भारतीय सेना ने दावा किया है कि उसके एक अभियान दल ने हिमालय के मकालू बेस कैंप के पास मायावी हिममानव 'येति' Yeti के रहस्यमय पैरों के निशान देखे हैं.
सेना के अतिरिक्त सूचना महानिदेशालय ने सोमवार को अपने ट्वीट में कहा,"पहली बार, भारतीय सेना के पर्वतारोहण अभियान दल ने 09 अप्रैल 2019 को मकालू बेस कैंप के करीब 32x15 इंच वाले 'येति' के रहस्यमयी पैरों के निशान देखे हैं.
" सेना का कहना है कि इस मायावी हिममानव को इससे पहले सिर्फ मकालू-बरुन नेशनल पार्क में देखा गया है. मकालू-बरुन राष्ट्रीय उद्यान नेपाल के लिंबुवान हिमालय क्षेत्र में स्थित है. यह दुनिया का एकमात्र संरक्षित क्षेत्र है जिसमें 26,000 फुट से अधिक उष्णकटिबंधीय वन के साथ-साथ बर्फ से ढकी चोटियां हैं. येति एक वानर जैसा प्राणी है, जो औसत मानव से बहुत अधिक लंबा और बड़ा है. यह मोटे फर में ढका हुआ होता है और माना जाता है कि यह हिमालय, साइबेरिया, मध्य और पूर्वी एशिया में रहता है. इस प्राणी को आमतौर पर एक किंवदंती माना जाता है क्योंकि इसके अस्तित्व का लेकर वैज्ञानिक एकमत नहीं हैं.येति या हिममानव बहुत बालों वाले वानर जैसे जानवर हैं जो कि पौराणिक कहानियों में भी मिलते हैं. कहा जाता है कि येति अब भी हिमालयी इलाकों में पाए जाते हैं. कुछ लोगों का मानना है कि येति रूस में भी हैं. यहां इसे स्नोमैन कहा जाता है. वैज्ञानिकों के एक दल ने 2017 में दावा किया था कि हिम मानव या येति के नमूने भालुओं से मिलते जुलते हैं. साल 2008 में दो अमेरिकी व्यक्तियों ने दावा किया था कि उन्हें बंदर और इंसान के मिले-जुले रूप के अवशेष मिले हैं, लेकिन जांच के बाद पता चला कि वह किसी खास प्रजाति के गोरिल्ला के अवशेष थे.वहीं सोशल मीडिया पर भारतीय सेना के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया देने से नहीं चूके. कई सारे ट्वीटों में सेना के इस दावे पर संदेह जताया गया है. भारतीय सेना के ट्वीट के जवाब में एक टि्वटर यूजर ने लिखा कि ऐसा कोई भी दावा करने से पहले संस्था को जिम्मेदार और सावधान रहना चाहिए. ट्वीट में लिखा गया है कि इस पर काफी शोध हो चुके हैं लेकिन अब तक येति के अस्तित्व के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं.एक यूजर ने ट्वीट कर कहा कि येति शायद रेखागणित में काफी अच्छे रहे होंगे, इसलिए सिर्फ पैर से वह काफी सीधा चलना जानते है. यूजर्स सेना के इस दावे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाना बनाने से नहीं चूके. एक यूजर ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने येति पर सर्जिकल स्ट्राइक करके इतिहास रच दिया. एक यूजर ने तो यहां तक कह डाला कि यह किसी येति के नहीं बल्कि वह महाभारत के अश्वत्थामा के पैर हैं जो अमर हैं और आज भी शांति और सुकून के लिए भटक रहे हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अयोध्या के गुमनामी बाबा ही थे सुभाष चंद्र बोस, अमेरिका के हैंडराइटिंग एक्सपर्ट ने किया दावाअमेरिका के एक हैंडराइटिंग एक्सपर्ट ने सुभाष चंद्र बोस और गुमनामी बाबा की हैंडराइटिंग की जांच की और पाया कि ये एक ही शख्स की हैंडराइटिंग है... SubhashChandraBose gumnamibaba
Read more »
गुजरात के किसानों ने उगाई आलू की खास किस्म, तो अमेरिकी कंपनी ने ठोंका दावाआलू की एक खास किस्म की खेती करने के आरोप में पेप्सिको इंडिया कंपनी ने गुजरात के कुछ किसानों पर मुकदमा दर्ज करा दिया है. जानकारी के मुताबिक पेप्सिको ने इन किसानों पर आलू के किस्म एफसी-5 की खेती और उसकी बिक्री करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है.
Read more »
सेना और सर्जिकल स्ट्राइक का नाम लेकर साध्वी प्रज्ञा ने मांगा वोट, कांग्रेस ने की शिकायतअपने चुनावी नामांकन से लेकर आपत्तिजनक बयानों से सुर्खियों में रही घिरीं साध्वी प्रज्ञा ने अब सर्जिकल स्ट्राइक और सेना के नाम पर वोट मांगे हैं.
Read more »
सुरजेवाला ने कहा- मोदी सरकार ने सेना और सैनिकों के साथ विश्वासघात कियाउन्होंने कहा कि भाजपा की असलियत बेनकाब करने का समय आ गया है। ElectionsWithJagran MeraPowerVote LokSabhaElections2019
Read more »
हिममानव 'येति' की मौजूदगी का भारतीय सेना ने किया दावा, शेयर की तस्वीरेंपहली बार भारतीय सेना ने हिम मानव येती की मौजूदगी को लेकर सबूत पेश किया है। सेना ने येती के पैरों के निशान वाली तीन तस्वीरें शेयर की हैं।
Read more »
भारत ने 3.1 तो पाकिस्तान ने 11 फीसदी बढ़ाया सेना पर खर्चः रिपोर्ट– News18 हिंदीअगर पिछले साल से तुलना करें तो भारत का सेना पर खर्च 3.1 बढ़ा है जबकि पाकिस्तान ने सेना पर खर्च 11 फीसदी बढ़ाया है.
Read more »
जानें क्या होते हैं 'येति', जिनके पैरों के निशान देखने का आर्मी ने किया दावा– News18 हिंदीExpedition Team of Indian Army found Yeti footprints, know everything about its Mystery, News in Hindi, Hindi News, 'येति' विशालकाय हिममानव हैं. इन्हें तबतक मिथकीय ही माना जाता था, जबतक कई खोजियों और पर्वतारोहियों इन्हें देखने का दावा नहीं किया था.
Read more »
