Madhya Pradesh (MP) Sehore Ashta VIT University Student Neha Sahukar Death सीहोर के आष्टा स्थित VIT यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 19 साल की स्टूडेंट नेहा साहुकार की मौत के बाद हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। नेहा की मौत ने अब यूनिवर्सिटी प्रबंधन की जिम्मेदारी, हॉस्टल व्यवस्था और छात्रों की सेहत को लेकर गंभीर सवाल...
VIT से फीस वापसी की मांग, बोले- बेटी को कॉलेज जाने से रोका थासीहोर के आष्टा स्थित VIT यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 19 साल की स्टूडेंट नेहा साहुकार की मौत के बाद हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। नेहा की मौत ने अब यूनिवर्सिटी प्रबंधन की जिम्मेदारी, हॉस्टल व्यवस्था और छात्रों की सेहत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिएभारी विरोध, आगजनी और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती के बीच नेहा के पिता सुनील साहुकार का एक भावुक मेल सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि बेटी 10 दिनों तक ICU में जिंदगी से जूझती रही और आखिरकार 24 नवंबर को दम तोड़ दिया। उन्होंने कॉलेज से बेटी की फीस वापस करने की मांग की है और आरोप लगाया है कि खराब भोजन और लापरवाही ने उनकी बेटी की सेहत बिगाड़ दी। नेहा की मौत के बाद से छात्रों का गुस्सा चरम पर है और यूनिवर्सिटी की अव्यवस्थाओं को लेकर भारी विरोध जारी है। बुधवार को भी छात्रों ने कैंपस की एक इमारत में आग लगा दी, जिसके बाद पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती करनी पड़ी। हालात इतने बिगड़े कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर सभी छात्रों के ब्लड सैंपल लेने पड़े।नेहा के पिता, बिलासपुर निवासी सुनील कुमार साहुकार ने कॉलेज प्रबंधन को एक मेल भेजा है। मेल में उन्होंने लिखा कि हम भारी मन से सूचित कर रहे हैं कि हमारी बेटी नेहा साहुकार का 24 नवंबर 2025 को शाम 4:29 बजे निधन हो गया। वह ICU में 10 दिन तक लड़ती रही। कृपया उसके निधन को देखते हुए उसकी ट्यूशन और हॉस्टल फीस वापस करने पर विचार करें। उन्होंने मृत्यु प्रमाण पत्र भी भेजा, जिसमें Septic Shock, Abdominal Sepsis, Acute Fulminant Pulmonary Tuberculosis, ARDS और आंत में ट्यूबरक्युलर परफोरेशन के कारण की पुष्टि की गई है।पिता ने कहा था- बेटा, तुम बहुत कमजोर हो, मत जाओ नेहा के पिता के अनुसार, जब से वो हॉस्टल गई तबीयत खराब रहने लगी थी। अप्रैल से ही वह वजन कम होने और कब्ज, भोजन न पचना जैसी समस्याओं से जूझ रही थी। जुलाई में नेहा घर आई तो ब्लड टेस्ट में विटामिन की कमी और एनीमिया मिला। अगस्त में वह और कमजोर हो चुकी थी। हमने उसे कॉलेज न जाने की सलाह भी दी। मुझे याद है कि हमने कहा था कि बेटा, तुम बहुत कमजोर हो, मत जाओ। लेकिन नेहा ने कहा कि उसके एग्जाम हैं, इसलिए वह वापस चली गई। दिवाली पर फिर घर आई तो स्थिति और बिगड़ी हुई थी।पिता सुनील ने बताया कि 30 अक्टूबर को कॉलेज से फोन आया कि नेहा की हालत बहुत खराब है। उसे तुरंत बिलासपुर लाया गया, जहां जांच में पता चला कि उसकी आंत में गंभीर रुकावट है, जो लंबे समय से कब्ज रहने की वजह से हुई थी। लेकिन जब डॉक्टरों ने सर्जरी से पहले टेस्ट किए, तो पता चला कि नेहा को प्रोग्रेसिव ट्यूबरकुलोसिस है। डॉक्टरों ने कहा कि TB शायद मई से विकसित हो रही थी और यह विटामिन की भारी कमी और खराब भोजन के कारण और बिगड़ती गई। नेहा की सर्जरी की गई, लेकिन जल्द ही मल्टी-ऑर्गन फेल्योर हो गया और 24 नवंबर को उसने दम तोड़ दिया।बीमार छात्रों की शिकायतें अनसुनी कर दी जाती हैं।पिता ने बताया कि नेहा बड़ी बेटी थी। उसकी छोटी बहन अभी कक्षा 6 में है। वो हमेशा कहती थी कि छोटी बहन को वो खुद से भी बेहतर पढ़ाई के अवसर दिलाएगी। जिस तरह की स्थिति से गुजरते हुए वो पढ़ रही है। ऐसी स्थिति में वो अपनी छोटी बहन को नहीं आने देगी। यही कारण है कि हमने प्रबंधन से फीस वापसी की मांग की है। जिससे हम अपनी छोटी बच्ची के लिए उस राशि को जमा कर सकें। जिससे हम अपनी बड़ी बेटी की इच्छा का मान रख सकें।छात्रों ने मंगलवार रात बस जला दी। इसमें दोपहर तक धुआं उठता रहा। कॉलेज में उपद्रव के बाद अधिकतर छात्र यूनिवर्सिटी से पैदल ही घर के लिए निकल पड़े। मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित वीआईटी यूनिवर्सिटी में छात्रों का उग्र प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। सुबह यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग में कुछ छात्रों ने फिर आग लगा दी। हालात बिगड़ते देख कैंपस में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई।उज्जैन में नवंबर के आखिरी हफ्ते में बढ़ा तापमानअधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक गिरावटहरियाणा के 12 शहरों में 8℃ से कम तापमानलेकसिटी में धुंध के बीच सुबह हल्की धूप निकलीपंजाब-चंडीगढ़ में रातें हुई और ठंडी.
