सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' के पहले दिन के टिकट की कीमत सिर्फ़ 99 रुपये होगी। सोनू सूद ने इस फिल्म के प्रॉफिट को चैरिटी में दान करने की घोषणा भी की है।
अभिनेता सोनू सूद अपनी पेशेवर जीवन से ज़्यादा अपनी व्यक्तिगत जीवन को लेकर जाने जाते हैं। सोनू सूद को 'गरीबों का मसीहा' कहा जाता है। वह जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। फैंस भी अभिनेता के इस अंदाज़ के मुरीद हैं। अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ' फतेह ' की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने घोषणा की है कि उनकी फिल्म फतेह के पहले दिन के टिकट की कीमत सिर्फ़ 99 रुपये होगी। पहले दिन सिर्फ़ 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म सोनू सूद ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया, जिसमें
वह कहते नज़र आए, 'साल 2020 में जब कोविड शुरू हुआ तो बहुत सारे, हज़ारों-लाखों लोग जो मदद के लिए मुझ तक पहुंचना चाहते थे। उनके साथ साइबर फ्रॉड होने शुरू हो गए। उनके बैंक से पैसे निकाले गए। यह चीज़ मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आई। तो मैं सोच रहा था कि यह फिल्म जो आप लोगों के लिए बनाई गई है। ये आप तक कैसे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचे और 10 जनवरी को थिएटर में रिलीज हो रही है। तो आपके लिए और पूरे देश के लिए फतेह की टिकट का दाम रहेगा, 99 रुपये। इस फिल्म की पूरी पूरी कलेक्शन का जो प्रॉफिट होगा, वो चैरिटी में जाएगा।' प्रशंसकों ने की सराहना सोशल मीडिया पर प्रशंसक सोनू के इस कदम की खूब सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब हमारी बारी है! जिसने हर मुश्किल घड़ी में साथ दिया अब उनके सपनों और संघर्ष को सलाम करने का वक्त है। सोनू सूद के साथ खड़े होकर दिखाइए कि इंसानियत अभी जिंदा है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपकी पहल बहुत अच्छी है सर। हम सभी आपका साथ जरूर देंगे।' एक और यूजर ने लिखा, 'सर, हमें आप पर गर्व है। हम सभी आपके साथ हैं।' इस दिन रिलीज होगी फिल्म फिल्म 'फतेह' की रिलीज को अब कुछ ही दिन बाकी हैं। यह फिल्म 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में जबर्दस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है। फिल्म के दो ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं और दोनों धमाकेदार हैं। फिलहाल ट्रेलर देखकर तो एक्शन और मारधाड़ के मामले में यह फिल्म रणबीर कपूर की 'एनिमल' को टक्कर देती दिख रही है
सोनू सूद फतेह बॉलीवुड फिल्म टिकट चैरिटी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सोनू सूद बिखेर रहे खुशहाली के राजसोनू सूद ने साइबर क्राइम पर आधारित फिल्म 'फतेह' के साथ निर्देशक बनने का फैसला किया है। उन्होंने अपनी फिटनेस और खाने की आदतों के बारे में बात की है।
Read more »
सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' के पहले दिन के टिकट की कीमत सिर्फ़ 99 रुपये!सोनू सूद ने अपनी आगामी फिल्म 'फतेह' के पहले दिन के टिकट की कीमत सिर्फ़ 99 रुपये रखी है। उन्होंने कहा कि फिल्म के प्रॉफिट को चैरिटी में दान किया जाएगा।
Read more »
सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' के पहले दिन टिकट 99 रुपये, प्रॉफिट चैरिटी में जाएगासोनू सूद अपनी फिल्म 'फतेह' के पहले दिन के टिकट की कीमत 99 रुपये रख रहे हैं। उनका यह कदम कोविड महामारी के दौरान हुए साइबर फ्रॉड से बचाने और लोगों तक फिल्म पहुँचाने का प्रयास है। फिल्म का प्रॉफिट चैरिटी में जाएगा।
Read more »
सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' के टिकट की कीमत सिर्फ 99 रुपये!बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की आगामी फिल्म 'फतेह' के पहले दिन के टिकट की कीमत सिर्फ 99 रुपये होगी। सोनू सूद ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म के पहले दिन सिर्फ 99 रुपये में टिकट बुक किया जा सकता है। फिल्म के प्रॉफिट को पूरी तरह से चैरिटी में दान किया जाएगा।
Read more »
सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' का टिकट किंमत सिर्फ 99 रुपयेसोनू सूद अपनी आगामी फिल्म 'फतेह' के पहले दिन के टिकट की कीमत सिर्फ 99 रुपये रख रहे हैं। उन्होंने यह घोषणा एक वीडियो के माध्यम से की है, जिसमें उन्होंने साझा किया कि फिल्म के प्रॉफिट को चैरिटी में दान किया जाएगा।
Read more »
सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' का टिकट सिर्फ 99 रुपयेसोनू सूद की आगामी फिल्म 'फतेह' का टिकट सिर्फ 99 रुपये होगा। यह फिल्म 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। फिल्म की पूरी कलेक्शन चैरिटी में जाएगा।
Read more »
