हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अधिकारी विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वे टकराव की राजनीति में विश्वास नहीं रखते और जनता के हितों से कोई समझौता नहीं करेंगे। सभी संस्थाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने जोर दिया कि जनसेवक खुद को शासक न समझें। उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए जनता के प्यार को ही सबसे बड़ी ताकत बताया और...
जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अधिकारियों को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं उम्र में छोटा हूं और किसी भी तरह के टकराव या विवाद की राजनीति में विश्वास नहीं रखता हूं। सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह के बयान से उपजे राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद पर मीडिया प्रतिनिधियों को प्रतिक्रिया देते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता के हितों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। उनका कहना था कि वे इस मुद्दे पर पहले ही अपनी स्थिति साफ कर चुका हैं और सभी संस्थाओं व पदों का सम्मान करता हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक संघीय गणराज्य है, जहां संविधान के तहत हर संस्था और पद की जिम्मेदारी तय है। जनप्रतिनिधियों का मूल उद्देश्य केवल जनता की सेवा होना चाहिए। वह इस कुर्सी पर जनता के जनादेश से बैठे हैं और उनकी पहली प्राथमिकता ‘सर्विस आफ द पीपल’ है। उन्होंने दो टूक कहा कि कोई भी सार्वजनिक सेवक खुद को शासक समझने की भूल न करे। अगर कहीं जनता के हित प्रभावित होते हैं या कोई कमी नजर आती है, तो उसे उठाना जनप्रतिनिधियों का दायित्व और नैतिक जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी से वह कभी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने अधिकारियों के रुख और मुख्यमंत्री से अपॉइंटमेंट को लेकर भी विक्रमादित्य सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनके मन में आईएएस एसोसिएशन और सभी अधिकारियों के लिए पूरा सम्मान है, लेकिन प्रदेश के लोग इतने कमजोर नहीं हैं कि मुझे किसी अतिरिक्त सुरक्षा की आवश्यकता पड़े। प्रदेश की जनता का प्यार, समर्थन और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी सुरक्षा है। उन्होंने साफ कहा कि मुझे किसी और सुरक्षा की जरूरत नहीं है और जो भी सुरक्षा वापस लेनी है, ले सकते हैं। सरकार के भीतर मंत्रियों के बीच इंटरनेट मीडिया पर समर्थन और विरोध की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन वह अपने सिद्धांतों, नैतिक मूल्यों और संस्कारों से कभी समझौता नहीं करेंगे। इन्हीं मूल्यों से व्यक्ति की पहचान बनती है। विक्रमादित्य सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि वह शिमला हो या दिल्ली, हर मंच पर हिमाचल प्रदेश के लोगों के मुद्दे उठाते रहेंगे। प्रदेश के 75 लाख लोगों के प्रति उनकी जवाबदेही है और जहां भी उन्हें लगेगा कि हिमाचल के हितों से समझौता हो रहा है, वहां वह लगातार आवाज उठाते रहेंगे।.
जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अधिकारियों को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं उम्र में छोटा हूं और किसी भी तरह के टकराव या विवाद की राजनीति में विश्वास नहीं रखता हूं। सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह के बयान से उपजे राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद पर मीडिया प्रतिनिधियों को प्रतिक्रिया देते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता के हितों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। उनका कहना था कि वे इस मुद्दे पर पहले ही अपनी स्थिति साफ कर चुका हैं और सभी संस्थाओं व पदों का सम्मान करता हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक संघीय गणराज्य है, जहां संविधान के तहत हर संस्था और पद की जिम्मेदारी तय है। जनप्रतिनिधियों का मूल उद्देश्य केवल जनता की सेवा होना चाहिए। वह इस कुर्सी पर जनता के जनादेश से बैठे हैं और उनकी पहली प्राथमिकता ‘सर्विस आफ द पीपल’ है। उन्होंने दो टूक कहा कि कोई भी सार्वजनिक सेवक खुद को शासक समझने की भूल न करे। अगर कहीं जनता के हित प्रभावित होते हैं या कोई कमी नजर आती है, तो उसे उठाना जनप्रतिनिधियों का दायित्व और नैतिक जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी से वह