VIT से फीस वापसी की मांग, बोले- बेटी को कॉलेज जाने से रोका थासीहोर के आष्टा स्थित VIT यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 19 साल की स्टूडेंट नेहा साहुकार की मौत के बाद हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। नेहा की मौत ने अब यूनिवर्सिटी प्रबंधन की जिम्मेदारी, हॉस्टल व्यवस्था और छात्रों की सेहत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिएभारी विरोध, आगजनी और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती के बीच नेहा के पिता सुनील साहुकार का एक भावुक मेल सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि बेटी 10 दिनों तक ICU में जिंदगी से जूझती रही और आखिरकार 24 नवंबर को दम तोड़ दिया। उन्होंने कॉलेज से बेटी की फीस वापस करने की मांग की है और आरोप लगाया है कि खराब भोजन और लापरवाही ने उनकी बेटी की सेहत बिगाड़ दी। नेहा की मौत के बाद से छात्रों का गुस्सा चरम पर है और यूनिवर्सिटी की अव्यवस्थाओं को लेकर भारी विरोध जारी है। बुधवार को भी छात्रों ने कैंपस की एक इमारत में आग लगा दी, जिसके बाद पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती करनी पड़ी। हालात इतने बिगड़े कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर सभी छात्रों के ब्लड सैंपल लेने पड़े।नेहा के पिता, बिलासपुर निवासी सुनील कुमार साहुकार ने कॉलेज प्रबंधन को एक मेल भेजा है। मेल में उन्होंने लिखा कि हम भारी मन से सूचित कर रहे हैं कि हमारी बेटी नेहा साहुकार का 24 नवंबर 2025 को शाम 4:29 बजे निधन हो गया। वह ICU में 10 दिन तक लड़ती रही। कृपया उसके निधन को देखते हुए उसकी ट्यूशन और हॉस्टल फीस वापस करने पर विचार करें। उन्होंने मृत्यु प्रमाण पत्र भी भेजा, जिसमें Septic Shock, Abdominal Sepsis, Acute Fulminant Pulmonary Tuberculosis, ARDS और आंत में ट्यूबरक्युलर परफोरेशन के कारण की पुष्टि की गई है।पिता ने कहा था- बेटा, तुम बहुत कमजोर हो, मत जाओ नेहा के पिता के अनुसार, जब से वो हॉस्टल गई तबीयत खराब रहने लगी थी। अप्रैल से ही वह वजन कम होने और कब्ज, भोजन न पचना जैसी समस्याओं से जूझ रही थी। जुलाई में नेहा घर आई तो ब्लड टेस्ट में विटामिन की कमी और एनीमिया मिला। अगस्त में वह और कमजोर हो चुकी थी। हमने उसे कॉलेज न जाने की सलाह भी दी। मुझे याद है कि हमने कहा था कि बेटा, तुम बहुत कमजोर हो, मत जाओ। लेकिन नेहा ने कहा कि उसके एग्जाम हैं, इसलिए वह वापस चली गई। दिवाली पर फिर घर आई तो स्थिति और बिगड़ी हुई थी।पिता सुनील ने बताया कि 30 अक्टूबर को कॉलेज से फोन आया कि नेहा की हालत बहुत खराब है। उसे तुरंत बिलासपुर लाया गया, जहां जांच में पता चला कि उसकी आंत में गंभीर रुकावट है, जो लंबे समय से कब्ज रहने की वजह से हुई थी। लेकिन जब डॉक्टरों ने सर्जरी से पहले टेस्ट किए, तो पता चला कि नेहा को प्रोग्रेसिव ट्यूबरकुलोसिस है। डॉक्टरों ने कहा कि TB शायद मई से विकसित हो रही थी और यह विटामिन की भारी कमी और खराब भोजन के कारण और बिगड़ती गई। नेहा की सर्जरी की गई, लेकिन जल्द ही मल्टी-ऑर्गन फेल्योर हो गया और 24 नवंबर को उसने दम तोड़ दिया।बीमार छात्रों की शिकायतें अनसुनी कर दी जाती हैं।पिता ने बताया कि नेहा बड़ी बेटी थी। उसकी छोटी बहन अभी कक्षा 6 में है। वो हमेशा कहती थी कि छोटी बहन को वो खुद से भी बेहतर पढ़ाई के अवसर दिलाएगी। जिस तरह की स्थिति से गुजरते हुए वो पढ़ रही है। ऐसी स्थिति में वो अपनी छोटी बहन को नहीं आने देगी। यही कारण है कि हमने प्रबंधन से फीस वापसी की मांग की है। जिससे हम अपनी छोटी बच्ची के लिए उस राशि को जमा कर सकें। जिससे हम अपनी बड़ी बेटी की इच्छा का मान रख सकें।