सूरज की गर्मी नहीं झेल पाया धूमकेतु ATLAS, इटली के वैज्ञानिकों ने टूटते हुए तीन हिस्से देखे

Comet C/2025 K1 Breakup News

सूरज की गर्मी नहीं झेल पाया धूमकेतु ATLAS, इटली के वैज्ञानिकों ने टूटते हुए तीन हिस्से देखे
ATLAS Comet FragmentationC2025 K1 Comet NewsKuiper Belt Comet Breakup
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 112 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 51%

धूमकेतु C/2025 K1 (ATLAS) सूरज के पास से गुजरने के बाद टूटने लगा. इटली के टेलिस्कोप ने 11–12 नवंबर की रात इसे तीन टुकड़ों में बिखरते हुए रिकॉर्ड किया. वैज्ञानिकों का मानना है कि यह काइपर बेल्ट से आया प्राचीन धूमकेतु है, जो पहली बार भीतर के सौर मंडल में पहुंचकर गर्मी नहीं झेल पाया और टूट गया.

खगोलविदों ने हाल ही में सौर मंडल के धूमकेतु C/2025 K1 की ऐसी तस्वीरें रिकॉर्ड की हैं, जो साफ बताती हैं कि यह धूमकेतु अब बिखर रहा है. 11 नवंबर की रात से इसकी हालत में बड़ा बदलाव दिखाई देने लगा. वैज्ञानिकों का मानना है कि अक्टूबर की शुरुआत में इसके सूरज के बहुत करीब पहुंचने से इसकी मजबूत परत कमजोर हो गई थी.

यह धूमकेतु मई 2025 में खोजा गया था. इसके बाद यह धीरे धीरे ज्यादा चमकने लगा क्योंकि सूरज के पास जाते हुए इसकी जमी हुई बर्फ पिघल कर गैस में बदलने लगी. यही गैस धूमकेतु के चारों तरफ एक चमकीला बादल बनाती है जिसे कोमा कहा जाता है. सूरज से निकली तेज हवा इस गैस को पीछे की तरफ उड़ा देती है, जिससे धूमकेतु की लंबी पूंछ बनती है. हालांकि यह इतना चमकीला नहीं था कि इसे नंगी आंखों से देखा जा सके. 11 नवंबर को टूटा धूमकेतु, तीन हिस्से दिखे 8 अक्टूबर को सूरज के पास से गुजरने के बाद धूमकेतु की हालत बिगड़ती चली गई और आखिरकार नवंबर में इसका ढांचा टूट गया. इटली की एस्यागो वेधशाला के 1.82 मीटर कॉपरनिकस टेलिस्कोप से ली गई तस्वीरों में 11 नवंबर की रात धूमकेतु के तीन बड़े टुकड़े दिखाई दिए. इटली के वैज्ञानिक माज्जोटा एपिफानी ने बताया कि दो टुकड़े लगभग एक जैसे दिख रहे हैं और इन दोनों की चमक भी करीब करीब बराबर है. इनके बीच की दूरी करीब दो हजार किलोमीटर थी. उन्होंने एक तीसरा और छोटा टुकड़ा भी देखा जो इन दोनों के बाईं तरफ कम चमक के साथ दिखाई दे रहा था. अगली रात मिली और साफ तस्वीरें 12 और 13 नवंबर को वर्चुअल टेलिस्कोप प्रोजेक्ट के खगोलविद जियानलूका मासी ने भी धूमकेतु की तस्वीरें लीं. उनकी एनीमेशन में साफ दिखता है कि टूटे हुए टुकड़े सिर्फ 24 घंटे में कितनी तेजी से बदलते और एक दूसरे से दूर होते गए. मासी ने बताया कि उस रात आसमान बेहद साफ था और उनके पास हाई रेजोल्यूशन वाला टेलिस्कोप था, जिसकी वजह से वह इस घटना की बारीकियां रिकॉर्ड कर पाए. काइपर बेल्ट से आया धूमकेतु वैज्ञानिकों का मानना है कि यह धूमकेतु सौर मंडल के बेहद दूर वाले हिस्से यानी काइपर बेल्ट से आया है. यह इलाका बर्फीली वस्तुओं से भरा हुआ है जिन्हें सौर मंडल की शुरुआत का अवशेष माना जाता है. उम्मीद की जा रही है कि यह धूमकेतु अपनी पहली ही यात्रा में भीतर के सौर मंडल की गर्मी को सहन नहीं कर पाया और इसलिए टूट गया. वैज्ञानिकों के लिए ऐसी वस्तुएं बेहद महत्वपूर्ण होती हैं क्योंकि इन्हें सौर मंडल का टाइम कैप्सूल कहा जाता है. इनका अध्ययन यह समझने में मदद करता है कि हमारे ग्रहों की शुरुआती रचना कैसी रही होगी. इंटरस्टेलर धूमकेतु 3I/ATLAS से कोई संबंध नहीं इन दिनों एक और धूमकेतु 3I/ATLAS काफी चर्चा में है, लेकिन C/2025 K1 का उससे कोई संबंध नहीं है. दोनों का नाम सिर्फ इसलिए मिलता है क्योंकि इन्हें ATLAS कार्यक्रम के जरिए खोजा गया था. हाल में 3I/ATLAS के बारे में तरह तरह की अफवाहें भी फैलीं, जिनमें इसे एलियन जहाज तक बताया गया, लेकिन C/2025 K1 एक सामान्य सौर मंडल का धूमकेतु है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

