सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हार पर दी प्रतिक्रिया, शिवम दुबे की बल्लेबाजी की सराहना की

खेल News

सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हार पर दी प्रतिक्रिया, शिवम दुबे की बल्लेबाजी की सराहना की
सूर्यकुमार यादवशिवम दुबेटी20 मैच
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 104 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 51%

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में हार के बाद शिवम दुबे की बल्लेबाजी की सराहना की और कहा कि एक और बल्लेबाज का साथ मिलने पर परिणाम अलग हो सकता था। उन्होंने छह बल्लेबाजों को खिलाने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि टीम टी20 विश्व कप से पहले खुद को परखना चाहती थी।

नई दिल्ली. भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथा मैच हारने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है. सूर्यकुमार ने शिवम दुबे की बल्लेबाजी की सराहना करते हुए कहा कि अगर उनका साथ देने वाला उन्हीं की तरह एक और बल्लेबाज होता तो मैच का रिजल्ट कुछ और हो सकता था.

भारत ने चौथे टी20 में छह बल्लेबाजों को खिलाने का फैसला किया था. जो उसे भारी पड़ गया. हालांकि मैच के बाद भारतीय कप्तान ने कहा कि हमने जानबूझकर छह बल्लेबाज और पांच गेंदबाज उतारे थे. ताकि हम खुद को देख सकें कि हम टी20 वर्ल्ड कप से पहले कहां हैं. शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन यह न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की हार को टालने के लिए काफी नहीं था. न्यूजीलैंड ने सात विकेट पर 215 रन बनाने के बाद भारत को 18.4 ओवर में 165 रन पर आउट कर दिया. दुबे ने 23 गेंदों पर 65 रन की विस्फोटक पारी खेली और 216 रन के कठिन लक्ष्य का पीछा करते हुए लगभग अकेले संघर्ष किया। इस जीत के साथ कीवी टीम ने पांच मैचों की सीरीज में अंतर को 3-1 कर दिया. सूर्यकुमार यादव ने चौथा टी20 हारने के बाद दी पहली प्रतिक्रिया. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अमेरिका के लिए बुरी खबर, फिक्सिंग में फंसा स्टार बल्लेबाज, हुआ सस्पेंड सपना दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलने का था… लिमिटेड ओवर की क्रिकेट खेलना चाहता हूं, सरफराज ने कही दिल की बात मैच हारने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘मुझे लगता है कि ओस के बावजूद शिवम दुबे का साथ देने वाला उन्हीं की तरह एक और बल्लेबाज होता तो मैच के रिजल्ट में फर्क पड़ सकता था. हम 50 रनों से हार गए, लेकिन कोई बात नहीं.जैसा कि मैंने कहा, इस तरह के रन चेज में ऐसी एक-दो साझेदारियां निर्णायक साबित हो सकती थीं.’ छह बल्लेबाजों को खिलाने को लेकर सूर्यकुमार ने कहा कि हम खुद को चुनौती देना चाहते थे. बकौल सूर्यकुमार, हमने जानबूझकर छह बल्लेबाजों के साथ उतरने का फैसला किया. हमारा लक्ष्य पांच गेंदबाजों को रखते हुए खुद को चुनौती देना था.हमारे पास कुछ अन्य खिलाड़ियों को भी एकादश में शामिल करने का विकल्प था लेकिन हम उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहते थे जो टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं. हम पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन हम यह देखना चाहते थे कि 180-200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो-तीन विकेट गिरने के बाद हमारी बल्लेबाजी कैसी रहती है.’ भारतीय टीम ने चौथे टी20 मैच में इशान किशन को बिठाकर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मौका दिया था. स्पिनर रवि बिश्नोई को लगातार दूसरे मैच में खिलाया गया. भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह आखिरी सीरीज है. उसके पास सीरीज का अब सिर्फ एक टी20 मैच बचा है. उसके बाद भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

सूर्यकुमार यादव शिवम दुबे टी20 मैच न्यूजीलैंड भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

108MP कैमरा वाले Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion फोन आज होंगे भारत में लॉन्च108MP कैमरा वाले Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion फोन आज होंगे भारत में लॉन्चMotorola Edge 20 सीरीज़ में Motorola Edge 20, Motorola Edge 20 Lite और Motorola Edge 20 Pro स्मार्टफोन शामिल है, जो कि यूरोपियन मार्केट में पिछले महीने लॉन्च किए गए थे।
Read more »

फोन चलाते वक्त याद रखें 20-20 Rule, कभी नहीं होंगी आंखे खराब!फोन चलाते वक्त याद रखें 20-20 Rule, कभी नहीं होंगी आंखे खराब!फोन चलाते वक्त याद रखें 20-20 Rule, कभी नहीं होंगी आंखे खराब!
Read more »

रुक नहीं रहा सिलसिला! 85 विमानों को फिर बम से उड़ाने की मिली धमकीरुक नहीं रहा सिलसिला! 85 विमानों को फिर बम से उड़ाने की मिली धमकीजिन विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां दी गई हैं उनमें एयर इंडिया के 20, विस्तारा के 20, इंडिगो के 25 और अकासा के 20 विमान शामिल हैं.
Read more »

आंखों के लिए 20-20-20 रूल , आई स्ट्रेन से राहतआंखों के लिए 20-20-20 रूल , आई स्ट्रेन से राहतयह खबर आपको आंखों की थकान और जलन से राहत के लिए 20-20-20 नियम के बारे में बताती है।
Read more »

இன்றைய ராசிபலன்: கார்த்திகை 4 - எந்தெந்த ராசிகள் ஆதாயமான நாள்...?இன்றைய ராசிபலன்: கார்த்திகை 4 - எந்தெந்த ராசிகள் ஆதாயமான நாள்...?November 20 Today Rasipalan: கார்த்திகை மாதம் 4ஆம் நாளான இன்று (நவம்பர் 20), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »

தமிழ்நாட்டில் நாளை (டிசம்பர் 20) மின்தடை ஏற்படும் பகுதிகளின் முழு லிஸ்ட்!தமிழ்நாட்டில் நாளை (டிசம்பர் 20) மின்தடை ஏற்படும் பகுதிகளின் முழு லிஸ்ட்!Tomorrow Saturday (December 20) Shutdown Areas: தமிழகத்தில் நாளை சனிக்கிழமை (டிசம்பர் 20) மின்தடை ஏற்படும் பகுதிகளின் லிஸ்ட் இங்கே.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:48:19