गृह मंत्रालय की तरफ से राहुल गांधी को नोटिस AishPaliwal
लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता का मामला गरमा गया है. अब इस संबंध में गृह मंत्रालय की तरफ से राहुल गांधी को नोटिस भेजा गया है. राहुल गांधी से पूछा गया है कि आपकी ब्रिटिश नागरिकता को लेकर शिकायत की गई है, इस पर आप अपना रुख स्पष्ट करें और तथ्य सामने रखें.
राहुल गांधी से 15 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है. गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी को यह नोटिस भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी की शिकायत पर भेजा है. 29 अप्रैल को नागरिकता निदेशक बीसी जोशी की तरफ से भेजे गए इस नोटिस में राहुल गांधी से पूछा गया है कि एक कंपनी के दस्तावेज में आपकी नागरिकता ब्रिटिश घोषित की गई है, इस पर आप सही तथ्य साझा करें. पत्र में लिखा है, 'सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने गृह मंत्रालय को बताया है कि 2003 में यूके में रजिस्टर्ड Backops Limited नाम की कंपनी में राहुल गांधी निदेशक हैं. साथ ही इस कंपनी में सचिव भी हैं. शिकायत में यह भी कहा गया है कि 2005 व 2006 में कंपनी द्वारा फाइल किए गए वार्षिक रिटर्न में आपकी जन्मतिथि 19/06/1970 बताई गई है और आपने अपनी नागरिकता ब्रिटिश घोषित की है.'स्वामी की इस शिकायत का हवाला देते हुए नागरिकता निदेशक ने राहुल गांधी से कहा है कि ब्रिटिश नागरिकता की इस शिकायत पर आप तथ्य सामने रखें और यह पत्र मिलने के 15 दिनों के अंदर गृह मंत्रालय को अपना जवाब दें. इससे पहले राहुल गांधी की नागरिकात को लेकर उनके नामांकन पर भी आपत्ति की गई थी. यूपी की अमेठी लोकसभा सीट पर 20 अप्रैल को राहुल गांधी के नामांकन की स्क्रूटनी चार लोगों ने उनके नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई. आपत्ति में ब्रिटेन में रजिस्टर्ड कंपनी के दस्तावेजों का हवाला देते हुए राहुल गांधी को ब्रिटिश नागरिक बताया गया. हालांकि, इसके दो दिन बाद निर्वाचन अधिकारी ने राहुल के नामांकन को सही पाया. लेकिन अब यह मामला गृह मंत्रालय पहुंच गया है और राहुल गांधी से ब्रिटिश नागरिकता पर जवाब मांगा गया है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्रियंका के बनारस से चुनाव न लड़ने पर जेटली बोले- बंद मुट्ठी लाख की, खुल गई तो खाक कीकेंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और वंशवाद की राजनीति पर करारा तंज कसा है. अरुण जेटली ने अपने ब्लॉग में लिखा कि प्रियंका गांधी के दावे का मिथक टूट गया है. भारत की पारंपरिक बुद्धिमानी है-बंद मुट्ठी लाख की, खुल गई तो खाक की. अभी तक यह मिथक था कि प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से फर्क पड़ेगा. आज यह मिथक अपनी अहमियत खो दी है.
Read more »
पीएम मोदी पर टिप्पणी के लिए राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत पर सुनवाई आजशिकायत में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ 2016 में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का पुलिस को निर्देश देने की मांग की गई है.
Read more »
तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता की मौत की जांच पर लगी रोक, सुप्रीम कोर्ट का आदेशपीठ ने अपने आदेश में तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी करने के साथ ही जांच आयोग की कार्यवाही पर रोक लगा दी.
Read more »
सुप्रीम कोर्ट ने जयललिता की मौत की जांच कर रहे आयोग की कार्यवाही पर लगाई रोकअन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार ने पांच दिसंबर 2016 को अपोलो अस्पताल में जयललिता की मौत की परिस्थितियों की जांच के लिए एक सदस्यीय आयोग गठित किया था. आयोग की जांच के ख़िलाफ़ अपोलो अस्पताल ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी.
Read more »
फैक्ट चेक: फर्जी निकली राहुल गांधी की जालोर रैली की भीड़ की तस्वीरेंसोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की राजस्थान के जालोर रैली में अच्छी खासी भीड़ उमड़ी थी. तस्वीरों में मैदान में भारी भरकम भीड़ देखी जा सकती है. इस दावे और तस्वीरों में कितनी सच्चाई है.....जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर.
Read more »
बीजेपी नेता के प्रचार पर 48 घंटे की रोक, TMC उम्मीदवार पर की थी अश्लील टिप्पणीसुप्रीम कोर्ट के सख्त रूख के बाद चुनाव आयोग ने तृण मूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता महुआ मोइत्रा पर अश्लील टिप्पणी करने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता कड़ी कार्रवाई की है. आयोग ने बीजेपी के नादिया जिला अध्यक्ष महादेव सरकार पर 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है.
Read more »
डंके की चोट पर कहता हूं कि आर्टिकल 370 की समीक्षा की जाएगी: राजनाथ सिंहराजनाथ सिंह ने कहा कि हमने अपना दिल बड़ा किया और जम्मू कश्मीर जाकर दिल खोलकर सबसे वार्ता की, और कश्मीर का हल निकालने के प्रयास किये, अब तक सबसे ज्यादा बार जम्मू कश्मीर जाने वाला गृहमंत्री हूं. और अब वक्त की मांग है कि अनुच्छेद 370 और 35ए की समीक्षा की जाये.
Read more »
जब राहुल गांधी ने की प्रियंका की खिंचाई, भाई-बहन का मजाकिया VIDEO वायरलकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों के बीच अपने हेलिकॉप्टर को लेकर बातचीत हो रही है.
Read more »
राहुल गांधी बोले- 'चौकीदार' ने रायबरेली लोगों के रोजगार और कारखानों की 'चोरी' कीकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'चौकीदार' ने अमेठी और रायबरेली के लोगों के रोजगार और कारखानों की 'चोरी' की है.
Read more »
जाति की जंग में प्रियंका गांधी की एंट्री, बोलीं- मुझे नहीं पता PM मोदी की कास्टप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खुद को अति पिछड़ा बताने पर सियासत गरम हो गई है. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी प्रधानमंत्री पर हमला बोला है.
Read more »
राहुल गांधी की नागरिकता पर फिर उठे सवाल, सुब्रमण्यम की शिकायत पर केंद्र ने भेजा नोटिसभाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक होने का दावा किया है। LokSabhaEelctions2019 rahulgandhi Swamy39 BJP4India
Read more »
