सोनू सूद ने साइबर क्राइम पर आधारित फिल्म 'फतेह' के साथ निर्देशक बनने का फैसला किया है। उन्होंने अपनी फिटनेस और खाने की आदतों के बारे में बात की है।
51 साल के अभिनेता सोनू सूद अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘ फतेह ’ से निर्देशक भी बन गए हैं। साइबर क्राइम पर बनी ये फिल्म इसी हफ्ते रिलीज हो रही है। सोनू सूद को हिंदी सिनेमा के सबसे चुस्त तंदुरुस्त कलाकारों में माना जाता है, यहां वह बता रहे हैं अपनी खुशहाली के राज। मैं अभिनेता हूं। मेरा काम है कैमरे के आगे एक किरदार को जीने की पूरी कोशिश करना। असल जिंदगी में मै जो हूं, वही रहता हूं। मैं कुछ और दिखने की दूसरों की तरह कोशिश नहीं करता। और, ऐसा करने से आज तक किसी कलाकार का करियर नहीं बना, ये मैं गारंटी
के साथ कह सकता हूं। न मैं दारू पीता हूं। न सिगरेट पीता हूं। तो मैं इन पार्टियों में खुद को बहुत तन्हा महसूस करता हूं। लोग कहते हैं कि शरीर सौष्ठव के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है और इसके लिए ही लोग मांसाहार शुरू कर देते हैं? मैं संपूर्ण शाकाहारी प्राणी हूं, अंडा छोड़कर। हां, ये सही है कि अगर आप पौष्टिक शाकाहारी भोजन करते हैं, वह कई बार बेस्वाद हो सकता है लेकिन भोजन हम शरीर को हृष्ट पुष्ट रखने के लिए खाते हैं, स्वाद लेने के लिए नहीं। मेरे तो घर पर आने वाले लोग कहते हैं कि सोनू, अस्पताल जैसा खाना खाता है। लेकिन, मेहमानों के लिए हमारे घर पर उनकी पसंद और स्वाद का खाना बनता है। हमारे खानसामा बेहतरीन भोजन बनाने में पारंगत हैं। फिर तो आप शुरू से अच्छे बच्चे ही रहे होंगे, घर पर, स्कूल में कभी खाने को लेकर पंगा नहीं हुआ? आप सुनकर चौंकेगे लेकिन मैंने आज तक किसी भी खाने को लेकर कोई परेशानी नहीं जताई। जो चीजें खाने के लिए प्रकृति ने बनाई हैं, उनमें दोष निकालने वाले हम कौन होते हैं? दोष निकालने वाले वैसे भी कुछ बना नहीं सकते। वे सब दोष इसलिए निकालते हैं क्योंकि इसी में उनको संतोष मिलता है। हां, खाने को लेकर मेरा एक अनुशासन है। मैं रोटी नहीं खाता हूं। चार साल हो गए मुझे गेहूं की रोटी खाए हुए। फिर आपका भोजन का कार्यक्रम क्या रहता है दिन भर? नाश्ते में ऑमलेट, सलाद , एवाकाडो, हल्की कल्हार
सोनू सूद फतेह निर्देशक फिटनेस खाने की आदतें साइबर क्राइम बॉलीवुड
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सोनू सूद का जीरो निवेश बिजनेस: कैसे शुरू करें?सोनू सूद ने ट्रैवल यूनियन ऐप लांच किया है जिससे बिना पैसे के बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
Read more »
सोनू सूद ने ‘हिटमैन’ को बताया ‘दिल्ली वालों’ का गानासोनू सूद ने ‘हिटमैन’ को बताया ‘दिल्ली वालों’ का गाना
Read more »
सोनू सूद को CM और Dy CM बनने का ऑफर मिला था!सोनू सूद ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद के ऑफर मिले थे, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।
Read more »
सोनू सूद की 'फतेह' में कौन है विलेन?सोनू सूद की अपकमिंग फिल्म 'फतेह' का टीजर रिलीज हो चुका है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है. फिल्म में सोनू सूद एक एक्स स्पेशल ऑप्स ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं. लेकिन फिल्म के विलेन और उनके गैंग के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है. हालाँकि, सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है जिसमें सोनू सूद एक विलेन को हथौड़ी से घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं.
Read more »
51 साल में भी फिटनेस के मामले में देते हैं ऋतिक-सलमान को टक्कर!सोनू सूद की फिटनेस को लेकर अद्भुत है!
Read more »
सोनू सूद की खुशहाली के राज, सेलिब्रिटी पार्टियों से दूर रहने का कारणसोनू सूद ने साइबर क्राइम पर बनी फिल्म 'फतेह' से निर्देशक भी बनने का फैसला किया है। उन्होंने अपने जीवन के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि वह सेलिब्रिटी पार्टियों में क्यों नहीं जाते और इस तरह के आयोजनों में खुद को अकेला महसूस करते हैं।
Read more »
