सीहोर स्थित वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) यूनिवर्सिटी में छात्रों के हिंसक प्रदर्शन के बाद यूनिवर्सिटी को 8 दिसंबर तक बंद कर दिया गया है। छात्रों ने खराब पानी और खाने को लेकर विरोध किया, जिसके कारण प्रदर्शन हुआ। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सीहोर में स्थित वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में मंगलवार को छात्रों के हिंसक प्रदर्शन के बाद अब शांति का दौर है। मंगलवार रात करीब 4 हजार छात्रों के हिंसक प्रदर्शन के बाद यूनिवर्सिटी को 8 दिसंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं पूरे मामले पर मुख्यमंत्री डॉ.
मोहन यादव ने बड़ा एक्शन लेते हुए प्रभारी मंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री को निर्देश दिए है। क्यों भड़का छात्रों का गुस्सा?- वीआईटी यूनिवर्सिटी के छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में कई दिनों से पीलिया फैल रहा है और कई छात्र गंभीर रूप से बीमार है वहीं अब तक यूनिवर्सिटी के 4 छात्रों की मौत हो चुकी है। हलांकि यूनिवर्सिटी प्रबंधन और प्रशासन ने छात्रों की मौत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर दूषित पानी और खराब खाने की सप्लाई या आरोप लगाया है। दरअसल वीआईटी कॉलेज में पिछले कई महीनों से छात्र पीलिया फैलने की शिकायत कर रहे हैं। इसके लिए छात्र कई बार वीसी ऑफिस, डीन समेत कई लोगों से शिकायत भी कर चुके थे। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में पानी सही नहीं आ रहा है और कैंपस से गुजरने वाले नाले से पानी की सप्लाई हो रही है, जिसके चलते पीलिया फैल रहा है। पीलिया के डर के चलते कई छात्र छुट्टी लेकर घर भी चले गए। छात्रों का आरोप है कि अभी तक पीलिया से 4 छात्रों की मौत हो चुकी है। छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन लगातार पीलिया को नजरअंदाज कर रहा है। मंगलवार रात जब छात्रों ने एक बार फिर खराब पानी और दूषित पानी को लेकर यूनिवर्सिटी वॉर्डन से शिकायत की तो वॉर्डन और सुरक्षा गार्डो ने छात्रों को पीट दिया, जिसका वीडियो भी अब वायरल हो रहा है। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को आधी रात के बाद छात्र हंगामे पर उतर आए और नारेबाजी करते हुए कैंपस मेें खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया आज वीआईटी यूनिवर्सिटी प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती @KrishnaGaurBJP जी को परिसर का अविलंब दौरा कर छात्र-छात्राओं व प्रबंधन से संवाद स्थापित करने तथा आवश्यक कदम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए उच्च… — Dr Mohan Yadav November 27, 2025 मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन- वहीं पूरे मामले पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा रूख अपनाते हुए सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर को यूनिवर्सिटी का अविलंब दौरा कर छात्र-छात्राओं व प्रबंधन से संवाद स्थापित करने तथा आवश्यक कदम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इसके साथ मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी विद्यार्थियों के भोजन-पानी से संबंधित समस्या को संज्ञान में लेकर त्वरित निराकरण करने के लिए निर्देशित किया हैं। विद्यार्थियों का हित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।मुख्यमंत्री ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को निजी विश्वविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों की उच्च स्तरीय समीक्षा कर छात्र हितों से जुड़ी समस्याओं की पहचान एवं त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए। कलेक्टर-एसपी पहुंच VIT, दिए सख्त निर्देश-वहीं हंगामे के बाद आज कलेक्टर और एसपी वीआईटी पहुंचकर हालातों का जायजा लिया और छात्रों की शिकायत की जांच के लिए पानी के टैंक के साथ कॉलेज कैंटीन और हॉस्टल का जायजा लेने के साथ कॉलेज प्रबंधन और अधिकारियों को छात्रों की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश दिए।
वीआईटी यूनिवर्सिटी हिंसक प्रदर्शन सीहोर पीलिया मुख्यमंत्री
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MP की यूनिवर्सिटी में खराब खाने से हो रहा पीलिया: स्टूडेंट्स ने कार, बसों में आग लगाई; PNB में 750 वैकेंसी...Job and Education Bulletin four thousand students set fire to vit university protesting poor quality food and water
Read more »
Bhopal VIT Collage News- कॉलेज में क्यों हिंसक हुए छात्र, क्या vit collage की कहानीकॉलेज प्रबंधन से कोई स्पष्ट जवाब न मिलने पर छात्रों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने कॉलेज परिसर में लगभग 4000 की संख्या में जमा होकर जमकर तोड़फोड़ की। छात्रों ने एक बस, बाइक और एक एम्बुलेंस को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा हॉस्टल की खिड़कियों के शीशे, आरओ प्लांट और परिसर के अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही अनुविभागीय...
Read more »
पिता का मेल… नेहा ICU में 10 दिन तक लड़ी: VIT से फीस वापसी की मांग, बोले- बेटी को कॉलेज जाने से रोका थाMadhya Pradesh (MP) Sehore Ashta VIT University Student Neha Sahukar Death सीहोर के आष्टा स्थित VIT यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 19 साल की स्टूडेंट नेहा साहुकार की मौत के बाद हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। नेहा की मौत ने अब यूनिवर्सिटी प्रबंधन की जिम्मेदारी, हॉस्टल व्यवस्था और छात्रों की सेहत को लेकर गंभीर सवाल...
Read more »
अश्लील वीडियो से लेकर मारपीट तक...VIT के 7 बड़े विवाद: सीहोर की यूनिवर्सिटी में फीस 10 लाख, देशभर के अफसर-उ...Madhya Pradesh (MP) Sehore Kothri Kalan VIT College Students Protest Update तो कभी छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया। एक छात्र खुदकुशी भी कर चुका है। यहां तक कि गार्ड के साथ मारपीट में तत्कालीन रजिस्ट्रार के खिलाफ केस भी दर्ज हो चुका...
Read more »
VIT कांड: 'कहा था, मत जा...बहुत कमजोर हो गई थी बिटिया, दस दिन ICU में लड़ी जंग', आंसुओं में छलका पिता का दर्दसीहोर के आष्टा स्थित VIT यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 19 वर्षीय छात्रा नेहा साहुकार की मौत ने न केवल उसके परिवार, बल्कि पूरे कैंपस को हिला दिया है। नेहा की मौत के बाद से
Read more »
VIT सीहोर में दूसरे दिन भी तांडव: पैरामिलिट्री तैनात, सीएम मोहन यादव ने मंत्री को भेजा, कॉलेज 8 दिसंबर तक बंदVIT सीहोर में खराब खाना-पानी से पीलिया, मारपीट के बाद 4000 छात्रों ने बस-कार में लगाई आग। CM Yadav ने मंत्री को निर्देश दिए। पैरामिलिट्री तैनात, कॉलेज 8 दिसंबर तक बंद। पूरी खबर
Read more »
