लोकसभा चुनाव /सेना का दुरुपयोग करने वाली कांग्रेस आज बहा रही घड़ियाली आंसू : निर्मला सीतारमण nsitharaman INCIndia
कहा- राजीव गांधी शहीद हुए भाजपा उनका पूरा सम्मान करती हैरक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आईएनएस विराट को लेकर सारी बातें सार्वजनिक मंचों पर उपलब्ध हैं और जिस कांग्रेस ने हमेशा सेना का दुरुपयोग किया, वह आज घड़ियाली आंसू बहा रही है। रक्षा मंत्री गुरुवार को भोपाल में पत्रकारों से चर्चा कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.
राजीव गांधी ने अपने परिवार के साथ आईएनएस विराट पर सैर की और अब उन्ही की पार्टी के लोग हम पर सेना के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईएनएस विराट को लेकर सारी जानकारी सार्वजनिक है। सेना का दुरुपयोग करने वाली कांग्रेस आज घड़ियाली आंसू बहा रही है। कई मैगजीन में इस बारे में विसतार से रिपोर्ट छपी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री रहे और बाद में शहीद हो गए। भाजपा उनका पूरा सम्मान करती है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि उनकी सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और उनकी नीतियों के बारे में भाजपा बात नहीं कर सकती। जब भोपाल गैस त्रासदी के आरोपी वारेन एंडरसन के भागने की चर्चा होगी, तो राजीव गांधी सरकार का ही जिक्र आएगा। इसमें क्या गलत है।रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे के माध्यम से प्रधानमंत्री की छवि खराब करने के लिए खूब आरोप लगाए। उन्होंने आरोपों का पहाड़ खड़ा कर दिया, लेकिन सीएजी, सुप्रीम कोर्ट आदि द्वारा दी गई व्यवस्थाओं से यह साबित हो गया कि इस सौदे में कुछ भी गलत नहीं हुआ और राफेल सौदा देशहित में है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने यह मुद्दा उठाकर शेर की सवारी तो कर ली, अब उनसे शेर की पीठ से उतरते नहीं बन रहा। सीतारमण ने कहा कि 2014 में भारत की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत दिया था। जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजबूत नींव रखने का काम किया। पांच वर्षों में दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। हम इसी मजबूत नींव को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। राजधानी में भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव प्रचार के सिलसिले में भोपाल आईं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार आतंकवाद के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगी। देश इस समय सुरक्षित हाथों में हैं। पाकिस्तान जो भी करता है हम उसे जवाब देने की स्थिति में हैं। उसकी हर हरकत का मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को एक भयमुक्त माहौल मिला है। देश मोदीजी के हाथों में सुरक्षित है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मनोज तिवारी का विवादित बयान, कांग्रेस पर लगाया गौ-हत्या करने का आरोपअमेठी के तिलोई इलाके में स्मृति ईरानी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे मनोज तिवारी ने कहा कि जो लड़ने वाले हैं वह कहीं और गए हैं, क्योंकि पता है यहां कुछ नहीं होगा और जहां लड़ने गए हैं उस वायनाड के बारे में आप लोग जानते हैं.
Read more »
मंत्री पटवारी का वीडियो वायरल- संघवी को जिताओ, 25 लाख का जिम का सामान दिलवाऊंगालोकसभा चुनाव / मप्र सरकार के मंत्री पटवारी का वीडियो वायरल- संघवी को खुलकर जिताओ, 25 लाख रु. के जिम का सामान दिलवाऊंगा assemblyelections2019 LokSabhaElections2019
Read more »
राबड़ी देवी का सोशल मीडिया पर पत्र, 'जनता लेगी लालू यादव को प्रताड़ित करने का बदला'राबड़ी देवी का सोशल मीडिया पर पत्र, 'जनता लेगी लालू यादव को प्रताड़ित करने का बदला' RJDforIndia yadavtejashwi Loksabhaelections2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »
अरुण जेटली का पलटवार- दलाली करने वाली कंपनी में हिस्सेदार थे राहुल गांधीअरुण जेटली ने यह पलटवार राहुल गांधी के बिजनेस पार्टनर उलरिक मैकनाइट को यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान ऑफसेट्स डिफेंस कांट्रैक्ट के जरिए फायदा पहुंचाने के कथित खुलासे के बाद किया है।
Read more »
'ये योगी-मोदी का नहीं, गांधी का अस्पताल है, यहां नहीं चलेगा मोदी का आयुष्मान कार्ड'Lok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि अमेठी के संजय गांधी अस्पताल में आयुष्मान भारत कार्ड पर इलाज नहीं किया गया।
Read more »
स्मृति ने लगाया आयुष्मान कार्ड धारक का इलाज नहीं करने का आरोप, अस्पताल ने दी सफाईस्मृति ने लगाया आयुष्मान कार्ड धारक का इलाज नहीं करने का आरोप, अस्पताल ने दी सफाई AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
मंत्री का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला एक टीवी चैनल का मालिक गिरफ्तार– News18 हिंदीगौतमबुद्धनगर लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा का वीडियो बना कर 10 करोड़ रुपए मांगने वाला प्रतिनिधि चैनल का मालिक आलोक कुमार को गिरफ्तार कर लिय गया है. नोएडा पुलिस ने आलोक कुमार और उसकी साथी निशा को कोलकाता के एक होटल से दबोचा. नोएडा पुलिस ने दोनों आरोपियों को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रविवार को ही नोएडा पहुंची. रविवार को ही दोनों को सूरजपुर कोर्ट में पेश कर दिया गया. कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्याययिक हिरासत में भेज दिया है.
Read more »
शिवसेना ने सूखे पर किया बीजेपी का बचाव, विपक्ष पर राजनीति करने का आरोपशिवसेना का कहना है कि सूखे पर हर विरोधी सरकार, सत्तारूढ़ सरकार के प्रयासों को कम आंकती है. इसलिए विपक्ष की आलोचनाओं पर मौजूदा सरकार को ध्यान नहीं देना चाहिए.
Read more »
जय श्रीराम का नारा राम की महिमा का उद्घोष नहीं, दबंगई का ऐलान हैलालकृष्ण आडवाणी ने कहा था कि उनका राम अभियान धार्मिक नहीं था. वह राम के नाम की आड़ में एक मुसलमान घृणा से युक्त राजनीतिक हिंदू के निर्माण का अभियान था. जय श्रीराम इसी गिरोह का एक राजनीतिक नारा है. इस नारे का राम से और राम के प्रति श्रद्धा से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं. आप जब जय श्रीराम सुनें तो मान लें कि आपको जय आरएसएस कहने की और सुनने की आदत डाली जा रही है.
Read more »
SSC 2017 एग्जाम का रिजल्ट जारी करने का SC का आदेश-Navbharat TimesEducation News: 2017 में एसएससी के पेपर के लीक होने को लेकर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने उस समय एग्जाम के रिजल्ट को जारी करने पर रोक लगा दिया था।
Read more »