Seasonal Business Success Story: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के राकेश गुप्ता ने सिर्फ तीसरी कक्षा तक पढ़ाई की, लेकिन आज वे 12 महीने में 12 अलग-अलग बिजनेस करके लाखों की कमाई कर रहे हैं. उन्होंने महज ₹180 से राखी का बिजनेस शुरू किया था और पहले ही दिन ₹400 कमा लिए थे. इसके बाद उन्होंने तय कर लिया कि वे नौकरी नहीं बल्कि व्यापार करेंगे.
Business Success Story: कहते हैं डिग्री से नहीं, हिम्मत से कामयाबी मिलती है. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के कमल टॉकीज इलाके में रहने वाले राकेश पिता जगदीश प्रसाद गुप्ता इसकी जीती-जागती मिसाल हैं. पढ़ाई सिर्फ तीसरी तक की, लेकिन दिमाग और मेहनत ऐसी कि आज साल के 12 महीने 12 अलग-अलग बिजनेस करके 3 से 4 लाख रुपये सालाना कमा रहे हैं.
₹180 से शुरू हुआ था सफर राकेश बताते हैं कि करीब 25 साल पहले उन्होंने सिर्फ ₹180 का सामान खरीदकर राखी बेचने का काम शुरू किया था. उसी दिन ₹400 की बिक्री हुई. बस वहीं से उन्हें समझ आ गया कि नौकरी से ज्यादा दम बिजनेस में है. उन्होंने ठान लिया कि अब कुछ बड़ा करना है. पढ़ाई में ज्यादा मन नहीं लगा, लेकिन बिजनेस में पूरी जान लगा दी. मौसम बदला तो बिजनेस भी बदल गया राकेश का तरीका बड़ा दिलचस्प है. वे मौसम और त्योहार के हिसाब से अपना काम बदल लेते हैं. रक्षाबंधन में राखी, दीपावली में पटाखे, नवरात्रि में फूल और पूजा सामग्री, रमजान में कपड़े और सेवइयां, गर्मी में गन्ने का रस, बाकी समय पानी पुरी का ठेला. सर्दियों में घर-घर जाकर गर्म कपड़े भी बेचते हैं. इसके अलावा समय-समय पर खिलौने और गणपति माता की प्रतिमाएं भी बेचते हैं. आज 5 से 7 लोगों को दे रहे रोजगार राकेश की उम्र अभी 36 साल है. कम पढ़े-लिखे होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. आज वे अपने साथ 5 से 7 लोगों को रोजगार दे रहे हैं. उनका कहना है कि अगर मेहनत करने का जज्बा हो तो छोटा काम भी बड़ा बन जाता है. लोगों की पहली पसंद बन गए राकेश कमल टॉकीज इलाके में आज उनकी दुकान और ठेला लोगों के लिए भरोसे का नाम बन चुका है. ग्राहक जानते हैं कि हर सीजन में राकेश कुछ नया लेकर आएंगे. यही वजह है कि लोग खास तौर पर उनसे खरीदारी करने आते हैं. राकेश की कहानी बताती है कि हालात चाहे जैसे हों, अगर सोच बड़ी हो तो सफलता जरूर मिलती है. डिग्री जरूरी नहीं, हौसला जरूरी है.
12 Mahine 12 Business Third Pass Businessman Burhanpur Success Story Seasonal Business Idea Small Business Success Story MP News Rakhi Business Profit Street Food Business Sugarcane Juice Stall Festival Business Idea Inspirational Story Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गोरखपुर में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 12 लोगों ने गंवाई रोशनी, पांच अन्य की हालत गंभीरगोरखपुर के न्यू राजेश हाईटेक अस्पताल में 1 फरवरी को हुए मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद गंभीर संक्रमण फैल गया। 12 मरीजों की एक-एक आंख की रोशनी चली गई और उन्हें आंख निकालनी पड़ी, जबकि पांच अन्य की हालत गंभीर है। स्वास्थ्य विभाग ने ओटी सील कर जांच शुरू कर दी है। विशेषज्ञों को सूडोमोनास बैक्टीरिया का संदेह है, जो स्वच्छता में कमी या उपकरणों के अनुचित...
Read more »
दिल्ली हिंसा मामला: तुर्कमान गेट हिंसा में गिरफ्तार सभी 12 आरोपियों को मिली जमानतदिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा में गिरफ्तार सभी 12 आरोपियों को कोर्ट ने जमानत दे दी है। इस हिंसा में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के बाद भीड़ जमा हो गई थी। कोर्ट ने कहा कि आरोपियों को लगातार हिरासत में रखने की आवश्यकता नहीं है और जमानत की शर्तों के तहत उन्हें अदालत में पेश होना होगा और सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करनी होगी।
Read more »
Kerala Bar Timings: സംസ്ഥാനത്തെ ബാറുകള് ഇനി മുതല് രാത്രി 12 മണിവരെ; പ്രവർത്തന സമയം ഏകീകരിച്ചുസംസ്ഥാനത്തെ എല്ലാ ബാറുകളുടെയും പ്രവർത്തന സമയം ഇനി മുതൽ രാവിലെ 10 മുതൽ രാത്രി 12 വരെയാകും.
Read more »
12 कट्ठे में मिर्च, 10 एकड़ में फार्मिंग मॉडल, शेरघाटी के किसान की नई पहचानMirch Ki Kheti Tips: बिहार के गया जिले के शेरघाटी प्रखंड के चीलीम गांव के प्रगतिशील किसान श्रीकांत यादव ने खेती में एक नया प्रयोग करते हुए महाराष्ट्र की प्रसिद्ध ‘नून हंस’ मिर्च की खेती शुरू की है. पॉलीहाउस में करीब 12 कट्ठे में उगाई गई यह मिर्च अपने गहरे लाल रंग, खास खुशबू और मध्यम तीखे स्वाद के कारण बाजार में अच्छी कीमत दिला रही है.
Read more »
टी20 विश्व कप में 12 साल बाद जीता नेपाल, स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हरायाNepal historic first T20 World Cup win: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में नेपाल ने जीत के साथ अपने अभियान का अंत किया. टी20 विश्व कप में नेपाल को 12 साल बाद जीत मिली है. मैच में स्कॉटलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए थे. इसके जवाब में नेपाल ने 19.2 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया.
Read more »
चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना का 12 दिवसीय अभ्यास शुरूउत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर भारतीय वायुसेना ने 12 दिवसीय अभ्यास शुरू किया है, जिसमें दो एएलएच और दो एमआई 17 हेलीकॉप्टर शामिल हैं। यह अभ्यास सामरिक महत्व का है और भारत-चीन सीमा के निकट स्थित हवाई अड्डे पर वायुसेना की तैयारियों को दर्शाता है।
Read more »
