सूरज बड़जात्या ने ओटीटी पर 'बड़ा नाम करेंगे' शो के साथ डेब्यू किया है। इस शो के साथ राजश्री प्रोडक्शंस के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है। मोहनीश बहल ने सूरज बड़जात्या को इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी और उनके करियर को लेकर उनकी प्रशंसा की। उन्होंने राजश्री प्रोडक्शंस के नए कलाकारों को देने की तारीफ भी की।
नई दिल्ली. मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या ‘ बड़ा नाम करेंगे ’ शो के साथ ओटीटी डेब्यू कर चुके हैं. इस बीच मोहनीश बहल ने सूरज बड़जात्या को ओटीटी में नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं. हाल ही में सूरज बड़जात्या ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर नजर आए थे.
राजश्री प्रोडक्शंस के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने वाला यह वीकेंड दर्शकों को पुराने दौर में ले जाएगा, जिसमें अनकही कहानियां और पर्दे के पीछे की चौंकाने वाली बातें सामने आएंगी. वीकेंड एपिसोड में पहुंचे मोहनीश बहल राजश्री प्रोडक्शंस के साथ कई फिल्में कर चुके हैं. उन्होंने अपने सफल करियर का क्रेडिट सूरज बड़जात्या और उनके पिता को देते हुए कहा, ‘सूरज सर के साथ काम करना किसी वरदान से कम नहीं है. मैं अपने करियर का श्रेय राज बाबूजी और सूरज जी को देता हूं. उन्होंने भारतीय सिनेमा को कई प्रतिष्ठित फिल्में और कभी न भूल पाने वाले किरदार दिए हैं, जो लंबे समय से दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं. मैं उनके विजन का हिस्सा बना इसलिए खुद को लकी मानता हूं.’ राजश्री प्रोडक्शंस को लेकर क्या बोले मोहनीश? मोहनीश बहल का मानना है कि राजश्री प्रोडक्शंस नए कलाकारों को शानदार मौका देता है. उन्होंने कहा, ‘राजश्री प्रोडक्शंस हमेशा से नई प्रतिभाओं का घर रहा है और आयशा कडुस्कर और ऋतिक घनशानी को यह अवसर मिलते देखना अद्भुत है. मैंने ट्रेलर देखा है और मुझे ट्रेलर शानदार लगा. इस नए सफर के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं.’ ओटीटी डेब्यू करने का बताया कारण शो में सूरज बड़जात्या ने बताया कि उन्हें ओटीटी पर आने के लिए किस चीज ने प्रेरित किया. उन्होंने कहा, ‘कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जिन्हें ढाई घंटे में सुनाया जा सकता है. हम टीवी शो भी बनाते हैं, इसलिए हमें पता है कि कहानी कहने के लिए हमें एक निश्चित संख्या में एपिसोड की आवश्यकता होती है. हमें अपनी कहानी कहने के लिए एक माध्यम की आवश्यकता है. राजश्री में मेरा बड़ा बेटा देवांश टीवी संभालता है, वह भी चाहता था कि हम ओटीटी डेब्यू करें. हम पिछले कुछ समय से कोशिश कर रहे थे, लेकिन किस्मत ने हमें ‘बड़ा नाम करेंगे’ के साथ ओटीटी डेब्यू करने का रास्ता दिया.’ बॉक्स ऑफिस पर कहर बनकर टूटी ये दमदार फिल्म, बंपर कमाई के साथ खुला खाता, पहले दिन ही दनादन छाप डाले इतने करोड़ इस ओटीटी पर रिलीज हुई सीरीज बताते चलें कि ‘बड़ा नाम करेंगे’ को पलाश वासवानी के निर्देशन में सूरज बड़जात्या ने बनाया है. इस सीरीज में कंवलजीत सिंह, अलका अमीन, राजेश जैस, चित्राली लोकेश, दीपिका अमीन, जमील खान, राजेश तैलंग, अंजना सुखानी, साधिका सयाल, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, प्रियंवदा कांत, ओम दुबे और भावेश बबानी जैसे बेहतरीन कलाकार हैं. ‘बड़ा नाम करेंगे’ का प्रीमियर 7 फरवरी को सोनी लिव पर हुआ है.
सूरज बड़जात्या मोहनीश बहल राजश्री प्रोडक्शंस ओटीटी डेब्यू बड़ा नाम करेंगे
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमीषा ने दी ऋतिक को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्यारे सफर को किया यादअमीषा ने दी ऋतिक को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्यारे सफर को किया याद
Read more »
मकर संक्रांति पर मुकेश खन्ना ने शेयर की भीष्म पितामह की कहानीमकर संक्रांति के अवसर पर एक्टर मुकेश खन्ना ने भीष्म पितामह के प्राण त्याग की कहानी शेयर की और इस पर्व की शुभकामनाएं दी।
Read more »
विवाह में सलमान खान क्यों नहीं थे ?यह खबर बताती है कि सूरज बड़जात्या की फिल्म 'विवाह' में सलमान खान क्यों नहीं थे। फिल्म में शाहिद कपूर ने लीड रोल निभाया था।
Read more »
अभिषेक बच्चन ने 49वां जन्मदिन मनाया, फराह खान और अन्य सितारों ने दी शुभकामनाएंफिल्म स्टार अभिषेक बच्चन ने अपना 49वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर फराह खान सहित कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी हैं।
Read more »
बुआ का रोल कर देगी बदलाव लाने वाली जेन Z, अंजना सुखानी ने 'बड़ा नाम करेंगे' में कहाअंजना सुखानी ने सूरज बड़जात्या की डेब्यू वेब सीरीज 'बड़ा नाम करेंगे' में बुआ का रोल निभाया है। इस सीरीज में अंजना ने शादी और रिश्तों की प्रासंगिकता पर विचार किया है।
Read more »
'उनके साथ काम करना किसी...', इस डायरेक्टर ने चमकाई मोहनीश बहल की किस्मत, अपनी सक्सेस का दिया क्रेडिटMohnish Bahl On Sooraj Barjatya: बॉलीवुड एक्टर मोहनीश बहल ने सूरज बड़जात्या की कई फिल्मों में काम किया है. उन्होंने अपनी सक्सेस का क्रेडिट देते हुए कहा कि सूरज बड़जात्या के साथ काम किसी वरदान से कम नहीं है.
Read more »
