चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना का 12 दिवसीय अभ्यास शुरू

सैन्य News

चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना का 12 दिवसीय अभ्यास शुरू
वायुसेनाचिन्यालीसौड़अभ्यास
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 79 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 53%

उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर भारतीय वायुसेना ने 12 दिवसीय अभ्यास शुरू किया है, जिसमें दो एएलएच और दो एमआई 17 हेलीकॉप्टर शामिल हैं। यह अभ्यास सामरिक महत्व का है और भारत-चीन सीमा के निकट स्थित हवाई अड्डे पर वायुसेना की तैयारियों को दर्शाता है।

संवाद सूत्र, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। सामरिक महत्व के चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर भारतीय वायुसेना ने एक बार फिर अपना अभ्यास शुरू कर दिया है। मंगलवार को यहां 12 दिवसीय अभ्यास के तहत वायुसेना के दो एएलएच (एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर ) और दो एमआई 17 हेलीकॉप्टर पहुंचे, जिन्होंने लैंडिंग और टेक ऑफ का अभ्यास किया। दरअसल, भारत-चीन सीमा के निकट होने के कारण चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा भारतीय वायुसेना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी वजह से वायुसेना समय-समय पर यहां अपने विमानों और हेलीकॉप्टर ों की लैंडिंग और

टेकऑफ का अभ्यास करती रहती है। इसी महीने फरवरी के पहले सप्ताह में भी वायुसेना ने यहां अपने बहुउद्देशीय परिवहन विमान एएन-32 से लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया था।\सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अब वायुसेना यहां 12 दिवसीय अभ्यास करने जा रही है, जिसके तहत आगरा एयरबेस से वायुसेना के दो एएलएच और दो एमआई 17 हेलीकॉप्टर चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि ये हेलीकॉप्टर पहले गौचर, चमोली पहुंचे और उसके बाद वहां से चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर उतरे। गौरतलब है कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने भी चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे को वायुसेना को सौंपने का फैसला किया है। प्रदेश सरकार के इस निर्णय के बाद यहां वायुसेना की गतिविधियां भी बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। गौरतलब है कि वायुसेना चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे को अपना एडवांस लैंडिंग ग्राउंड बनाना चाहती है।\अगर हम हेलीकॉप्टरों की विशेषताओं की बात करें तो एमआई 17 हेलीकॉप्टर एक सोवियत/रूसी मूल का मध्यम-लिफ्ट हेलीकॉप्टर है, जिसमें दो इंजन होते हैं और यह लगभग 32 यात्रियों या 4,000 किलोग्राम वजन उठाने में सक्षम है। इसका उपयोग सैनिकों को लाने-ले जाने और राहत कार्यों में किया जाता है। केदारनाथ आपदा के दौरान भी इस हेलीकॉप्टर का उपयोग किया गया था। वहीं, एएलएच, जिसे एएलएच-ध्रुव के नाम से भी जाना जाता है, भारत का एक स्वदेशी मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर है। इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है। यह सियाचिन और लद्दाख जैसे ऊंचे क्षेत्रों में भी कुशलता से काम कर सकता है। वायुसेना का यह अभ्यास सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है और यह क्षेत्र में सैन्य तैयारियों को मजबूत करता है। चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना की बढ़ती गतिविधियों से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

वायुसेना चिन्यालीसौड़ अभ्यास हेलीकॉप्टर उत्तराखंड

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

நாளை சூரிய கிரகணம் 2026: எந்த ராசிக்கு அதிர்ஷ்டம்? இந்த 6 ராசிகளுக்கு கஷ்ட காலம்நாளை சூரிய கிரகணம் 2026: எந்த ராசிக்கு அதிர்ஷ்டம்? இந்த 6 ராசிகளுக்கு கஷ்ட காலம்Surya Grahan 2026: 2026ஆம் ஆண்டு முதல் சூரிய கிரகணம் பிப்ரவரி 17ஆம் தேதியான நாளை நிகழ்கிறது. இதனால், 12 ராசிகளுக்கும் எப்படி இருக்கும் என்று பார்ப்போம்.
Read more »

T20 World Cup 2026: सिर्फ शतक नहीं, रिकॉर्ड्स की बारिश, युवराज सामरा का टी20 विश्व कप में ऐतिहासिक धमाकाT20 World Cup 2026: सिर्फ शतक नहीं, रिकॉर्ड्स की बारिश, युवराज सामरा का टी20 विश्व कप में ऐतिहासिक धमाकाटी20 विश्व कप 2026 में कनाडा के युवराज सामरा ने शतक लगाया। इस शतकीय पारी के दौरान उन्होंने पाकिस्तान के अहमद शहजाद का 12 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
Read more »

EPS Pension: ₹15,000 ಸಂಬಳದ ಖಾಸಗಿ ಉದ್ಯೋಗಿಗಳಿಗೆ ಮಾಸಿಕ ಎಷ್ಟು ಪಿಂಚಣಿ ಸಿಗುತ್ತೆ?EPS Pension: ₹15,000 ಸಂಬಳದ ಖಾಸಗಿ ಉದ್ಯೋಗಿಗಳಿಗೆ ಮಾಸಿಕ ಎಷ್ಟು ಪಿಂಚಣಿ ಸಿಗುತ್ತೆ?ನೌಕರರ ಕೊಡುಗೆ ಸಂಪೂರ್ಣವಾಗಿ ಇಪಿಎಫ್ ಖಾತೆಗೆ ಹೋಗುತ್ತದೆ. ಕಂಪನಿಯ 12% ಕೊಡುಗೆಯಲ್ಲಿ, 8.33% ನೇರವಾಗಿ ನೌಕರರ ಪಿಂಚಣಿ ನಿಧಿಗೆ (EPF) ಜಮಾ ಆಗುತ್ತದೆ.
Read more »

18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिलउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी। कुल 53.
Read more »

CBSE बोर्ड एग्‍जाम शुरू, 10वीं के पेपर 2 बार होंगे: पहले एग्‍जाम देना जरूरी, जानें CBSE की जरूरी गाइडलाइंसCBSE बोर्ड एग्‍जाम शुरू, 10वीं के पेपर 2 बार होंगे: पहले एग्‍जाम देना जरूरी, जानें CBSE की जरूरी गाइडलाइंसCBSE Board Exams 2026 start today for Class 10 & 12. Follow updates on exam dates, new rules, and digital answer sheet checking.
Read more »

Kerala Bar Timings: സംസ്ഥാനത്തെ ബാറുകള്‍ ഇനി മുതല്‍ രാത്രി 12 മണിവരെ; പ്രവർത്തന സമയം ഏകീകരിച്ചുKerala Bar Timings: സംസ്ഥാനത്തെ ബാറുകള്‍ ഇനി മുതല്‍ രാത്രി 12 മണിവരെ; പ്രവർത്തന സമയം ഏകീകരിച്ചുസംസ്ഥാനത്തെ എല്ലാ ബാറുകളുടെയും പ്രവർത്തന സമയം ഇനി മുതൽ രാവിലെ 10 മുതൽ രാത്രി 12 വരെയാകും.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:50:19