सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी से करने के बजाय अनार से करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. अगर आप अपनी सेहत, स्किन और दिल को हेल्दी रखना चाहते हैं तो कल से ही खाली पेट इस सुपर फ्रूट को खाना शुरू कर दें.
पुराने समय से ही फल भारतीय डाइट का अहम हिस्सा रहे हैं. हर फल के अपने फायदे हैं, जिन्हें आप सही मात्रा और समय पर सेवन से पा सकते हैं. यहां हम आपको खाली पेट अनार खाने के फायदों को बता रहे हैं, जो बॉडी एनर्जी से भरने के साथ कोलेस्ट्रॉल कम करने तक में कारगर है.
अनार को मेडिकल स्टडीज में भी सुपर फ्रूट माना गया है. अनार में भरपूर मात्रा में विटामिन C, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं. ये सभी पोषक तत्व शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने, पाचन को दुरुस्त रखने और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं. इसे भी पढ़ें- Food Hack: बिना झंझट अनार के दाने निकालने का आसान तरीका, इंटरनेट पर वायरल ये हैक खाली पेट अनार खाने के फायदे- शरीर को हाइड्रेट रखता है खाली पेट अनार खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती. इसमें मौजूद नेचुरल पानी और मिनरल्स शरीर को दिनभर तरोताजा और एनर्जेटिक बनाए रखते हैं. सुबह के समय शरीर को हाइड्रेशन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, और ऐसे में अनार इसका बेहतरीन स्रोत है. आलस कम होगा अनार में मौजूद विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स शरीर की ऊर्जा बढ़ाने में सहायक होते हैं. ये दिनभर की थकान को दूर रखते हैं और शरीर को एक्टिव बनाए रखते हैं. जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन के अनुसार, अनार का नियमित सेवन शरीर के ऊर्जा स्तर को बेहतर करता है. स्किन को बनाता है चमकदार अनार में उच्च मात्रा में विटामिन C होता है, जो त्वचा की सेहत के लिए बेहद जरूरी है. यह फ्री रेडिकल्स से लड़ता है और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करता है. साथ ही, स्किन की नमी बनाए रखता है और टेक्सचर में सुधार करता है. त्वचा विशेषज्ञ भी ग्लोइंग स्किन के लिए अनार खाने की सलाह देते हैं. सूजन से लड़ता है अनार में पाई जाने वाली एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज गठिया शरीर में सामान्य सूजन को कम करने में कारगर होती हैं. हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के अनुसार, रोजाना अनार का सेवन क्रोनिक सूजन संबंधी बीमारियों से राहत दिला सकता है. पाचन और दिल की सेहत में मददगार खाली पेट अनार खाने से पाचन एंजाइम सक्रिय होते हैं, जिससे खाना जल्दी पचता है. यह आंतों की सेहत को भी दुरुस्त रखता है. साथ ही, अनार कोलेस्ट्रॉल को कंंट्रोल करता है और ब्लड सर्कुलेशन को सुधारकर दिल को मजबूत बनाता है. इसे भी पढ़ें- Liver Detox: लिवर में जमे टॉक्सिन-सूजन को हटाने वाले 7 ड्रिंक्स, सड़ता जिगर भी हो जाएगा नया, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट की सलाह Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Health Benefits Of Pomegranate खाली पेट अनार खाने के फायदे अनार स्किन के लिए फायदेमंद कैसे है दिल की सेहत के लिए अनार पाचन तंत्र को मजबूत करने वाले फल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कांवड़ यात्रा पर निकली महिलाओं को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है ?बीबीसी ने एक पूरा दिन महिला कांवड़ियों के साथ गुज़ारा, ये समझने के लिए इस दौरान उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.
Read more »
सुबह खाली पेट चबाकर खाएं अमरूद के पत्ते, शरीर को मिलेंगे 7 हैरान करने वाले फायदेअमरूद का फल ही नहीं बल्कि इसके पत्ते भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद Guava Leaves Benefits होते हैं। जी हां अमरूद के पत्तों में ऐसे कई गुण छिपे होते हैं जो शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं। आइए जानें रोज सुबह खाली पेट अमरूद के पत्ते चबाने से सेहत को क्या फायदे मिल सकते...
Read more »
न्यूज एंकर थी सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड, भाईजान से मिलने के बाद ऐसे बदली किस्मतमनोरंजन | बॉलीवुड: Salman Khan Rumoured Girlfriend: आज एक ऐसी एक्ट्रेस का बर्थडे है, जिनका न सिर्फ सलमान के साथ नाम जुड़ा, बल्कि वो एक्टर के परिवार के भी बेहद करीब हैं.
Read more »
हड्डियों में दर्द से राहत पाने के लिए रोज खाएं ये चीजें, हेल्थ भी होगी मजबूतअगर आपको भी आए दिन हड्डियों में दर्द की दिक्कत रहती है. तो आपको अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल कर लेनी चाहिए. ये ना आपकी हड्डियों को मजबूत करेंगी बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ को भी बेहतर बनाएंगी
Read more »
मोटी कमर को पतला बनाने के लिए रोज खाएं ये एक चीज, मिलेंगे चमत्कारी फायदेअमेरिका की हेल्थ वेबसाइट 'हेल्थलाइन' के अनुसार, मेथी दाना में फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, आयरन, मैंगनीज, मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं जिसका सेवन आपको कई हेल्थ बेनेफिट्स दे सकता है.
Read more »
लिवर फंक्शन्स को बेहतर रखने के लिए खाएं ये चीजें, बीमारियां रहेंगी दूरलिवर हमारे शरीर के अहम अंगों में एक है. इसलिए हमें लिवर की हेल्थ का ख्याल रखना चाहिए और ऐसे फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.
Read more »
