जानें क्या होते हैं 'येति', जिनके पैरों के निशान देखने का आर्मी ने किया दावा
येति यानि हिममानव सिर्फ हिमालय के भारतीय भाग ही नहीं बल्किके इलाकों की किस्से-कहानियों का भी हिस्सा हैं. हालांकि इसे एक मिथकीय चरित्र के तौर पर ही माना जाता रहा है लेकिन भारतीय सेना के इसकेदेखने के दावे के बाद फिर से येति चर्चा के केंद्र में आ गए हैं.
हालांकि अगर किस्से-कहानियों की मानें तो वाकई हिमालय में येति होते हैं और इतिहास में इसके कई साक्ष्य भी मिलते हैं. फिलहाल भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें बर्फ के बीच बड़े-बड़े पांव के निशान देखे जा सकते हैं. इन निशानों को हिममानव ‘येति’ का माना जा रहा है. सेना की तरफ से जारी ट्वीट में कहा गया है,"पहली बार भारतीय सेना की पर्वतारोहण टीम ने 9 अप्रैल 2019 को मकालू बेस कैंप के नजदीक 32x15 इंच वाले हिममानव 'येति' के रहस्यमय पैरों के निशान देखे हैं. यह मायावी हिममानव इससे पहले केवल मकालू-बरून नेशनल पार्क में देखा गया था."येति के बारे में कहा जाता है कि यह विशाल वानर जैसा होता है, जिसके पूरे शरीर में बाल होते हैं और वह इंसानों की तरह चलता है. येति के बारे में प्रचलित है कि यह हिमालय की गुफाओं और कंदराओं में रहता है. हालांकि कई वैज्ञानिकों का मानना है कि येति एक विशालकाय जीव है, जो बंदर की तरह दिखता है लेकिन इंसानों की तरह दो पैरों पर चल सकता है.येति के किस्से 326 ईसा पूर्व में भी मिल जाते हैं, जब सिकंदर भारत को जीतने आ पहुंचा था, उसने एक येति को देखने की इच्छा जाहिर की थी क्योंकि उसने येति की कहानियां सुन रखी थीं. हालांकि उसे येति देखने को नहीं मिला. इसके अलावा येति के होने का दावा तब पुख्ता होता है, जब एक ब्रिटिश फोटोग्राफर एरिक शिप्टन ने उसे देखने का वादा किया.येति हिमालयी सभ्यता के हिस्से जैसे हैं. लेकिन जब 1951 में ब्रिटिश खोजी एरिक शिप्टन माउंट एवरेस्ट पर जाने के लिए प्रचलित रास्ते से अलग एक रास्ते की तलाश कर रहे थे तो उन्हें बहुत बड़े-बड़े पैरों के निशान दिखे. उन्होंने इन निशानों की तस्वीरें ले लीं. और यहीं से शुरु हुई, आधुनिक युग में येति के रहस्य की चर्चा. एरिक ने ये तस्वीरें पश्चिमी एवरेस्ट के मेन लोंग ग्लेशियर पर खींची थीं. पैरों के ये निशान करीब 13 इंच लंबे थे और इसे अब तक हिमालय पर ली गई तस्वीरों में सबसे रोचक तस्वीरों में गिना जाता है . इसके बाद यह उस दौर का इतना बड़ा मुद्दा बना कि नेपाल की सरकार ने येति खोज के लिए 1950 के दशक में लाइसेंस जारी किए. जाहिर सी बात है, एक भी येति खोजा नहीं जा सका. जिसके बाद कई लोग यह मानने लगे कि यह कोई साधारण काला भालू रहा होगा लेकिन पैरों के निशान देखकर कई लोग इसे येति ही मानते रहे. इसके बाद से येति को देखने के कई मामले सामने आए और कई खोजियों और शेरपाओं ने पैरों के निशान देखने का दावा किया लेकिन कुछ भी पुख्ता साबित नहीं किया जा सका. एक हिमालयी खोजी ब्रायन बार्ने ने 1959 में अरुण घाटी में येति के पैरों के निशान देखे. जिसके बाद एक इटली के पर्वतारोही रैनोल्ड मेसनर ने तो यह दावा भी कर दिया कि उन्होंने येति को देखा है.येति के नाम पर बिकते हैं कई प्रॉडक्ट्स जैसा कि पहले कहा गया येति हिमालय की संस्कृति का हिस्सा है. आप येति के नाम से हिमालय के आस-पास के क्षेत्रों में कई चीजें बिकती हुई देख सकते हैं. वहां आपको याक और येति नाम के होटल मिलेंगे. बल्कि येति एयरलाइंस नेपाल की बेहतरीन एयरलाइंस में से एक है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इस बीमारी से जूझ चुके हैं सनी देओल, इन तरीकों से कर सकते हैं बचावKidney Stone: जब आपको किडनी में स्टोन की शिकायत हो तो तुरंत किसी यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करें। पेशाब की जांच और खून जांच के साथ एक्स-रे या सीटी स्कैन कराकर स्टोन की स्थिति के बारे में ठीक से पता कर लें।