ATLAS Comet Fragmentation C2025 K1 Comet News Kuiper Belt Comet Breakup

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 12 नवंबर 2025: आज 12 नवंबर 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रहAaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 12 नवंबर 2025: आज 12 नवंबर 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रहAaj 12 November 2025 का पंचांग (Aaj ka Panchang): आज का पंचांग
Read more »

MCA निवडणुकीचा निकाल जाहीर! उपाध्यक्षपदी जितेंद्र आव्हाडांची निवडMCA निवडणुकीचा निकाल जाहीर! उपाध्यक्षपदी जितेंद्र आव्हाडांची निवडMCA Elections : मुंबई क्रिकेट असोसिएशन कार्यकारी समितीची त्रैवार्षिक (2025-28) निवडणूक 12 नोव्हेंबर 2025 रोजी पार पडली.
Read more »

धरती की तरफ बढ़ रहा है 3IATLAS! वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी- खतरे में पृथ्वी की 90% आबादीधरती की तरफ बढ़ रहा है 3IATLAS! वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी- खतरे में पृथ्वी की 90% आबादीInterstellar Comet 3I ATLAS: 3IATLAS की खोज के बाद वैज्ञानिक यह पता लगाने लगे हैं कि ऐसे पिंड अंतरिक्ष में कैसे होते हैं. वे यह भी जानना चाहते हैं कि धरती के कौन से हिस्से इन बाहरी अंतरिक्ष से आने वाले मेहमानों के टकराने के प्रति ज्यादा संवेदनशील हैं.
Read more »

आपके कंप्यूटर को रोबोट बनाने की तैयारी में OpenAI, ऐपल के Ex इंप्लॉइज और ATLAS के साथ होगा बड़ा खेलआपके कंप्यूटर को रोबोट बनाने की तैयारी में OpenAI, ऐपल के Ex इंप्लॉइज और ATLAS के साथ होगा बड़ा खेलSam Altman ने एक ऐसा कदम उठाया है जो काफी कुछ बदल सकता है. खास तौर पर आपके कंप्यूटर यूज करने और ब्राउजिंग करने का तरीका. हम ऐसा क्यों कह रहे हैं? आइए समझते हैं.
Read more »

सूरज की गर्मी नहीं झेल पाया धूमकेतु ATLAS, वैज्ञानिकों ने टूटते हिस्से देखेसूरज की गर्मी नहीं झेल पाया धूमकेतु ATLAS, वैज्ञानिकों ने टूटते हिस्से देखेसूरज की गर्मी नहीं झेल पाया धूमकेतु ATLAS, इटली के वैज्ञानिकों ने टूटते हुए तीन हिस्से देखे
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:46:09