सैमसंग के नए Galaxy A40 में जानें क्या है खास...
सैमसंग तेजी से अपने A सीरीज के पोर्टफोलियो को विस्तार दे रहा है. सैमसंग ने अब A-सीरीज के तहत नए Galaxy A40 स्मार्टफोन को यूरोप में लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन को ब्लैक, ब्लू और ऑरेंज कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.
इसकी कीमत 249 Euros लगभग रखी गई है. इसकी बिक्री 10 अप्रैल से शुरू की जाएगी. फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है.सैमसंग गैलेक्सी A40 में A30 और A50 स्मार्टफोन्स की तरह 3D ग्लासटिक बैक दिया गया है. इस हैंडसेट में 19:9 रेश्यो और 1080x2280 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 5.9-इंच फुल HD+ इनफिनिटी U सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 4GB रैम के साथ सैमसंग का अपना Exynos 7885 प्रोसेसर मौजूद है. इसकी इंटरनल मेमोरी 64GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है. सैमसंग Galaxy A40 एंड्रॉयड 9.0 पाई बेस्ड कंपनी के कस्टम स्किन पर चलता है. इसमें डुअल-सिम सपोर्ट दिया गया है. साथ ही यहां फोटोग्राफी के लिए भी रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, वहीं सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है. दूसरा कैमरा वाइड एंगल लेंस वाला है. फ्रंट कैमरे की बात करें तो यहां सेल्फी के लिए 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इस डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर बैक में दिया गया है. Samsung Galaxy A40 की बैटरी 3,100 mAh की है और इसमें कनेक्टिविटी के लिहाज से 4G, VoLTE, 3G, WiFi, ब्लूटूथ, GPS, NFC और USB टाइप C का सपोर्ट दिया गया है. इससे पहले कंपनी ने Galaxy A20 को भी लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन को बजट स्मार्टफोन के तौर पर Exynos 7885 प्रोसेसर के साथ उतारा गया है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Samsung Galaxy A30 का रिव्यूSamsung Galaxy A50 और Galaxy M30 (की टेस्टिंग के बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे कि 20,000 रुपये से कम मिलने वाले ये हैंडसेट खरीदने लायक हैं। अब बात Samsung Galaxy A30 की जो बहुत हद तक सैमसंग के ही गैलेक्सी एम30 को चुनौती देता है।
Read more »
अब स्मार्ट TV पर देखें IPL मैच, अमेजन दे रहा 14,000 रुपये का डिस्काउंट-pl fest start on amazon huge discount on smart tvs Samsung xiaomi– News18 Hindiआईपीएल 2019 (IPL 2019) का आगाज 23 मार्च से होने वाला है, ऐसे में अगर आप सस्ते दाम में स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास अच्छा मौका है क्योंकि ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन में सैमसंग, शाओमी, एलजी जैसे ब्रांडेड स्मार्ट टीवी पर 45% का डिस्काउंट दे रहा है. तो चलिए हम आपको बता रहे हैं कि कौन से टीवी पर कितने का डिस्काउंट मिल रहा है.
Read more »
नॉच डिस्प्ले और 3 जीबी रैम वाले 7 स्टाइलिश स्मार्टफोन, कीमत 10 हजार रुपये से कम- AmarujalaSmartphone Under Rs 10,000 With 32 GB Storage: आज हम आपको सैमसंग गैलेक्सी ए10, गैलेक्सी एम10 और रेडमी नोट 7 समेत 7 ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे
Read more »
इन खूबियों के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग का नया Galaxy A20Samsung Galaxy A20 सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन गैलेक्सी ए20 को लॉन्च कर दिया है. इसमें 4,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. यहां जानें कीमत और बाकी खूबियां.
Read more »
Samsung Galaxy A40 की तस्वीरें लीक, दो रियर कैमरे और इनफिनिटी-यू डिस्प्ले की मिली झलकSamsung Galaxy A40 की तस्वीरें लीक हो गई हैं। लीक हुई तस्वीरों से फोन के डिजाइन के बारे में पता चलता है।
Read more »
धांसू कैमरा और दमदार बैटरी के लॉन्च हुआ सैमसंग Galaxy A20, जानें कीमत– News18 हिंदीबढ़ते स्मार्टफोन क्रेज को ध्यान में रखते हुए कंपनियां आए दिन कोई न कोई फोन लॉन्च कर रही हैं. ऐसे में एक बार फिर साउथ कोरिया की इलेक्ट्रोनिक सैमसंग ने रूस में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy A20 लॉन्च कर दिया है. हालांकि, भारत में इसे कब लॉन्च किया जाएगा इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. फिलहाल आइए जानते हैं क्या है इसमें खास...
Read more »