छात्रों ने मंगलवार रात बस जला दी। इसमें दोपहर तक धुआं उठता रहा। कॉलेज में उपद्रव के बाद अधिकतर छात्र यूनिवर्सिटी से पैदल ही घर के लिए निकल पड़े। मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित वीआईटी यूनिवर्सिटी में छात्रों का उग्र प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। सुबह यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग में कुछ छात्रों ने फिर आग लगा दी। हालात बिगड़ते देख कैंपस में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई।उज्जैन में नवंबर के आखिरी हफ्ते में बढ़ा तापमानअधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक गिरावटहरियाणा के 12 शहरों में 8℃ से कम तापमानलेकसिटी में धुंध के बीच सुबह हल्की धूप निकलीपंजाब-चंडीगढ़ में रातें हुई और ठंडी
VIT Bhopal University Kothri Kalan Madhya Pradesh MP University Campus University Hostel Students Health Fees
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Dharmendra ने ICU से इस एक्टर को किया था फोन, क्या थी वजह?24 नवंबर को वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया। हर कोई सिनेमा के इस दिग्गज की मौत पर शोक जता रहा है। अब एक एक्टर ने इस बात का खुलासा किया है कि धर्मेंद्र ने आईसीयू से उसे कॉल किया था।
Read more »
'लौटकर आऊंगा', ICU में एडमिट धर्मेंद्र ने फोन पर कहा था, इस एक्टर को किया कॉल24 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें अमिताभ बच्चन समेत तमाम बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे थे. सोशल मीडिया के जरिए करण जौहर, शाहरुख समेत निकितन धीर ने धर्मेंद्र को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. निकितन ने बताया कि जब धरम पाजी अस्पताल में भर्ती थे, तब उन्होंने उनकी मां अनीता धीर से बात की थी.
Read more »
सीहोर Live: VIT यूनिवर्सिटी रणभूमि में बदला, बस-एंबुलेंस आग के हवाले, पुलिस बल तैनातसीहोर जिले के आष्टा तहसील में स्थित VIT यूनिवर्सिटी के कैंपस में दूषित पानी और भोजन से पीलिया (जॉन्डिस) की बीमारी फैलने के आरोपों के बाद मंगलवार रात छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. करीब 3,000 से 4,000 छात्रों ने प्रदर्शन किया.
Read more »
MP की यूनिवर्सिटी में खराब खाने से हो रहा पीलिया: स्टूडेंट्स ने कार, बसों में आग लगाई; PNB में 750 वैकेंसी...Job and Education Bulletin four thousand students set fire to vit university protesting poor quality food and water
Read more »
Bhopal VIT Collage News- कॉलेज में क्यों हिंसक हुए छात्र, क्या vit collage की कहानीकॉलेज प्रबंधन से कोई स्पष्ट जवाब न मिलने पर छात्रों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने कॉलेज परिसर में लगभग 4000 की संख्या में जमा होकर जमकर तोड़फोड़ की। छात्रों ने एक बस, बाइक और एक एम्बुलेंस को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा हॉस्टल की खिड़कियों के शीशे, आरओ प्लांट और परिसर के अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही अनुविभागीय...
Read more »
चुनाव के बाद पहली किस्त, 10 लाख महिलाओं की खाते में पहुंचेंगे 10-10 हजार; CM नीतीश करेंगे ट्रांसफरबिहार सरकार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 के तहत 10 लाख जीविका दीदियों के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजेगी। अब तक 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं को यह राशि मिल चुकी है। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि 14 दिसंबर तक सभी पात्र महिलाओं को भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित...
Read more »