कभी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने अधिकारियों के रुख और मुख्यमंत्री से अपॉइंटमेंट को लेकर भी विक्रमादित्य सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनके मन में आईएएस एसोसिएशन और सभी अधिकारियों के लिए पूरा सम्मान है, लेकिन प्रदेश के लोग इतने कमजोर नहीं हैं कि मुझे किसी अतिरिक्त सुरक्षा की आवश्यकता पड़े। प्रदेश की जनता का प्यार, समर्थन और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी सुरक्षा है। उन्होंने साफ कहा कि मुझे किसी और सुरक्षा की जरूरत नहीं है और जो भी सुरक्षा वापस लेनी है, ले सकते हैं। सरकार के भीतर मंत्रियों के बीच इंटरनेट मीडिया पर समर्थन और विरोध की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन वह अपने सिद्धांतों, नैतिक मूल्यों और संस्कारों से कभी समझौता नहीं करेंगे। इन्हीं मूल्यों से व्यक्ति की पहचान बनती है। विक्रमादित्य सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि वह शिमला हो या दिल्ली, हर मंच पर हिमाचल प्रदेश के लोगों के मुद्दे उठाते रहेंगे। प्रदेश के 75 लाख लोगों के प्रति उनकी जवाबदेही है और जहां भी उन्हें लगेगा कि हिमाचल के हितों से समझौता हो रहा है, वहां वह लगातार आवाज उठाते रहेंगे।
Himachal Pradesh Minister Public Works Minister Officer Dispute Public Interest Shimla Politics State Government IAS Association Political Statement Himachal Pradesh Shimla News Shimla Latest News Shimla News In Hindi Shimla Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पूर्व IAS का 22 साल का बेटा फंदे पर लटका: प्रयागराज में 2 महीने पहले लव मैरिज की थी, दरवाजा तोड़कर निकाला शवPrayagraj ex-IAS son suicide case latest updates. Former IAS officers 22-year-old son committed suicide in his room. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। स्नातक का छात्र था
Read more »
सीनियर IAS अफसरों को बिहार पसंद नहीं: टॉप-10 में से 6 दिल्ली में, रिटायर-जूनियर अफसरों पर CM नीतीश को भरोसानीतीश गवर्नमेंट ने बिहार कैडर के अफसरों की सिविल लिस्ट 2026 जारी कर दी है। इसमें 316 अधिकारियों के नाम हैं। इससे बिहार के सबसे पावरफुल IAS अधिकारियों की रैंकिंग सामने आई है। Bihar Cadre top 10 IAS list Senior officers like work in delhi
Read more »
क्यों बढ़ाया गया तेलंगाना का IAS कैडर? अब राज्य में होंगे 218 अफसर, जानिए वजहतेलंगाना की बढ़ती प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच केंद्र सरकार ने राज्य के IAS कैडर की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है. नए संशोधन के तहत अब राज्य में कुल 218 IAS पद स्वीकृत होंगे. केंद्र का कहना है कि ये कदम शासन व्यवस्था को मजबूत करने और बढ़ते प्रशासनिक दबाव को बेहतर तरीके से संभालने के उद्देश्य से उठाया गया है.
Read more »
पूर्व विधायक की IAS पत्नी बन गईं हीरोइन, सूट पहन देसी रूप में छाईं परी, पर नन्ही बिटिया लहंगे में लूट गई दिलबॉलीवुड सितारों की तरह ही अब आईएएस और आईपीएस अफसरों पर लोगों की नजरें बनी रहती हैं। उनका भी स्टाइलिश रूप अक्सर ही देखने को मिल जाता है, तो अब आईएएस परी बिश्नोई का लोहड़ी सेलिब्रेशन चर्चा में आ गया है। जिन्होंने अपनी बेटी और पति के साथ देसी रूप दिखाकर दिल जीत...
Read more »
'विक्रमादित्य के साथ किसी भी अफसर की तैनाती न की जाए', मंत्री के बयान पर भड़के हिमाचल के IAS-IPS, पारित किया प्रस्तावभारतीय पुलिस सेवा एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बयान पर नाराजगी जताई है। एसोसिएशन ने कहा कि यह बयान हिमाचली और गैर-हिमाचली आईपीएस अधिकारियों के बीच अनावश्यक विभाजन पैदा करता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि विक्रमादित्य सिंह के साथ किसी भी आईपीएस अधिकारी की तैनाती न की जाए और भविष्य में ऐसे बयान न दिए जाएं।...
Read more »
लैंड फॉर जॉब घोटाला: सीबीआई चार्जशीट में रिटायर्ड IAS आरके महाजन पर गंभीर आरोपसीबीआई की चार्जशीट में लैंड फॉर जॉब घोटाले में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी आरके महाजन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। चार्जशीट में कहा गया है कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के निजी सचिव आरके महाजन नियुक्तियों को प्रभावित कर रहे थे। तीन पूर्व महाप्रबंधकों के बयानों को आधार बनाकर सीबीआई ने यह खुलासा किया है।
Read more »
