सेहत: शरीर में दुरुस्त रहे लिवर तो सेहत रहे बेहतर

Health News

सेहत: शरीर में दुरुस्त रहे लिवर तो सेहत रहे बेहतर
LiverHealthyAlcohol Habit
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 156 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 90%
  • Publisher: 63%

शराब की आदत वाले लोगों के लिवर में अगर सूजन की शुरुआत हो जाए तो वह आगे बढ़ते हुए अल्कोहल हेपेटाइस, लिवर का काम करना बंद करना, सिरोसिस और यहां तक कि लिवर कैंसर का कारण बन जा सकता है।

शरीर में अगर लिवर यानी यकृत स्वस्थ है तो बाकी हिस्से को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है, क्योंकि यह एक ऐसा हिस्सा है जो शरीर की पांच सौ से ज्यादा गतिविधियों में सहायक है। हालांकि यह भी माना जाता है कि यह शरीर में एक ऐसा अंग है, जो खुद को दुरुस्त करता रहता है। मगर शायद इसकी भी एक सीमा होगी कि लगातार लापरवाही की स्थिति में कब वह जवाब दे जाए। अगर किन्हीं हालात में किसी के लिवर में सीमा से ज्यादा खराबी आ गई, तब उसके बाद उसे संभालना मुश्किल हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि अपनी रोजमर्रा की शारीरिक गतिविधियों से लेकर खानपान तक को लेकर सचेत रहा जाए। इसकी अनदेखी की वजह से ही आज ‘फैटी लिवर’ या लिवर में सूजन होना एक गंभीर बीमारी के रूप में तेजी से उभर रहा है। अगर समय पर इसकी देखभाल को लेकर सचेत नहीं हुआ जाए तो सामान्य दिखने वाली यह समस्या कई बार जीवन के लिए भी मुश्किल हालात पैदा कर दे सकते हैं। Also Read‘अब संविधान को बाबा साहब भी खत्म नहीं कर सकते’, पीएम मोदी बोले- यह हमारी गीता, बाइबिल और कुरान है; जानिए प्रधानमंत्री को यह बात क्यों कहनी पड़ी कारण की पहचान लिवर के आकार में होने वाले बदलाव की गति बहुत धीमी होती है, इसलिए लोगों का ध्यान इस ओर नहीं जाता है। अगर गड़बड़ी शुरू हो ही जाती है तो उसके दो प्रकार होते हैं। पहली स्थिति में बेहिसाब शराब का सेवन करने वालों को यह समस्या हो सकती है। दूसरी स्थिति में शराब का सेवन नहीं करने वाले भी इसका शिकार हो सकते हैं। शराब की आदत वाले लोगों के लिवर में अगर सूजन की शुरुआत हो जाए तो वह आगे बढ़ते हुए अल्कोहल हेपेटाइस, लिवर का काम करना बंद करना, सिरोसिस और यहां तक कि लिवर कैंसर का कारण बन जा सकता है। मोटापा या फिर शरीर में अत्यधित वसा लिवर में गड़बड़ी करने के साथ-साथ उच्च रक्तचाप और अन्य रोग पैदा कर सकता है। अत्यधित तेल-मसाले वाले या डिब्बाबंद खाद्य-पदार्थों के साथ-साथ कुछ दवाओं का दुष्प्रभाव भी लिवर में दिक्कत आने का कारण बनता है। लक्षण पर गौर पेट में ऊपर की ओर दाईं तरफ दर्द, थकान और लिवर बढ़ना एक संकेत हो सकता है। जो लोग शराब का सेवन करते हैं, उन्हें मामूली संकेतों पर भी जांच करा कर आश्वस्त होते रहना चाहिए। इसके अलावा, जो लोग शराब नहीं पीते, उनकी हथेलियों का लाल होना, पेट में सूजन, त्वचा की सतह के नीचे बढ़ी हुई रक्त वाहिकाएं और आंखों का पीला होना यानी पीलिया आदि स्पष्ट दिख सकता है। इसकी जांच करा कर गड़बड़ी की पहचान की जा सकती है। अगर कोई व्यक्ति अधिक वजन या मोटापे की समस्या से ग्रस्त है, तो उसे प्रत्येक दिन खाने वाली कैलोरी की संख्या कम करने की जरूरत है। अगर व्यक्ति का वजन आदर्श है, तो सेहतमंद खाद्यान्न लेना चाहिए और निर्धारित समय पर व्यायाम करते रहना चाहिए। इलाज की राह दिक्कत अगर ज्यादा बढ़ जाए तो जाहिर है, चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। मगर लक्षणों को पहचान कर अपने घर में कुछ सावधानियां बरती जा सकती हैं। मसलन, घर में रोजाना हरित चाय या ग्रीन टी पी सकते हैं, क्योंकि इसमें मौजूद एंटीआक्सीडेंट तत्त्व इस समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं। खाली पेट जीरा खाना भी मददगार साबित हो सकता है। हल्दी लिवर की सेहत को दुरुस्त करने में कारगर माना जाता है, जिसका मसाले में मिला कर इस्तेमाल करने से लेकर अलग से सेवन किया जा सकता है। इसका विषाणुरोधी गुण हेपेटाइटिस बी और सी के विषाणु को बढ़ने से रोकता है। इसके अलावा, सलाद, हरी सब्जियां, त्रिफला, मुलेठी का नियम से सेवन लिवर की दिक्कत में काफी मददगार साबित होता है। मगर यह ध्यान रखने की जरूरत है कि जंक फूड या डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों का शौक किसी को आसानी से लिवर के डाक्टर के पास पहुंचा दे सकता है।.

