साक्षी को अपने विधायक पिता की संपत्ति में मिलेगा हिस्सा, ये रहा कानून

United States News News

साक्षी को अपने विधायक पिता की संपत्ति में मिलेगा हिस्सा, ये रहा कानून
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 42%
  • Publisher: 63%

इस कानून के तहत साक्षी को मिलेगा विधायक पिता की संपत्ति में हिस्सा (Journalist_Ram)

उत्तर प्रदेश के बरेली से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा ने भले ही उनकी मर्जी के खिलाफ जाकर दलित लड़के से शादी कर ली है, लेकिन साक्षी को अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा पाने का पूरा अधिकार है.

साक्षी ने अजितेश कुमार से हिंदू मैरिज एक्ट 1956 के तहत शादी की है. लिहाजा उनको हिंदू सक्सेशन एक्ट 2005 के तहत अपने पिता की संपत्ति पर हिस्सा पाने का पूरा अधिकार है. सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य और एडवोकेट उपेंद्र मिश्रा के मुताबिक हिंदू सक्सेशन एक्ट में साल 2005 में संशोधन करके बेटी को भी बेटे के बराबर पैतृक संपत्ति का हिस्सेदार बनाया गया है. मतलब अगर पैतृक संपत्ति का बंटवारा होगा, तो बेटी को भी बेटे के बराबर हिस्सा मिलेगा. उनका कहना है कि अगर बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा अपनी पैतृक प्रॉपर्टी से बेटी साक्षी को बेदखल करते हैं, तो वो कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती हैं. उन्होंने बताया कि हिंदू सक्सेशन एक्ट के तहत संपत्ति को दो श्रेणी में बांटा गया है. पहला वो संपत्ति जो खुद अर्जित की गई है और दूसरी वो संपत्ति जो पिता को अपने पूर्वजों से विरासत में मिली है यानी पैतृक संपत्ति. एडवोकेट उपेंद्र मिश्रा का कहना है कि पैतृक संपत्ति पर तो बेटे की तरह बेटी का भी पूरा अधिकार बनता है. पिता को अपनी पैतृक संपत्ति में बेटी और बेटा दोनों को बराबर हिस्सा देना होगा. उनका कहना है कि साक्षी को वो सभी अधिकार मिलेंगे, जो एक हिंदू लड़की को मिलते हैं. इसके अलावा लॉ डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर राजेश दुबे का भी कहना है कि हिंदू सक्सेशन एक्ट 2005 की धारा 6 में बेटी को बेटे के बराबर माना गया है यानी पैतृक संपत्ति पर जो अधिकार बेटा का है, वो अधिकार बेटी को भी है. उनका कहना है कि साक्षी को अपने पिता राजेश मिश्रा की पैतृक संपत्ति पर पूरा हिस्सा मिलेगा. हालांकि बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा अपनी खुद की अर्जित संपत्ति से साक्षी को बेदखल कर सकते हैं, लेकिन पैतृक संपत्ति से उनका हक नहीं छीन सकते हैं. आपको बता दें कि बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी ने अपने परिजनों के खिलाफ जाकर दलित समाज से आने वाले अजितेश कुमार से शादी कर ली. आजतक से खास बातचीत में दोनों ने अपनी जान का खतरा बताया है. उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर अपनी सुरक्षा की मांग की है. हालांकि साक्षी के पिता बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा ने कहा कि उनकी ओर से बेटी को कोई खतरा नहीं है. वो जहां रहे खुश रहे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गंभीर बाल यौन शोषण में होगी फांसी, पॉक्सो कानून में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरीगंभीर बाल यौन शोषण में होगी फांसी, पॉक्सो कानून में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरीप्रस्तावित संशोधनों में बच्चों का गंभीर यौन उत्पीड़न करने वालों को मृत्युदंड तथा नाबालिगों के खिलाफ अन्य अपराधों के लिए कठोर सजा का प्रावधान किया गया है। प्रस्तावित संशोधनों में बाल पोर्नोग्राफी पर लगाम लगाने के लिए सजा और जुर्माने का भी प्रावधान शामिल है।
Read more »

सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार से सदमे में फैन्स, 2 की मौतसेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार से सदमे में फैन्स, 2 की मौतWorld Cup 2019: इंग्लैंड में हो रहे वर्ल्ड कप 2019 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करने के बाद भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। टीम इंडिया की इस हार से क्रिकेट फैन्स को करारा झटका लगा है। वहीं, इस सदमे से देश के अलग-अलग शहरों में 2 लोगों की मौत हो गई है।
Read more »

बीजेपी MLA की बेटी की शादी: लड़के के पिता बोले- योगी जी हमें बचाओबीजेपी MLA की बेटी की शादी: लड़के के पिता बोले- योगी जी हमें बचाओभारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा ने अपने पिता से ही जान को खतरा बताया था. साक्षी का कहना था कि उसने एक दलित युवक से शादी की है, इसलिए उसके पिता उसकी हत्या करना चाहते हैं. अब इस मामले में लड़के और लड़की के पिता के बयान भी सामने आ गए हैं.
Read more »

मुंबई: नाले में गिरे बच्चे का अबतक नहीं मिला सुराग, पिता ने दी खुदकुशी की धमकीमुंबई: नाले में गिरे बच्चे का अबतक नहीं मिला सुराग, पिता ने दी खुदकुशी की धमकीबच्चे के चाचा संदीप सिंह ने कहा, इस हादसे के लिए बीएमसी के अधिकारी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ तुरंत एक्शन होना चाहिए. गड्ढों और खुले नालों के खिलाफ बीएमसी से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:00:08