मनोरंजन | बॉलीवुड: Salman Khan Rumoured Girlfriend: आज एक ऐसी एक्ट्रेस का बर्थडे है, जिनका न सिर्फ सलमान के साथ नाम जुड़ा, बल्कि वो एक्टर के परिवार के भी बेहद करीब हैं.
Salman Khan Rumoured Girlfriend: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी एक्टिंग और करियर के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं.सलमान खान को बॉलीवुड का "मोस्ट एलिजिबल बैचलर" कहा जाता है.
एक्टर ने अब तक शादी नहीं की है, लेकिन उनके अफेयर काफी रहे हैं. 24 जुलाई को एक ऐसी एक्ट्रेस का बर्थडे है, जिनका न सिर्फ सलमान के साथ नाम जुड़ा, बल्कि वो एक्टर के परिवार के भी बेहद करीब है. इतना ही नहीं, इस हसीना का सलमान के घर में आना-जाना भी है. Advertisment कौन है सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? इस एक्ट्रेस का नाम यूलिया वंतूर, जो 24 जुलाई को अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं. यूलिया मूल रूप से रोमानिया की रहने वाली हैं. मुंबई आने से पहले उन्होंने रोमानिया में 15 साल की उम्र से मॉडलिंग शुरू कर दी थी. लेकिन बाद में उन्होंने एक न्यूज एंकर के तौर पर 15 सालों तक काम किया. इतना ही नहीं, उन्होंने कई टीवी शोज को होस्ट भी किया. लेकिन फिर साल 2010 में जब यूलिया की मुलाकात पहली बार सलमान से हुई तो उसके बाद उनकी जिंदगी बदल गई. सलमान खान से पहली मुलाकात साल 2010 में यूलिया पहली बार सलमान खान से डबलिन में मिली थी. उस समय सलमान फिल्म 'बॉडीगार्ड' की शूटिंग कर रहे थे. कहा जाता है कि सलमान से मिलने के बाद ही वो भारत आई थी. साल 2011 में यूलिया अपने बॉयफ्रेंड के साथ भारत आई थी, फिर उनका ब्रेकअप हो गया था और सलमान ने उन्हें सपोर्ट किया था. साल 2013 में फिल्म "ओ तेरी" में यूलिया ने कैमियो किया था. इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. सलमान खान के संग नाम जुड़ने की वजह से यूलिया को पॉपुलैरिटी मिली. यूलिया का करियर एक्टिंग के अलावा यूलिया एक सिंगर भी हैं. उन्होंने हिमेश रेशमिया के साथ "एवरी नाइट एंड डे" गाना गाया है. वहीं, सलमान खान की फिल्म "राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई" में "सीटीमार", 'रेस 3' में 'सेल्फिश', और 'पार्टी चले ऑन', "सिकंदर" में "लग जा गले" जैसे कई गाने गाए हैं. यूलिया वंतूर बतौर लीड एक्ट्रेस हिंदी फिल्म "राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला" से डेब्यू करने वाली थीं. इसके पोस्टर भी जारी हो गए थे, लेकिन ये आजतक रिलीज नहीं हुई. वहीं, अब यूलिया सलमान खान के जीजा दीपक तिजोरी के साथ शॉर्ट फिल्म "Echoes of Us" में नजर आने वाली है. ये भी पढ़ें- भिखारी बन इंडस्ट्री में रखा कदम, शाहरुख खान ने कर दी थी इंसल्ट, जानें कौन है ये एक्टर?
Bollywood News In Hindi Latest Entertainment News Latest News In Hindi Iulia Vantur Iulia Vantur Birthday Iulia Vantur News Iulia Vantur Salman Khan Iulia Vantur Instagram मनोरंजन न्यूज़
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बाजरे की मिठास से किसान ने बनाया सेहतमंद कारोबार, अब विदेशों में हो रही बिक्रीFood Recipe: बाजरे की मिठास से बदली किस्मत… चूरू के किसान ने बनाया सेहतमंद कारोबार, अब विदेशों में हो रही बिक्री!
Read more »
एक्स गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी पर पहुंचे सलमान खान, एक्टर पर धोखा देने का लगा चुकी हैं आरोपमनोरंजन | बॉलीवुड: Salman Khan Attend Sangeeta Bijlani Birthday: सलमान खान का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में शामिल होते दिखें.
Read more »
Ex-GF संगीता बिजलानी की पार्टी में UPSET दिखे सलमान खान, सेल्फी लेने आया फैन, तो बॉडीगार्ड ने मारा धक्कासलमान खान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए, जिसकी तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं.
Read more »
बंद कमरे में बात, थमा कानपुर CMO विवाद, ADM और पुलिस के समझाने पर डॉ हरिदत्त नेमी ने कुर्सी छोड़ीनिलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर मिलने के बाद डॉ.
Read more »
कहानी कामना शुक्ला की... भारत की वो महिला जिन्हें अंतरिक्ष स्टेशन से आया पति का फोन!शुभांशु ने धरती पर लौटने के बाद 16 जुलाई को अमेरिका के ह्ययूस्टन में अपनी पत्नी कामना शुक्ला और छह साल के बेटे कियाश से मुलाकात की. उनकी यह मुलाकात दो महीने के क्वारंटीन के बाद हुई थी, जो उनकी अंतरिक्ष यात्रा से पहले और बाद में जरूरी थी. उन्हें क्वांरटीन के दौरान अपने परिवार से मिलने के बाद आठ मीटर की दूरी बनाए रखनी पड़ती थी.
Read more »
नीतीश कुमार अगर उपराष्ट्रपति बन जाते तो वो भी फायदे में रहते2022 में भी नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाये जाने की काफी चर्चा थी, और उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद एक बार फिर से वो चर्चा में हैं.
Read more »