शरीर में अगर लिवर यानी यकृत स्वस्थ है तो बाकी हिस्से को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है, क्योंकि यह एक ऐसा हिस्सा है जो शरीर की पांच सौ से ज्यादा गतिविधियों में सहायक है। हालांकि यह भी माना जाता है कि यह शरीर में एक ऐसा अंग है, जो खुद को दुरुस्त करता रहता है। मगर शायद इसकी भी एक सीमा होगी कि लगातार लापरवाही की स्थिति में कब वह जवाब दे जाए। अगर किन्हीं हालात में किसी के लिवर में सीमा से ज्यादा खराबी आ गई, तब उसके बाद उसे संभालना मुश्किल हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि अपनी रोजमर्रा की शारीरिक गतिविधियों से लेकर खानपान तक को लेकर सचेत रहा जाए। इसकी अनदेखी की वजह से ही आज ‘फैटी लिवर’ या लिवर में सूजन होना एक गंभीर बीमारी के रूप में तेजी से उभर रहा है। अगर समय पर इसकी देखभाल को लेकर सचेत नहीं हुआ जाए तो सामान्य दिखने वाली यह समस्या कई बार जीवन के लिए भी मुश्किल हालात पैदा कर दे सकते हैं। Also Read‘अब संविधान को बाबा साहब भी खत्म नहीं कर सकते’, पीएम मोदी बोले- यह हमारी गीता, बाइबिल और कुरान है; जानिए प्रधानमंत्री को यह बात क्यों कहनी पड़ी कारण की पहचान लिवर के आकार में होने वाले बदलाव की गति बहुत धीमी होती है, इसलिए लोगों का ध्यान इस ओर नहीं जाता है। अगर गड़बड़ी शुरू हो ही जाती है तो उसके दो प्रकार होते हैं। पहली स्थिति में बेहिसाब शराब का सेवन करने वालों को यह समस्या हो सकती है। दूसरी स्थिति में शराब का सेवन नहीं करने वाले भी इसका शिकार हो सकते हैं। शराब की आदत वाले लोगों के लिवर में अगर सूजन की शुरुआत हो जाए तो वह आगे बढ़ते हुए अल्कोहल हेपेटाइस, लिवर का काम करना बंद करना, सिरोसिस और यहां तक कि लिवर कैंसर का कारण बन जा सकता है। मोटापा या फिर शरीर में अत्यधित वसा लिवर में गड़बड़ी करने के साथ-साथ उच्च रक्तचाप और अन्य रोग पैदा कर सकता है। अत्यधित तेल-मसाले वाले या डिब्बाबंद खाद्य-पदार्थों के साथ-साथ कुछ दवाओं का दुष्प्रभाव भी लिवर में दिक्कत आने का कारण बनता है। लक्षण पर गौर पेट में ऊपर की ओर दाईं तरफ दर्द, थकान और लिवर बढ़ना एक संकेत हो सकता है। जो लोग शराब का सेवन करते हैं, उन्हें मामूली संकेतों पर भी जांच करा कर आश्वस्त होते रहना चाहिए। इसके अलावा, जो लोग शराब नहीं पीते, उनकी हथेलियों का लाल होना, पेट में सूजन, त्वचा की सतह के नीचे बढ़ी हुई रक्त वाहिकाएं और आंखों का पीला होना यानी पीलिया आदि स्पष्ट दिख सकता है। इसकी जांच करा कर गड़बड़ी की पहचान की जा सकती है। अगर कोई व्यक्ति अधिक वजन या मोटापे की समस्या से ग्रस्त है, तो उसे प्रत्येक दिन खाने वाली कैलोरी की संख्या कम करने की जरूरत है। अगर व्यक्ति का वजन आदर्श है, तो सेहतमंद खाद्यान्न लेना चाहिए और निर्धारित समय पर व्यायाम करते रहना चाहिए। इलाज की राह दिक्कत अगर ज्यादा बढ़ जाए तो जाहिर है, चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। मगर लक्षणों को पहचान कर अपने घर में कुछ सावधानियां बरती जा सकती हैं। मसलन, घर में रोजाना हरित चाय या ग्रीन टी पी सकते हैं, क्योंकि इसमें मौजूद एंटीआक्सीडेंट तत्त्व इस समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं। खाली पेट जीरा खाना भी मददगार साबित हो सकता है। हल्दी लिवर की सेहत को दुरुस्त करने में कारगर माना जाता है, जिसका मसाले में मिला कर इस्तेमाल करने से लेकर अलग से सेवन किया जा सकता है। इसका विषाणुरोधी गुण हेपेटाइटिस बी और सी के विषाणु को बढ़ने से रोकता है। इसके अलावा, सलाद, हरी सब्जियां, त्रिफला, मुलेठी का नियम से सेवन लिवर की दिक्कत में काफी मददगार साबित होता है। मगर यह ध्यान रखने की जरूरत है कि जंक फूड या डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों का शौक किसी को आसानी से लिवर के डाक्टर के पास पहुंचा दे सकता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

