Mohnish Bahl On Sooraj Barjatya: बॉलीवुड एक्टर मोहनीश बहल ने सूरज बड़जात्या की कई फिल्मों में काम किया है. उन्होंने अपनी सक्सेस का क्रेडिट देते हुए कहा कि सूरज बड़जात्या के साथ काम किसी वरदान से कम नहीं है.
नई दिल्ली. मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या ‘बड़ा नाम करेंगे’ शो के साथ ओटीटी डेब्यू कर चुके हैं. इस बीच मोहनीश बहल ने सूरज बड़जात्या को ओटीटी में नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं. हाल ही में सूरज बड़जात्या ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर नजर आए थे.
राजश्री प्रोडक्शंस के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने वाला यह वीकेंड दर्शकों को पुराने दौर में ले जाएगा, जिसमें अनकही कहानियां और पर्दे के पीछे की चौंकाने वाली बातें सामने आएंगी. वीकेंड एपिसोड में पहुंचे मोहनीश बहल राजश्री प्रोडक्शंस के साथ कई फिल्में कर चुके हैं. उन्होंने अपने सफल करियर का क्रेडिट सूरज बड़जात्या और उनके पिता को देते हुए कहा, ‘सूरज सर के साथ काम करना किसी वरदान से कम नहीं है. मैं अपने करियर का श्रेय राज बाबूजी और सूरज जी को देता हूं. उन्होंने भारतीय सिनेमा को कई प्रतिष्ठित फिल्में और कभी न भूल पाने वाले किरदार दिए हैं, जो लंबे समय से दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं. मैं उनके विजन का हिस्सा बना इसलिए खुद को लकी मानता हूं.’ राजश्री प्रोडक्शंस को लेकर क्या बोले मोहनीश? मोहनीश बहल का मानना है कि राजश्री प्रोडक्शंस नए कलाकारों को शानदार मौका देता है. उन्होंने कहा, ‘राजश्री प्रोडक्शंस हमेशा से नई प्रतिभाओं का घर रहा है और आयशा कडुस्कर और ऋतिक घनशानी को यह अवसर मिलते देखना अद्भुत है. मैंने ट्रेलर देखा है और मुझे ट्रेलर शानदार लगा. इस नए सफर के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं.’ ओटीटी डेब्यू करने का बताया कारण शो में सूरज बड़जात्या ने बताया कि उन्हें ओटीटी पर आने के लिए किस चीज ने प्रेरित किया. उन्होंने कहा, ‘कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जिन्हें ढाई घंटे में सुनाया जा सकता है. हम टीवी शो भी बनाते हैं, इसलिए हमें पता है कि कहानी कहने के लिए हमें एक निश्चित संख्या में एपिसोड की आवश्यकता होती है. हमें अपनी कहानी कहने के लिए एक माध्यम की आवश्यकता है. राजश्री में मेरा बड़ा बेटा देवांश टीवी संभालता है, वह भी चाहता था कि हम ओटीटी डेब्यू करें. हम पिछले कुछ समय से कोशिश कर रहे थे, लेकिन किस्मत ने हमें ‘बड़ा नाम करेंगे’ के साथ ओटीटी डेब्यू करने का रास्ता दिया.’ बॉक्स ऑफिस पर कहर बनकर टूटी ये दमदार फिल्म, बंपर कमाई के साथ खुला खाता, पहले दिन ही दनादन छाप डाले इतने करोड़ इस ओटीटी पर रिलीज हुई सीरीज बताते चलें कि ‘बड़ा नाम करेंगे’ को पलाश वासवानी के निर्देशन में सूरज बड़जात्या ने बनाया है. इस सीरीज में कंवलजीत सिंह, अलका अमीन, राजेश जैस, चित्राली लोकेश, दीपिका अमीन, जमील खान, राजेश तैलंग, अंजना सुखानी, साधिका सयाल, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, प्रियंवदा कांत, ओम दुबे और भावेश बबानी जैसे बेहतरीन कलाकार हैं. ‘बड़ा नाम करेंगे’ का प्रीमियर 7 फरवरी को सोनी लिव पर हुआ है.
Sooraj Barjatya Sooraj Barjatya Film Mohnish Bahl Sooraj Barjatya मोहनीश बहल सूरज बड़जात्या मोहनीश बहल फिल्में मोहनीश बहल न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नायरा बनर्जी का अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म करने का मौका गंवानानायरा बनर्जी ने अपने करियर के बारे में खुलकर बात की और बताया कि उन्होंने क्यों कई फिल्मों को छोड़ना पड़ा और अल्लू अर्जुन के साथ काम करने का मौका गंवा दिया.
Read more »
मां श्वेता तिवारी के नक्शेकदम पर नहीं चलना चाहतीं बेटी पलक, बोलीं- टीवी में बहुत...टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने किसी का भाई किसी की जान फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन अभी लंबा सफर तय करना बाकी है.
Read more »
कंगना रनौत आर माधवन की पैन इंडिया साइको थ्रिलर फिल्म में डाइवकंगना रनौत ने अपनी हालिया फिल्म 'इमरजेंसी' के बाद अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। उन्होंने आर माधवन के साथ सेट फिल्म की घोषणा की है।
Read more »
साउथ एक्टर किशन दास ने अपनी दोस्त सुचित्रा से गुपचुप शादी कर लीचेन्नई में एक समारोह में साउथ एक्टर किशन दास ने अपनी दोस्त सुचित्रा से गुपचुप शादी कर ली। इस शादी की फोटोज फिल्म के डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की।
Read more »
एलन मस्क ने 120 घंटे काम करने को लेकर छेड़ी बहस, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई लताड़काम लोगों की जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा है, लेकिन पिछले दिनों से इस बात को लेकर काफी बहस छिड़ी हुई है कि आखिर इंसान को कितने घंटे काम करना चाहिए.
Read more »
रात भर विक्की कौशल ने झेला टॉर्चर, रस्सी से बंधे रहे-सुन्न पड़े हाथ, शूटिंग से लिया ब्रेकडायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने विक्की की परफॉर्मेंस की तारीफ की है. उनका कहना है एक्टर ने इस फिल्म में अपनी पूरी जान लगा दी.
Read more »