Read more »
पीएम नरेंद्र मोदी खुद करते हैं अपने जुकाम का इलाज, अपनाते हैं ये तीन घरेलू उपायमोदी अपने बेहतरीन हेल्थ के पीछे का कारण आयुर्वेद को मानते हैं। पीएम आज भी आयुर्वेद में ज्यादा विश्वास करते हैं। थकान होने पर वह पैर में गमछा बांध देते थे और बीच में छोटी लकड़ी पैर पर लगाते थे। ऐसा करने से प्रेशर सही रहता था और खुद ही बॉडी का पूरा मसाज हो जाता था।
Read more »
जानें कितने घंटे सोते हैं पीएम मोदी, क्या करते हैं सुबह से शाम तक– News18 हिंदीPrime Minister Narendra Modi and his sleeping hours, news18hindi, मोदी की रोजाना की दिनचर्या बहुत टाइट रहती है. इसके बीच वो क्या क्या करते हैं, कैसे काम निपटाते हैं. ये भी जानिए कि उनके खाने और नाश्ते में क्या होता है
Read more »
'1971 के एजेंडे पर 2019 का चुनाव लड़ रहे हैं राहुल', जेटली का तंजLoksabha Elections 2019: वित्त मंत्री ने आगे दावा किया कि इस बार के चुनाव में बीजेपी को 2014 के मुकाबले अधिक सीटें मिलेंगी।
Read more »
AAP विधायक अमानतुल्लाह पर बीजेपी का आरोप, दिल्ली वक्फ बोर्ड का कर रहे हैं दुरुपयोगबीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने रविवार को आरोप लगाया कि आप विधायक अमानतुल्लाह खान लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर अपने सरकारी पद का ‘दुरुपयोग’ कर रहे हैं.
Read more »
हिमालय में भारतीय सेना को मिले हिममानव 'येति' के फुटप्रिंट, ट्वीट कर दिए सबूत, जानिए येति से जुड़ी 5 खास बातेंनई दिल्ली। भारतीय सेना ने पहली बार हिममानव 'येति' की मौजूदगी का दावा किया है। इस संबंध में आर्मी ने ट्विटर पर कुछ फोटों भी जारी किए हैं, इनमें बर्फ पर कुछ निशान दिख रहे हैं और कहा जा रहा है कि ये निशान हिममानव 'येति' के हो सकते हैं।
Read more »
हिममानव 'येति' की मौजूदगी का भारतीय सेना ने किया दावा, शेयर की तस्वीरेंपहली बार भारतीय सेना ने हिम मानव येती की मौजूदगी को लेकर सबूत पेश किया है। सेना ने येती के पैरों के निशान वाली तीन तस्वीरें शेयर की हैं।
Read more »
उमर अब्दुल्ला का तंज- येति से चुनाव प्रचार करा सकती है BJP, खोज रही तरीके
Read more »
भारतीय सेना को हिमालय में 32 इंच लंबे पगमार्क मिले, अनुमान- येति के हो सकते हैं9 अप्रैल को रहस्यमयी पगमार्क मकालु बेस कैंप के पास नजर आए, सेना ने ट्विटर पर पोस्ट कीं तस्वीरें पौराणिक कथाओं में विशालकाय हिममानव का जिक्र, कहा जाता है कि ये इंसान और वानर की तरह हिमालय में हिम मानव या येति की मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस | Indian Army Team claims Mysterious Footprints of mythical beast Yeti in himalaya
Read more »
भारतीय सेना ने देखे 32x15 इंच वाले रहस्यमयी पंजे! क्या दुनिया में मौजूद है हिममानवहिममानव येति का रहस्य दुनिया के लिए रहस्य बना हुआ है. आज भी इसके होने या न होने के बड़े-बड़ दावे किए जाते हैं. लेकिन भारतीय सेना की ओर से किए गए एक ट्वीट में कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं और दावा किया गया है कि इसमें दिख रहे पैर के निशाने हिममानव येति के हैं. इसमें पैरों की नाप 32X15 इंच है.
Read more »