Liver Healthy Alcohol Habit Alcoholic Hepatitis Liver Failure Cirrhosis Liver Cancer

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Gourav Vallabh Interview: क्या संबित पात्रा के लिए प्रचार करेंगे गौरव? सावरकर पर क्या बोले?Gourav Vallabh Interview: क्या संबित पात्रा के लिए प्रचार करेंगे गौरव? सावरकर पर क्या बोले?Gourav Vallabh Interview: कांग्रेस (Congress) के मुखर प्रवक्ता रहे गौरव वल्लभ हमेशा टीवी बहसों में बीजेपी पर आक्रामक रहे हैं, लेकिन गौरव वल्लभ अब बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए हैं.
Read more »

CM जगन मोहन रेड्डी के सिर पर लगी चोट, रोड शो के दौरान हुआ पथरावLok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री जगन इस समय राज्य में जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं और आज वे विजयवाड़ा में रोड शो कर रहे थे।
Read more »

इन 6 फलों का 1 सप्ताह कर लिया सेवन तो पेट से निकाल फेकेंगे गर्मी, शरीर को मिलेगी ठंडक, बीमारियों से भी होगा...इन 6 फलों का 1 सप्ताह कर लिया सेवन तो पेट से निकाल फेकेंगे गर्मी, शरीर को मिलेगी ठंडक, बीमारियों से भी होगा...Healthy Summer Fruits: गर्मियों का मौसम ज्यों-ज्यों पास आता है सेहत की चिंता सताने लगती है. क्योंकि, इस मौसम में यदि सेहत का खास ख्याल न रखा गया तो धूप, गर्मी, उमस और लू से बीमार होने में वक्त नहीं लगता है. यही नहीं, गर्मी में शरीर में पानी की कमी होना सबसे कॉमन समस्या है. इसलिए गर्मियों में खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है.
Read more »

क्या फ्रिज में रखे चावल खाना सेहत के लिए अच्छा है?न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि फ्रिज में पके हुए चावल को स्टोर करना और बाद में इनका सेवन करना सेहत के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
Read more »

IPL 2024: T20WC 2024 में नहीं खेल पाएंगे मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या, जानिए आखिर मनोज तिवारी ने क्यों कहा ऐसाहार्दिक पांड्या को लेकर मनोज तिवारी ने कहा कि वो जिस तरह से खेल रहे हैं अगर ऐसा ही चलता रहा तो वो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में नहीं खेल पाएंगे।
Read more »

Liver Health: लिवर के डॉक्टर ने बताया- चाहते हैं हमेशा स्वस्थ रहे लिवर तो आज-अभी से छोड़ दें ये गड़बड़ आदतLiver Health: लिवर के डॉक्टर ने बताया- चाहते हैं हमेशा स्वस्थ रहे लिवर तो आज-अभी से छोड़ दें ये गड़बड़ आदतस्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कुछ गड़बड़ आदतों के कारण लिवर से संबंधित समस्याएं बढ़ती जा रही हैं, शराब पीना उनमें से एक है। लिवर ठीक तरीके से काम करता रहे इसके लिए जरूरी है कि इस गड़बड़ आदत से तुरंत दूरी बना ली जाए।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:19:26