, OTT पर ट्रेंड कर रही है नई फिल्मदिग्गज अभिनेता के तौर पर सौरभ शुक्ला लंबे समय से सिनेमा में एक्टिव हैं। अब उन्होंने बतौर निर्देशक एक नई फिल्म को बनाया है, जो फिलहाल ओटीटी पर धमाल मचा रही है।
Read more »
OTT पर मस्ट वॉच बनी 4 एपिसोड की Documentary Series, IMDb पर पाई धांसू रेटिंगDocumentary Series Trending On OTT: ओटीटी पर इस वक्त एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज ट्रेंड कर रही है। 4 एपिसोड़ की इस सीरीज को IMDb पर धांसू रेटिंग मिली है।
Read more »
नई OTT रिलीज: 'एस्पिरेंट्स 3', 'संकल्प' या 'द ताज स्टोरी', 10 नई सीरीज और फिल्में, क्या देखेंगे?OTT पर 9 मार्च से 15 मार्च के बीच 10 नई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनमें एक ओर जहां 'एस्पिरेंट्स सीजन 3' है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है, वहीं नाना पाटेकर की डेब्यू सीरीज 'संकल्प' और परेश रावल की विवादित फिल्म 'द ताज स्टोरी' भी है। आइए एक नजर डालते हैं, इस हफ्ते की नई ओटीटी रिलीज की लिस्ट...
Read more »
7 दोस्त, शांत शहर और डरावना 'एकाकी विला', OTT पर आशीष चंचलानी की 5 एपिसोड वाली सीरीज, 15 करोड़ व्यूज पारआशीष चंचलानी की पांच एपिसोड वाली सीरीज 'एकाकी' को यूट्यूब पर खूब देखा गया। इसे लेकर आशीष चंचलानी ने बात की है और उन्होंने बताया है कि उनकी सीरीज का बजट किसी बॉलीवुड फिल्म का केवल 10 प्रतिशत है।
Read more »
Sitaare Zameen Par OTT Release: 9 महीने का इंतजार खत्म, OTT पर कब और कहां देखें Aamir Khan की फिल्म?आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'सितारे जमीन पर' की ओटीटी रिलीज का फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब उनका ये इंतजार खत्म होने जा रहा है, क्योंकि वह फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर और कब स्ट्रीम होगी, इसकी जानकारी सामने आ चुकी है।
Read more »
