स्पेन: 2024 की बाढ़ से निपटने को लेकर फिर उठे सवाल, भारी विरोध के बीच वेलेंसिया प्रेसिडेंट माजोन ने दिया इस्तीफा
"मैड्रिड, 3 नवंबर । बीते 25 अक्टूबर 2025 को पूर्वी स्पेन के बड़े शहर वेलेंसिया की सड़कों पर जन सैलाब उमड़ा। ये मातम था उस बाढ़ की विभिषिका का जो ठीक एक साल पहले यानी 25 अक्टूबर 2024 को आई और पूरे क्षेत्र को तबाह कर गई। तब से ही लोग वेलेंसिया की कमान संभाल रहे कार्लोस माजोन को इसका जिम्मेदार मानते रहे। कई रैलियां निकालीं और जमकर विरोध किया। प्रभाव ऐसा पड़ा कि सोमवार को माजोन ने इस्तीफा दे दिया।Advertisment अक्टूबर 2024 में आई इस बाढ़ में 229 लोगों की मौत हो गई थी, जो कथित तौर पर 1967 के बाद से यूरोप में बाढ़ से जुड़ी सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा थी। कार्लोस माजोन ने लोगों के गुस्से और राजनीति क दबाव के आगे झुकते हुए इस्तीफा दिया। इस इस्तीफे में दर्द था और केंद्र सरकार को लेकर गुस्सा भी। उन्होंने माना कि वे अब अपने पद पर बने नहीं रह सकते। अपने पद से इस्तीफा देते हुए, माजोन ने कहा, मैं अब और नहीं सह सकता, और उन्होंने कठोर आलोचना पर भी दुख जताया, साथ ही एक विषम स्थिति में हुई गलतियों को भी स्वीकार किया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित इलाके को मदद न देने के लिए केंद्र सरकार पर भी बार-बार हमला किया। लेकिन अपनी गलतियों को मानते हुए, उन्होंने प्रमुख स्पैनिश समाचार पत्र एल पेस से कहा: मुझे उम्मीद है कि जब शोर थोड़ा कम हो जाएगा, तो समाज एक गलती करने वाले इंसान और एक बुरे इंसान के बीच फर्क कर पाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी नहीं बताया कि वह अचानक चुनाव करवा रहे हैं या क्षेत्रीय असेंबली में अपनी सीट छोड़ रहे हैं, जिससे उनकी पार्लियामेंट्री इम्यूनिटी खत्म हो जाएगी। पीपल्स पार्टी के सदस्य माजोन, बाढ़ आने और लोगों के घरों, गैरेज और कारों के डूबने के बावजूद एक पत्रकार के साथ तीन घंटे से ज्यादा लंच करते हुए पाए जाने के बाद भी अपने पद से हटने की मांगों के बावजूद टिके हुए थे। उनके इस्तीफा न देने की जिद की वजह से वेलेंसिया में बड़े पैमाने पर कई प्रदर्शन हुए। एक नारा काफी चर्चित हुआ, जिनमें से कई का नारा था: “हमारे हाथों पर कीचड़, उनके हाथों पर खून।” हाल ही में हुए एक सर्वे में भी पाया गया कि 75 फीसदी वेलेंसियाई लोगों का मानना था कि माजोन को इस्तीफा दे देना चाहिए। माजन ने पहले कहा था कि दुनिया में ऐसी कोई सरकार नहीं है जिसके पास मूसलाधार बारिश के ऐसे एपिसोड को बदलने, रोकने या टालने के टूल्स हों, जो किसी खास इलाके में किसी खास समय पर ऐतिहासिक बारिश के रिकॉर्ड तोड़ देते हैं। लेकिन सोमवार को, माजोन ने हार मान ली और घोषणा की कि वह रीजनल प्रेसिडेंसी छोड़ देंगे। --आईएएनएस केआर/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
अंतरराष्ट्रीय स्पेन: 2024 की बाढ़ से निपटने को लेकर फिर उठे सवा भारी विरोध के बीच वेलेंसिया प्रेसिडेंट माजोन ने द न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs AUS 3rd T20: तीसरे टी20 से जोश हेजलवुड की जगह लेगा 20 साल का खतरनाक गेंदबाज, मिल सकता है डेब्यू का मौकाIND vs AUS 3rd T20: माहली बीअर्डमैन का (Mahli Beardman) अब तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं हुआ है. माहली बीअर्डमैन ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया को चौथी बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
महाराष्ट्रातील 'या' गावांमधील प्रत्येकजण होणार करोडपती; सरकारच वाटणार 5 हजार कोटी रुपये, कारण...New Airport In Maharashtra: 2018 पासून चर्चेत असून, 2024-25 मध्ये भूसंपादन प्रक्रिया वेगवान झालेली असली तरी केवळ जामीन मिळवण्यासाठी सरकारला पाच हजार कोटी रुपयांहून अधिक खर्च होणार असल्याचं सांगितलं जातंय.
Read more »
बुलेट की धूम, 2.49 लाख यूनिट बिकीं, रॉयल एनफील्ड की अक्टूबर सेल्स में जोरदार उछालकंपनी ने बयान में कहा कि घरेलू बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 1,16,844 यूनिट हो गई, जो अक्टूबर 2024 में 1,01,886 इकाई थी.
Read more »
Suryakumar Yadav 2024 Deja Vu: Amanjot Kaur’s Miracle Catch Seals India’s Maiden Women’s World Cup Title in Navi Mumbai ThrillerIndia clinched their maiden ICC Women’s World Cup 2025 title with a 52-run win over South Africa, highlighted by Amanjot Kaur’s sensational juggling catch to dismiss Laura Wolvaardt — drawing comparisons to Suryakumar Yadav’s iconic grab in t
Read more »
मेट्रो में हर साल 300 से 500 CCTV खराब, दिल्ली-NCR में सुरक्षा को लेकर चौंकाने वाली स्टडीदिल्ली मेट्रो में हर साल 300 से 500 सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए हैं। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, 2020 से 2024 के बीच यह संख्या चिंताजनक रही।
Read more »
IGI नहीं ये है भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, बनाने में खर्च हुए ₹2478 Cr; किसने बनाया ये 'शानदार अजूबा'?नई दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट IGI भारत का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है, जिसने 2024-25 में 7.
Read more »
