तेलंगाना की बढ़ती प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच केंद्र सरकार ने राज्य के IAS कैडर की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है. नए संशोधन के तहत अब राज्य में कुल 218 IAS पद स्वीकृत होंगे. केंद्र का कहना है कि ये कदम शासन व्यवस्था को मजबूत करने और बढ़ते प्रशासनिक दबाव को बेहतर तरीके से संभालने के उद्देश्य से उठाया गया है.
तेलंगाना की बढ़ती प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य के भारतीय प्रशासनिक सेवा कैडर की संख्या बढ़ा दी है. अब तेलंगाना में IAS के कुल स्वीकृत पद 218 हो गए हैं. इससे पहले यह संख्या 208 थी.
और पढ़ेंकेंद्र ने ये फैसला भारतीय प्रशासनिक सेवा संशोधन विनियम, 2026 के तहत लिया है. ये संशोधन तेलंगाना सरकार से परामर्श के बाद किया गया है और 9 जनवरी 2026 से प्रभावी हो चुका है. अधिसूचना कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के तहत आने वाले कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने जारी की है.कैडर की नई संरचना क्या होगी?संशोधित नियमों के मुताबिक, तेलंगाना सरकार के तहत वरिष्ठ ड्यूटी पदों की संख्या 119 तय की गई है. इसके अलावा कैडर में अलग-अलग श्रेणियों के तहत नीचे दिए जा रहे आरक्षित पद भी शामिल हैं. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति आरक्षित: 47 पदराज्य प्रतिनियुक्ति आरक्षित: 29 पदप्रशिक्षण आरक्षित: 4 पदअवकाश आरक्षित और कनिष्ठ पद आरक्षित: 19 पदइस तरह कुल मिलाकर IAS कैडर की संख्या अब 218 तक पहुंच गई है. Advertisement भर्ती कैसे होगी?अधिसूचना के अनुसार, इन 218 पदों में से 66 पदों पर पदोन्नति के जरिए नियुक्ति की जाएगी. ये नियुक्तियां IAS नियम, 1954 के नियम 8 के तहत होंगी. वहीं 152 पदों पर सीधी भर्ती के जरिए IAS अधिकारियों की तैनाती की जाएगी.क्यों बढ़ाया गया कैडर?अधिकारियों के मुताबिक, राज्य में शासन, विकास परियोजनाओं और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का दायरा लगातार बढ़ रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए IAS कैडर की संख्या बढ़ाने का फैसला किया गया है ताकि प्रशासनिक कामकाज को ज्यादा प्रभावी और सुचारु बनाया जा सके.अधिसूचना में साफ कहा गया है कि ये संशोधन अखिल भारतीय सेवा अधिनियम, 1951 और IAS नियम, 1954 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए किया गया है और इसके लिए तेलंगाना सरकार से औपचारिक परामर्श लिया गया है. कुल मिलाकर, ये कदम तेलंगाना के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने और बढ़ती जिम्मेदारियों के अनुरूप अफसरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम फैसला माना जा रहा है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Ias Cadre Increase Indian Administrative Service Government Jobs Administrative Reforms 2026 Cadre Amendment Dopt Notification Public Administration Senior Duty Posts Reserved Posts IAS Recruitment Indian Government
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी के इन 5 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, योगी सरकार ने जारी किया आदेशयूपी सरकार ने वर्ष 1995 बैच के पांच आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव एसीएस के पद पर पदोन्नति दी गई है। प्रमोशन पाने वालों में डॉ. आशीष कुमार गोयल, संजय प्रसाद, अमृत अभिजात, आर. रमेश कुमार और मुकेश कुमार मेश्राम शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से सातवें वेतन आयोग के तहत संशोधित पे-मैट्रिक्स लेवल-17 में 2.
Read more »
UPSC का जुनून, लिव इन और हार्ड डिस्क, कैसे सुलझी दिल्ली को हिलाने वाले मर्डर की गुत्थी?Delhi Crime News: एक शख्स जिसके पास इंजीनियर की डिग्री थी लेकिन उसके सिर पर एक ही भूत सवार था। IAS बनने का। लेकिन उसे मिली खौफनाक मौत। आखिर क्यों?
Read more »
IPS-IAS Life Story: रुतबे से पहले रिश्ता और पावर से पहले प्यार, बिहार के आईपीएसIPS-IAS Love Story : सख्त फैसले, बेखौफ कार्रवाई और कानून की लकीर से बाहर किसी के लिए जगह नहीं. लेकिन, जिस अफसर से अपराधी डरते हैं, उसी अफसर की जिंदगी में एक कहानी ऐसी भी है, जिसमें वर्दी से पहले भरोसा, रुतबे से पहले रिश्ता और ताकत से पहले प्यार खड़ा दिखता है. आईपीएस अधिकारी स्वर्ण प्रभात की पत्नी प्रतिभा रानी स्वयं एक आईएएस अधिकारी हैं.
Read more »
KTR: ప్రశ్నించే గొంతుక మీడియాను వేధించడానికి రేవంత్ రెడ్డి సిట్ డ్రామాలు: కేటీఆర్ ఆగ్రహంKTR Slams To Revanth Reddy ON SIT Formed About Minister Women IAS Harassment Issue: మంత్రి, ఐఏఎస్ అధికారిణి వేధింపుల వ్యవహారంలో ప్రభుత్వం తీసుకున్న నిర్ణయాన్ని బీఆర్ఎస్ పార్టీ వర్కింగ్ ప్రెసిడెంట్ కేటీఆర్ తీవ్ర ఆగ్రహం వ్యక్తం చేశారు.
Read more »
पूर्व IAS का 22 साल का बेटा फंदे पर लटका: प्रयागराज में 2 महीने पहले लव मैरिज की थी, दरवाजा तोड़कर निकाला शवPrayagraj ex-IAS son suicide case latest updates. Former IAS officers 22-year-old son committed suicide in his room. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। स्नातक का छात्र था
Read more »
सीनियर IAS अफसरों को बिहार पसंद नहीं: टॉप-10 में से 6 दिल्ली में, रिटायर-जूनियर अफसरों पर CM नीतीश को भरोसानीतीश गवर्नमेंट ने बिहार कैडर के अफसरों की सिविल लिस्ट 2026 जारी कर दी है। इसमें 316 अधिकारियों के नाम हैं। इससे बिहार के सबसे पावरफुल IAS अधिकारियों की रैंकिंग सामने आई है। Bihar Cadre top 10 IAS list Senior officers like work in delhi
Read more »
